NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीनियों ने इज़रायल-यूएई समझौते की निंदा करते हुए उसे विश्वासघात बताया
संबंधों में सुधार के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इज़रायल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते को फिलिस्तीनियों ने "पीठ में छुरा" भोंकना करार दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Aug 2020
फिलिस्तीनियों ने इज़रायल-यूएई समझौते की निंदा करते हुए उसे विश्वासघात बताया

पैलेस्टिनियन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) ने गुरुवार 13 अगस्त को "येरूसेलम, अल-अक्सा मस्जिद और फिलिस्तीनी के साथ विश्वासघात" बताते हुए यूएई-इज़रायल समझौते की निंदा की। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि ये समझौता यूएई और इज़रायल के बीच संबंधों को पूर्ण रूप से सामान्य बनाएगा। उन्होंने इसे "बहुत बड़ी सफलता" कहा था।

HUGE breakthrough today! Historic Peace Agreement between our two GREAT friends, Israel and the United Arab Emirates!

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 13, 2020

पीएलओ के इस बयान ने यूएई-इज़रायल समझौते को 2002 में अरब लीग के सभी सदस्यों के बीच सहमति और इसके अलावा 2007 और 2017 के अरब शिखर सम्मेलन में अपनाए गए अरब शांति पहल समझौते का उल्लंघन बताया है। अरब शांति पहल ने इसके हस्ताक्षरकर्ताओं और इज़रायल के बीच संबंधों के किसी भी सामान्य स्थिति के लिए पूर्व शर्त के रूप में इज़रायल-फिलिस्तीनी संघर्ष का एक शांतिपूर्ण समाधान तय करता है।

पीएलओ के इस बयान में यूएई को इस समझौते से तुरंत वापस होने को कहा गया है। पैलेस्टिनियन एग्जक्यूटिव कमेटी के सदस्य हनान अशरवी ने यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के ट्वीट का जवाब दिया जिसमें इज़रायल के साथ समझौते की घोषणा की गई है। बयान में इसे "मित्र" से फिलिस्तीनी हितों के बेचने जैसा बताया गया।

पीएलओ के महासचिव साएब एराकत ने बुधवार को एक ट्वीट में यूएई के निष्कासन के लिए लीग के नेताओं को कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा।

अमेरिका की मध्यस्थता में हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत इज़रायल ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार और राजनयिक संबंधों के बदले में इस साल मई में घोषित वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों के एनेक्सेशन की घोषणा में देरी करने पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि ट्रम्प द्वारा समझौते के दस्तावेज़ जारी करने के कुछ घंटों के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टेलीविजन प्रसारण में कहा कि वेस्ट बैंक क्षेत्रों को एनेक्सेशन की योजना चर्चा का विषय है।

यूएई के विदेश मामलों के विदेश राज्य मंत्री अनवर गर्गाश ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि इज़रायल के साथ समझौता "द्विराष्ट्र समाधान को सुरक्षित करने के लिए एक साहसिक क़दम है जो बातचीत के लिए समय की अनुमति देता है"।

यदि यह समझौता होता है तो यूएई पहला खाड़ी देश और तीसरा अरब देश बन जाएगा जो औपचारिक रूप से इज़रायल को मान्यता देगा और इसके साथ अपने संबंधों को सामान्य करेगा। साल 1979 में कैंप डेविड समझौते के बाद इज़रायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने वाला मिस्र पहला अरब देश था। जॉर्डन ने 1994 में ऐसा किया था।

Palestine
Israel
Palestinian Liberation Organization
PLO

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाहरुख खान के मायने
    11 Oct 2021
    अभिसार शर्मा आज बात कर रहे हैं, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के बारे में। क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान को ज़मानत नहीं मिली, और फिल्म इंडस्ट्री के भारत में क्या मायने हैं इस पर…
  • stop rape
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!
    11 Oct 2021
    मृत पीड़िता के पति का आरोप है कि महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने हताश होकर ये कदम उठाया।
  • Malahi
    अनिल अंशुमन
    नीतीश सरकार ने विकास के नाम पर चलवा दिया बुलडोज़र, बेघर हुए सैकड़ों ग़रीब
    11 Oct 2021
    4 अक्टूबर ‘विश्व आवास दिवस’ के दूसरे ही दिन नीतीश कुमार सरकार के ‘विकास के बुलडोजर’ ने सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ीवासियों की ज़िंदगियों को तबाह कर दिया।
  • sikh jammu
    अशोक कुमार पाण्डेय
    नागरिकों की हत्याएं: कश्मीर में नब्बे के दशक की वापसी? 
    11 Oct 2021
    वर्तमान स्थिति को 'नब्बे के दशक में वापसी' कहना अभी जल्दबाजी होगी, फिर भी उसके रुझान खतरनाक दिखते हैं। राज्य को इस रूढ़ि का विरोध करना चाहिए तथा जम्मू-कश्मीर में संवाद और राजनीतिक प्रक्रियायों को…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पेट्रोल के बाद डीज़ल भी शतक पार, थैंक्यू मोदी जी!
    11 Oct 2021
    देश में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में आज सोमवार को भी बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम आज भी कल रविवार की तरह ही 30 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए। इसके चलते पेट्रोल के साथ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License