NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित
मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।
भाषा
10 Jul 2021
Bdc
फ़ोटो साभार : सोशल मीडिया

बहराइच (उप्र): उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी यदुराई देवी को कथित रूप से अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम (60) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

एएसपी ने बताया परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि शिवपुर प्रखंड से प्रमुख पद की अधिकृत भाजपा उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी व उनके साथियों द्वारा सरिता के सरकारी गनर की बंदूक के बट से पीट पीटकर मायाराम का कत्ल हुआ है।

मामले में सुधीर यज्ञसेनी और एक कांस्टेबल सहित 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर गंभीर रवैया अख्तियार करते हुए कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह व आरक्षी जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पति सुधीर यज्ञसेनी सहित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

गौरतलब है कि बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ रासुका लगाने की बात कही थी।

उधर घटना का कारण माने जा रहे शिवपुर प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसेनी अपने प्रतिद्वंदी एवं सपा उम्मीदवार को भारी अंतर से हराने में कामयाब रही हैं। प्रमुख पद पर विजयी भाजपा प्रत्याशी को 70 मत व सपा को 50 वोट हासिल हुए हैं।

 

 


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिल्ली विधानसभा : भाजपा के दो विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
    29 Mar 2022
    दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे उठाए जाने के दौरान कथित रूप से व्यवधान डालने पर विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक…
  • नाइश हसन
    सियासत: दानिश अंसारी के बहाने...
    29 Mar 2022
    बीजेपी ने कभी मुस्लिम जनसंख्या के हिसाब से उसे नुमाइंदगी देने या उनके संपूर्ण विकास के लिए काम नहीं किया। बस पिक एण्ड चूज के आधार पर कुछ मुसलमान जो मुसलमानों के ही ख़िलाफ़ खुल कर खड़े हो सकें बस उनको…
  • अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
    एक देश एक चुनाव बनाम लोकतांत्रिक सरोकार
    29 Mar 2022
    लगातार होने वाले चुनावों ने क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को फलने-फूलने का मौका प्रदान किया है और उनकी क्षेत्रीय आकांक्षाओं को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पटल पर एक महत्व दिया है, और इस प्रकार से भारत में…
  • उपेंद्र स्वामी
    श्रीलंका संकट: दर्द भी क़र्ज़ और दवा भी क़र्ज़
    29 Mar 2022
    दुनिया भर की: यह कोई आकस्मिक घटनाक्रम नहीं है। कोविड के दौर ने इसकी रफ़्तार और मार को भले ही थोड़ा तेज़ बेशक कर दिया हो लेकिन यह लंबे समय से चली आ रही नीतियों का नतीजा है। यह संकट उन तमाम…
  • प्रेम कुमार
    विश्लेषण: दिल्ली को सिंगापुर बनाने के सपने में आंकड़ों का फरेब
    29 Mar 2022
    अगर 5 साल बाद दिल्ली में रोजगार का स्तर 45 फीसदी के स्तर तक ले जाना है तो इसके लिए कम से कम 1.63 करोड़ लोगों के पास रोजगार रहना चाहिए। ऐसा तभी संभव है जब इन पांच सालों में 63 लाख अतिरिक्त लोगों को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License