NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया
नेशनल डेमोक्रेटिक फ़्रंट ऑफ़ द फ़िलीपीन्स (एनडीफ़) राजनीतिक शाखा रही है जो डुटर्टे सरकार के साथ शांति प्रक्रिया में शामिल थी।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jul 2021
फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

फिलीपींस में विवादास्पद एंटी टेररिज्म काउंसिल (एटीसी) ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ फिलीपींस (एनडीएफपी) को "आतंकवादी" संगठन के रूप में घोषित किया है क्योंकि सरकार ने कम्युनिस्ट विद्रोहियों के साथ संघर्ष को तेज कर दिया है। एनडीएफ प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की मुख्य राजनीतिक शाखा रही है, जिसका नेतृत्व बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण करने वाले या सेवानिवृत्त विद्रोहियों ने किया है, जिन्होंने शांति की वकालत की और अन्य शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों को अपनाया है।

सरकार द्वारा हाल ही में जारी 23 जून के एक प्रस्ताव में, अत्यधिक विवादास्पद आतंकवाद विरोधी अधिनियम 2020 के तहत स्थापित एटीसी ने एनडीएफ को सीपीपी का "अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा" माना है जो वर्तमान में सरकार से सशस्त्र संघर्ष में शामिल है।

एनडीएफ में बड़े पैमाने पर सीपीपी के साथ सहानुभूति से जुड़े कई निहत्थे समूह शामिल हैं और लंबे समय तक मुख्य राजनीतिक शाखा के रूप में कार्य किया है जिसमें ट्रेड यूनियन, अधिकार की वकालत करने वाले समूहों, छात्र आंदोलनों और शांति की वकालत करने वाले शामिल हैं।

खासकर रॉड्रिगो डुटर्टे सरकार के शुरुआती वर्षों के दौरान एनडीएफ फिलीपींस सरकार के साथ शांति प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त प्रमुख संगठन था। ये प्रक्रिया अब निष्क्रिय हो चुकी है। जब से सरकार 2019 में शांति वार्ता से हटी है सरकार ने एनडीएफ के संरक्षित शांति सलाहकारों पर कार्रवाई करते हुए और रेड टैगिंग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना की है जिसके कारण कई गिरफ्तारियां हुईं और यहां तक कि हत्याएं भी हुई हैं।

पिछले महीने प्रमुख शांति सलाहकारों को आतंकवादी के रूप में घोषित करने के बाद एटीसी ने हाल ही में कम्युनिस्ट समूह से तनाव बढ़ा दिया है। 19 लोगों जिनमें एनडीएफ के शांति सलाहकार शामिल थे, उनको आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया। इस साल की शुरुआत में शांति सलाहकारों के परिवारों ने आरोप लगाया कि कैसे उनकी बैंक संपत्ति जिसमें उनकी मामूली बचत थी और मार्शल लॉ के मानवाधिकारों के हनन के शिकार के रूप में मुआवजा था जिसे फ्रीज कर दिया गया है।

Philippines
communist party
NDF
NDFP
ATC
Anti terrorism council

Related Stories

विशेष : पांडिचेरी के आज़ादी आंदोलन में कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका

चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं सालगिरह मनाई

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत

फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी

फ़िलिपींस : देश के क्रूर आतंकवाद विरोधी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License