NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
फ़िलिस्तीनी छात्र मेज़ अबू घोष को 15 महीने बाद इज़रायल की जेल से रिहा किया गया
बिरजीत विश्वविद्यालय की 23 वर्षीय छात्रा को इज़रायली सुरक्षा बलों ने वामपंथी समूह से जुड़े छात्र समूह पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ़ पैलेस्टाइन (पीएफएलपी) के सदस्य होने के आरोप में गिरफ़्तार किया था।
पीपल्स डिस्पैच
02 Dec 2020
फ़िलिस्तीनी छात्र

इज़रायल द्वारा एक साल से अधिक समय तक कैद किए गए फिलिस्तीन की पत्रकारिता की छात्रा मैस अबू घोष को सोमवार 30 नवंबर को इजरायल ने रिहा कर दिया। उनकी रिहाई के बाद चौकी के दूसरी तरफ उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व की अन्य महिला कैदी और इज़रायल की जेलों में कैद अन्य फिलिस्तीनी राजनीतिक कैदियों के रिश्तेदारों द्वारा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

अबू घोष को इजरायल की सैन्य अदालत में सुनवाई के बाद 2000 इजरायली शेकेल (600 डॉलर) का जुर्माना भरने के लिए मजबूर करने के बाद रिहा कर दिया गया। उन पर जो आरोप लगाए गए उनमें दो आरोपों में सजा सुनाई गई।

बिरजीत विश्वविद्यालय के 23 वर्षीय छात्रा को पिछले साल के 29 अगस्त को इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया था और फिलिस्तीनी छात्र संगठन डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव स्टूडेंट पोल के सदस्य होने का आरोप लगाया गया था। इस छात्र संगठन को इजरायली सैन्य आदेश के तहत प्रमुख वामपंथी मार्क्सवादी फिलिस्तीनी राजनीतिक संगठन पॉप्युलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ पैलेस्टाइन (पीएफएलपी) से संबंधित होने के कारण प्रतिबंध कर दिया गया था।

किसी सशस्त्र या हिंसक कार्रवाई में शामिल नहीं होने या इस तरह का इसका इतिहास नहीं होने के बावजूद इजरायल के अधिकारियों ने इस छात्र संगठन को 'आतंकवादी समूह' करार दिया है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में 2018 में एक सम्मेलन में भाग लेने के बाद अबू घोष की गिरफ्तारी के बाद उन पर इज़रायल के "एक शत्रु के साथ बातचीत" करने का भी आरोप लगाया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद इज़रायली सेनाओं ने उन्हें मोस्कोबीयेह पूछताछ तथा हिरासत केंद्र में रखा जहां कथित तौर पर इजरायल के अधिकारियों द्वारा उनसे बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया गया।

अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों को दिए एक बयान में अबू घोष ने कहा कि, “इजरायल जेल प्रशासन महिला कैदियों के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करता है, खासकर ठंड के महीनों के दौरान। जेल में कठोर परिस्थितियों के बावजूद महिला कैदियों में साहस काफी अधिक है। पूछताछ और यातना अवधि के दौरान मेरे साथ जो कुछ हुआ उसे मैं सभी से बताना चाहती हूं। न मेरे साथ बल्कि अन्य फिलिस्तीनियों के साथ जो कुछ हुआ है उसे यह जानना है कि जब इजरायल उन्हें गिरफ्तार करता है तो क्या उम्मीद की जाए।"

Palestine
palestinian student
mays abu ghosh

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत

फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की

फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License