NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया
'होली वीक' समारोह के दौरान मामले बढ़ने के बाद राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में ताज़ा लॉकडाउन 29 मार्च को शुरू हुआ।
पीपल्स डिस्पैच
05 Apr 2021
फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

फिलीपींस में आधिकारिक तौर पर 10 दिनों की अवधि में 100,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने चिंता जाहिर की है। सोमवार 5 अप्रैल को 8,300 से अधिक मामले सामने आए। इस तरह इस देश ने 800,000 को अांकड़े को छू लिया। मामले की संख्या बढ़कर 803,398 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग पिछले कई दिनों से 10,000 से ऊपर की नए मामले को दर्ज कर रहा है। इसने सरकार को राजधानी क्षेत्र, मेट्रो मनीला और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कम्यूनिटी क्वारंटीन को 11 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए कहा है।

राजधानी क्षेत्र और इसके आस-पास के क्षेत्रों को कहे जाने वाले नेशनल कैपिटल रिजन बबल (एनसीआर बबल) में बढ़ाया गया लॉकडाउन 29 मार्च से शुरू हुआ क्योंकि होली वीक समारोह के दौरान मामले बढ़ने लगे। 26 मार्च को महीने का सबसे ज्यादा मामला दर्ज किया गया। इस दिन संक्रमणों की संख्या 700,000 से अधिक हो गई और एक दिन में लगभग 9,800 मामले सामने आए। इसने देश की एक चौथाई आबादी यानी 25 मिलियन से अधिक लोगों पर एक बार फिर से लॉकडाउन थोप दिया है।

पिछले साल COVID-19 संक्रमण की पहली लहर की शुरुआत में फिलीपींस ने दुनिया में सबसे सख्त और सबसे लंबे समय महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया था। 15 मार्च 2020 को शुरू हुआ एनसीआर बबल क्वारंटीन 29 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन के साथ आज भी जारी है। हालांकि लॉकडाउन का आखिरी विस्तार 4 अप्रैल को समाप्त होने वाला था लेकिन मामलों की बढ़ती संख्या ने इसे जारी रखने को मजबूर किया है।

इस लॉकडाउन के चलते 2020 में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आई है और ये गिरावट 2021 में भी जारी है जिसका पूर्वानुमान किया गया था। फिलीपींस की आर्थिक संभावनाओं की एक गंभीर तस्वीर खींचने वाले विश्व बैंक के अनुसार "अधिक कुशल नियंत्रण रणनीति के प्रति शटडाउन से बचने में सरकार इस क्षेत्र में बहुत कम सफल रही है।”

Philippines
COVID-19
Coronavirus
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पारस नाथ सिंह
    समझिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत सलाहकारी मंडल क्या है?
    22 Mar 2022
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत तीन सदस्यों वाले सलाहकारी मंडल का गठन किया है, यहां "द लीफ़लेट" इसकी शक्तियों और हाल के सालों में इसके काम के इतिहास पर नज़र डाल रहा है।
  • जॉन पी रुएल
    यूक्रेन युद्ध से रूस-चीन के संबंधों में मिली नई दिशा
    22 Mar 2022
    यूक्रेन संकट से चीन और रूस के संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच सहयोग को और भी ज़्यादा गहरा किया है।
  • अजय कुमार
    चुनाव ख़त्म; पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़े, जश्न नहीं मनाइएगा!
    22 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है।
  • भाषा
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में धामी का शपथ ग्रहण बुधवार को, प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
    22 Mar 2022
    हाल में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    विश्व जल दिवस : ग्राउंड वाटर की अनदेखी करती दुनिया और भारत
    22 Mar 2022
    विश्व का लगभग समस्त तरल स्वच्छ जल भूजल के रूप में ही है। जलवायु परिवर्तन ने इस भूजल पर संकट खड़ा किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License