NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप
शुरूआती मतगणना में आगे चल रही फुजीमोरी ने कैस्टिलो को बढ़त मिलने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आधिकारिक परिणामों को मानने से इनकार कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jun 2021
पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के दूसरे दौर के मतगणना में वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो को अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी से बढ़त मिलने के बाद फुजीमोरी ने 7 जून को रविवार को "अनियमितताओं" और "धोखाधड़ी के संकेत" का आरोप लगाया है। कैस्टिलो को बढ़त मिलने के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फुजीमोरी जिन्होंने आधिकारिक परिणामों को मानने का वादा किया था लेकिन उन्होंने कैस्टिलो की पार्टी पर वोट चुराने और चुनावी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

फुजीमोरी ने कहा, "लोगों की इच्छा का बहिष्कार करने का एक स्पष्ट इरादा है।" नेशनल ऑफिस ऑफ इलेक्टोरल प्रोसेस (ओएनपीई) द्वारा अलग अलग घटनाओं के रूप में प्रस्तुत किए गए वीडियो दिखाते हुए उन्होंने फ्री पेरू के समर्थकों द्वारा धोखाधड़ी के कथित संकेत दिए। उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि फ्री पेरू की ओर से परिणामों को तोड़ मरोड़ करने या विलंबित करने की रणनीति रही है।"

फ्री पेरू पार्टी ने एक बयान के माध्यम से इन आरोपों को खारिज कर दिया और चुनाव अधिकारियों से "वोट की रक्षा" करने का आह्वान किया।

कुछ ही समय बाद कैस्टिलो ने कजमार्का में जनता को संबोधित किया और यह सुनिश्चित किया कि दूसरे दौर के परिणाम जो भी होंगे वह उनका सम्मान करेंगे। कैस्टिलो ने कहा, "हमें लोगों की इच्छा का सम्मान करना होगा। मैं पेरू के लोगों की इच्छा को लागू करने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा।”

शुरुआती मतगणना में फुजीमोरी आगे चल रही थी, हालांकि जब देश के ग्रामीण इलाकों में मतदान शुरू हुआ तो दोनों उम्मीदवारों के बीच अंतर कम होने लगा और कैस्टिलो उनसे आगे निकल गए।

आधिकारिक मतगणना के अनुसार, 96.4% से अधिक मतों की गिनती के साथ कैस्टिलो को 50.29% मत मिले हैं, जबकि फुजीमोरी को 49.71% मत प्राप्त हुए हैं।

Peru
Presidential Election
Alberto Fujimori
Pedro Castillo

Related Stories

लैटिन अमेरिकी मूवमेंट ने पेरू में तख़्तापलट की चेतावनी दी

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा


बाकी खबरें

  • tikoniya
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी भारी राजनीतिक कीमत चुका कर ही अब अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाये रख सकते हैं
    12 Oct 2021
    आज अंतिम अरदास के मौके पर पूरा देश लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है तथा घटनास्थल तिकोनिया में पूरे देश से आये किसानों का विराट संगम हो रहा है।
  • New Service Rules in Jammu and Kashmir
    डॉ राधा कुमार
    ज़ुल्म के दरवाज़े खोलते जम्मू-कश्मीर के नये सेवा नियम
    12 Oct 2021
    बर्ख़ास्त किये गये ज़्यादातर लोगों के ख़िलाफ़ जो आरोप क़ायम किये गये हैं, वे गंभीर हैं, लेकिन चूंकि आम लोगों के सामने इसे लेकर कोई सबूत नहीं रखा गया है, इसलिए यह साफ़ नहीं है कि इन आरोपों में दम है…
  • facebook
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एक व्हिसलब्लोअर की जुबानी: फेसबुक का एल्गोरिद्म कैसे नफ़रती और ज़हरीली सामग्री को बढ़ावा देता है
    12 Oct 2021
    बेशक, यह सवाल पूछा जा सकता है कि जब फेसबुक के सिलसिले में ये सभी सवाल पहले भी उठाए जाते रहे हैं, तो इसमें नया क्या है। इस सब में बड़ी खबर यह है कि अब हमारे पास इसके सबूत हैं कि फेसबुक को इसकी पूरी…
  • Fb
    सोनाली कोल्हटकर
    समझिए कैसे फ़ेसबुक का मुनाफ़ा झूठ और नफ़रत पर आधारित है
    12 Oct 2021
    फ़ेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ़्रांसेस हौगेन द्वारा किए गए खुलासों से पता चलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अच्छी तरह जानता है कि उसके प्लेटफॉर्म का समाज पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव…
  • attack on dalit
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमिलनाडु में चाकू से हमला कर ली जान
    12 Oct 2021
    दलित समाज के लोगों पर हमलों की घटना लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां राजस्थान के हुनुमानगढ़ जिले में दलित युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं तमिलनाडु के तंजावुर में दलित युवक प्रभाकरण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License