NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पनामाः लॉकडाउन के दौरान सरकारी सहायता की कमी को लेकर विरोध तेज़
देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास भोजन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और उन्हें सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Apr 2020
panama

COVID-19 की वैश्विक महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान पनामा के लोग सरकारी सहायता की कमी को लेकर पिछले दो हफ्तों से विरोध कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में, देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान राजमार्ग और सड़क बंद करने की 25 से अधिक घटनाएं सामने आई है।

29 अप्रैल को गुना याला क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में कई घंटों तक अरएजान ज़िला के लोमा कोवा की पहाड़ी पर इंटर-अमेरिकन हाईवे को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पनामा सॉलिडैरिटी प्रेग्राम के तहत राष्ट्रीय सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की मदद के लिए सॉलिडैरिटी बॉन्ड, फूड बैग और अन्य सहायता देने की मांग की।

लोगों के एक समूह ने बताया कि कुछ क्षेत्रों के लोगों को फूड बैग दिए गए लेकिन यह सभी के लिए पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह सरकार ने क्षेत्र में रहने वाले 5,000 लोगों के लिए 500 फूड बैग भेजे थे। जबकि एक अन्य समूह ने बताया कि क्वारंटीन की शुरुआत से उनके समुदायों के लिए कुछ भी नहीं आया है।

28 अप्रैल को पनामा सिटी के पूर्व में बड़ी संख्या में फेलिपिलो समुदाय के लोगों ने 12 घंटे से अधिक समय तक पैन अमेरिकन हाईवे को अवरुद्ध कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि क्वारंटीन के एक महीने में उन्हें भोजन ख़रीदने के लिए पैसे की कमी हो गई है और सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है।

अपनी तरफ से सरकार ने लोगों से शांत रहने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि वह देश भर में फूड बैग पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

27 अप्रैल को राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि निजी पहचान पत्र के बार कोड के माध्यम से 80 अमरीकी डॉलर के मासिक बॉन्ड को इस सप्ताह उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पनामा में अब तक कोरोना वायरस के 6,378 मामले सामने आए हैं जिनमें 178 लोगों की मौत हो गई है और 527 मरीज़ ठीक हुए हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Panama
Lockdown
Coronavirus
Coronavirus Epidemic
Panama Protest

Related Stories

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

निमहांस के बर्ख़ास्त किये गए कर्मचारी जुलाई से हैं हड़ताल पर

"लॉकडाउन जनता से अन्याय और अमानवीय, हम पूरी ताक़त से करेंगे विरोध!" : पंजाब के किसान

न्यायालय ने पत्रकार कप्पन को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर भेजने का योगी सरकार को दिया निर्देश

कोविड-19 के डर से भी प्रदर्शन नहीं रुक सकता, आंदोलनकारी किसानों ने कहा

मानेसर: वेतन बढ़ोतरी की मांगों को लेकर हजारों मजदूरों ने काम किया बंद, बैठे हड़ताल पर

2020 : सरकार के दमन के बावजूद जन आंदोलनों का साल

2020: लोकतंत्र और संविधान पर हमले और प्रतिरोध का साल

यूपी: हिरासत, गिरफ़्तारी, नज़रबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

दक्षिण अफ्रीकाः COVID-19 फंड की चोरी और अवैध बेदख़ली के ख़िलाफ़ झोपड़ीवासियों की विरोध रैली


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान
    23 Apr 2022
    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्याओं और राज्य में सामाजिक सौहार्द्र को खराब करने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने जनता से उन ताकतों को "अलग-थलग करने की अपील की है, जिन्होंने सांप्रदायिक…
  • राजेंद्र शर्मा
    फ़ैज़, कबीर, मीरा, मुक्तिबोध, फ़िराक़ को कोर्स-निकाला!
    23 Apr 2022
    कटाक्ष: इन विरोधियों को तो मोदी राज बुलडोज़र चलाए, तो आपत्ति है। कोर्स से कवियों को हटाए तब भी आपत्ति। तेल का दाम बढ़ाए, तब भी आपत्ति। पुराने भारत के उद्योगों को बेच-बेचकर खाए तो भी आपत्ति है…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही की खुराकः बिहार में अलग-अलग जगह पर सैकड़ों बच्चे हुए बीमार
    23 Apr 2022
    बच्चों को दवा की खुराक देने में लापरवाही के चलते बीमार होने की खबरें बिहार के भागलपुर समेत अन्य जगहों से आई हैं जिसमें मुंगेर, बेगूसराय और सीवन शामिल हैं।
  • डेविड वोरहोल्ट
    विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 
    23 Apr 2022
    विंबलडन ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को इस साल खेल से बाहर रखा जाएगा। 
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रशांत किशोर को लेकर मच रहा शोर और उसकी हक़ीक़त
    23 Apr 2022
    एक ऐसे वक्त जबकि देश संवैधानिक मूल्यों, बहुलवाद और अपने सेकुलर चरित्र की रक्षा के लिए जूझ रहा है तब कांग्रेस पार्टी को अपनी विरासत का स्मरण करते हुए देश की मूल तासीर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License