NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ट्रम्प और फ्लोरिडा बीच पर इकट्ठे हुए लोग देश में ‘‘सबसे मूर्ख’’
अमेरिकी मीडिया सलाहकार ने ‘अप्रैल फूल डे’ पर किया गया एक सर्वेक्षण जारी किया, जिसमें जनता ने दोनों की कड़ी आलोचना की।
एएफपी
02 Apr 2020
ट्रम्प और फ्लोरिडा बीच

लॉस एंजिलिस: वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के तरीकों में चूक के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और लॉकडाउन को तोड़ फ्लोरिडा में बीच पर इकट्ठे हुए अमेरिकी छात्रों को लोगों ने देश का ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ माना है।

कोरोनो वायरस के संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज कर बीच पर सैर सपाटा करते कई हजार लोगों की तस्वीरें पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी।

वहीं कोविड-19 से निपटने के तरीकों, जांच में देरी और जल्दबाजी में ईस्टर पर देश को खोलने के फैसले को वापस लेने के लिए ट्रम्प की भी काफी आलोचना हो रही है।

अमेरिकी मीडिया सलाहकार ने ‘अप्रैल फूल डे’ पर किया गया एक सर्वेक्षण जारी किया, जिसमें जनता ने दोनों की कड़ी आलोचना की।

सर्वेक्षण में 1000 से अधिक अमेरिकियों को 25 से 27 मार्च के बीच फोन किया गया, जिनमें से 51 प्रतिशत लोगों ने ट्रम्प के मूर्खतापूर्ण तरीके से पेश आने की बात मानी, जबकि 50 प्रतिशत लोगों की यही राय मियामी में इकट्ठी हुई भीड़ को लेकर भी थी।

सर्वेक्षण के आयोजक जेफ बार्ज ने दोनों की करीबी टक्कर देखते हुए इसे ‘टाई’ (बराबर) घोषित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण केवल ‘‘मजाक में किया गया’’।

इस सर्वे में अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया जिनमें नेंसी पेलोसी, जो बाइडेन और रैंड पॉल शामिल हैं। पॉल पहले अमेरिकी सीनेटर हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और उन्होंने आपात स्थिति में इस महामारी पर नियंत्रण के लिए धन खर्च किए जाने की आलोचना की थी।

इस सूची में बलात्कार के दोषी करार दिए गए हार्वे वाइंस्टीन तीसरे नंबर पर हैं । ये सर्वे आपेनियन रिसर्च कोरपोरेशन ने करवाया था।

COVID-19
Donand Trump
America
Trump and Florida beach

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • महामारी काल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक महिलाओं की कम पहुंच
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महामारी काल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक महिलाओं की कम पहुंच
    17 Jun 2021
    संस्थान ने अपनी तमाम जांच-परिणाम के बाद ये सुझाव दिया है कि गर्भवती महिलाएं जरूर टीका लगवाएं। हालांकि सरकार ने क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों की कमी का हवाला देते हुए गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की अब तक…
  • यूपी : राम मंदिर की ज़मीन ख़रीद में 'घोटाले' के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : राम मंदिर की ज़मीन ख़रीद में 'घोटाले' के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
    17 Jun 2021
    कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस कड़ी में राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतड़े और 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। पुलिस ने…
  • फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए
    17 Jun 2021
    मारे गए तीन लोगों विली रोड्रिग्ज, लेनी रिवास और एक 12 वर्षीय लड़की एंजेल रिवास को तीसरे एसएफबी द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की सशस्त्र शाखा न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोही के…
  • दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया
    पीपल्स डिस्पैच
    दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया
    17 Jun 2021
    अदालत ने देश के नेशनल कन्वेंशनल आर्म्स कंट्रोल एक्ट को लागू करने के लिए जिम्मेदार सरकारी निकाय को उन सभी कंपनियों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने का भी आदेश दिया जिन्होंने दो अरब देशों को हथियार…
  • मदद के नाम पर सरकार ने बंद किए कान, तो बिहार में एक गांव डूब गया!
    अजय कुमार
    मदद के नाम पर सरकार ने बंद किए कान, तो बिहार में एक गांव डूब गया!
    17 Jun 2021
    बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बार-बार कहने पर भी तटबंध नहीं बनाया गया। इस विभाग में अधिकारी नहीं अपराधी काम करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License