NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए
मारे गए तीन लोगों विली रोड्रिग्ज, लेनी रिवास और एक 12 वर्षीय लड़की एंजेल रिवास को तीसरे एसएफबी द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की सशस्त्र शाखा न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोही के रूप में पेश किया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
17 Jun 2021
फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

दक्षिणी फिलीपींस में सैन्य गोलीबारी की घटना में दो किसान और एक बच्चे की मौत उस समय हो गई जब सेना ने उग्रवादी कम्युनिस्ट विद्रोहियों के साथ संघर्ष को तेज कर दिया। मानवाधिकार समूह, करापाटन के अनुसार बुधवार 15 जून को, फिलीपीन सेना की तीसरी स्पेशल फोर्सेस बटालियन (एसएफबी) ने मिंडानाओ के कारागा क्षेत्र के सुरिगाओ डेल सुर प्रांत के लियांगा में किसानों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

मारे गए तीन लोगों विली रोड्रिग्ज, लेनी रिवास और एक 12 वर्षीय लड़की एंजेल रिवास को तीसरे एसएफबी द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की सशस्त्र शाखा न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोही के रूप में पेश किया गया था। इस रिपोर्ट को कारापाटन के कारागा चैप्टर ने सामने लाया। रिपोर्टों के अनुसार मारे गए वयस्क लुमाड (एक फिलिपिनो शब्द जो आदिवासी लोगों के बारे में बताते हैं) संगठन, मालाहुतायोंग पाकिगबिसोग अलंग सा सुमुसुनोड (मापासु) का हिस्सा थे।

एंजेल रिवास स्थानीय लुमाड स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। फिलीपींस में लुमाड स्कूलों की रक्षा के लिए काम करने वाले सेव आवर स्कूल्स (एसओएस) नेटवर्क के प्रवक्ता रियुस वैले के अनुसार, मारे गए तीनों लोग उन छह लोगों के समूह का हिस्सा थे जो अबाका हेंप इकट्ठा करने के लिए खेत में गए थे। इनमें से तीन गोलीबारी के दौरान बच गए।

किसानों पर गोली चलाने वाले सैनिकों ने कहा कि उन्होंने अपनी रक्षा में कार्रवाई की भले ही उस समूह ने सेना से खेत पर जाने की अनुमति मांगी थी। तीनों लोगों के शवों को लियांगा के सेंट क्रिस्टाइन में सैन्य अड्डे पर ले जाया गया और एक झड़प में मारे गए आतंकवादियों के रूप में पेश किया गया। वैले ने कहा, "सरकारी बल 'नानलाबन' (आत्मरक्षा) के बारे में बता रही है जो जवाबदेही से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक घिसा-पिटा बहाना है।"

पीड़ितों के परिवारों और एसओएस नेटवर्क ने आरोप लगाया है कि शवों को क्षत-विक्षत कर दिया गया था और यह चिंता जताई गई कि पीड़ितों पर यौन हमला किया गया था। महिला अधिकार आंदोलन गैब्रिएला ने हत्याओं और पीड़ितों के अंग-भंग के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की।

उन्होंने सेना को "फिलीपींस के लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराधों, विशेष रूप से लुमाड महिलाओं और फिलीपींस में अन्य आदिवासी महिलाओं के खिलाफ किए अपराध के प्रति" जवाबदेह ठहराने की मांग की।

Philippines
Philippines Police
tribals
Special Forces Battalion

Related Stories

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

ज़रूरी है दलित आदिवासी मज़दूरों के हालात पर भी ग़ौर करना

‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण

व्यासी परियोजना की झील में डूबा जनजातीय गांव लोहारी, रिफ्यूज़ी बन गए सैकड़ों लोग

बाघ अभयारण्य की आड़ में आदिवासियों को उजाड़ने की साज़िश मंजूर नहीं: कैमूर मुक्ति मोर्चा

सोनी सोरी और बेला भाटिया: संघर्ष-ग्रस्त बस्तर में आदिवासियों-महिलाओं के लिए मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली योद्धा

मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License