NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार
99.998% मतों की गिनती पूरी होने के साथ वामपंथी उम्मीदवार पेड्रो कैस्टिलो को 50.204% वोट मिले हैं, जबकि अतिदक्षिणपंथी कीको फुजीमोरी को 49.796% वोट मिले।
पीपल्स डिस्पैच
10 Jun 2021
पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो ने 6 जून को पेरू में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में जीत हासिल कर ली है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी ने इन परिणामों को मानने से इनकार कर दिया।

9 जून को फुजीमोरी ने लीमा में एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण उनकी पार्टी देश भर में 802 मतदान केंद्रों के परिणामों को रद्द करने के लिए चुनाव के राष्ट्रीय जूरी से अनुरोध करेगी जहां लगभग 200,000 वोट हैं।

इस हमले का सामना करने और लोकतंत्र की रक्षा में कैस्टिलो के हजारों समर्थक तब प्लाजा सैन मार्टिन के पास शांतिपूर्वक तरीके से मांग करने के लिए इकट्ठा हुए जब ओएनपीई चुनावों के अंतिम परिणाम जल्द से जल्द पेश होने वाला है।

कैस्टिलो ने एक बार फिर अपने समर्थकों से शांत रहने और अंतिम घोषणा की प्रतीक्षा करने का आह्वान किया।

कैस्टिलो ने एक ट्वीट में लिखा, “प्रिय भाइयों और बहनों, मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जो सड़कों पर विरोध करना जारी रखे हुए हैं। उन लोगों के उकसावे में न आएं जो इस देश को अराजकता में धकेलना चाहते हैं। इसलिए, हम धीरज रखने और शांति बनाए रखने का आह्वान करते हैं। आइए हम इस अंतिम लड़ाई में दृढ़ और प्रसन्न रहें जो सभी पेरूवासियों की है”।

नेशनल ऑफिस ऑफ इलेक्टोरल प्रोसेस (ओएनपीई) द्वारा आधिकारिक मतगणना के अनुसार, 99.998% मतपत्रों की गिनती हुई है जिसमें कैस्टिलो को 50.204% वोट मिले हैं, जबकि फुजीमोरी को 49.796% वोट मिले हैं।

शुरुआती मतगणना में फुजीमोरी आगे चल रही थी लेकिन जब देश के ग्रामीण इलाकों की मतगणना शुरू हुई तो दोनों उम्मीदवारों के बीच का अंतर कम होने लगा और कैस्टिलो आगे बढ़ गए।

उसे विश्वास था कि विदेशों में डाले गए वोट उन्हें जीत की ओर ले जाएंगे, हालांकि, विदेशों से सभी वोटों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कैस्टिलो ने 71,000 से अधिक वोटों के साथ फुजीमोरी पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।

कैस्टिलो की ऐतिहासिक जीत पर बधाई के संदेश पूरे इलाके से आने शुरू हो गए हैं।

Peru
Pedro Castillo
Presidential Election

Related Stories

लैटिन अमेरिकी मूवमेंट ने पेरू में तख़्तापलट की चेतावनी दी

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा


बाकी खबरें

  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    29 Dec 2021
    देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
  • लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    सुमैया खान
    लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    29 Dec 2021
    इसकी बजाय सरकार को लड़कियों को शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य-सेवाएं एवं सुरक्षा प्रदान करने में और अधिक निवेश करना चाहिए। उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।
  • एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    नवप्रीत कौर, सी सरतचंद
    एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    29 Dec 2021
    एक गारंटीशुदा एमएसपी प्रणाली सार्वजनिक भंडारण लागत/अपव्यय को भी कम करेगी बशर्ते इसे एक सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा पूरक बनाया जाए।
  • डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    रौनक छाबड़ा
    डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    29 Dec 2021
    डीजेबी यूनियन ने मंगलवार यह आरोप लगाते हुए एक प्रदर्शन किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पानी की बिलिंग की जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं,वह विप्रो की ओर से व्यवस्थित किये जा रहे राजस्व प्रबंधन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License