NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्रपति की हत्या मामले में पीएम पर संदेह के चलते हैती में सियासी घमासान तेज़
चूंकि हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी को डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या में फंसाया गया है ऐसे में सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
पीपल्स डिस्पैच
17 Sep 2021
राष्ट्रपति की हत्या मामले में पीएम पर संदेह के चलते हैती में सियासी घमासान तेज़

हैती में राजनीतिक घमासान और भी तेज हो गई है क्योंकि कार्यवाहक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एरियल हेनरी डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में संदेह के घेरे में आ गए हैं। पिछले दो दिनों में नए आरोपों के बीच देश में सरकार और न्यायपालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

हैती की मीडिया के अनुसार हेनरी ने गुरुवार 16 सितंबर को मंत्रिपरिषद के सचिव रेनाल्ड लुबेरिस और मिनिस्टर ऑफ जस्टिस रॉकफेलर विंसेंट को बर्खास्त कर दिया था।

राष्ट्रपति एरियल हेनरी ने देश के मुख्य अभियोजक बेड-फोर्ड क्लाउड को बुधवार को बर्खास्त कर दिया जिसके एक दिन पहले उन्होंने पोर्ट-ऑ-प्रिंस के फर्स्ट इंस्टेंस कोर्ट से हेनरी की हत्या के संबंध में हेनरी की जांच करने के लिए कहा था।

न्यायाधीश गैरी ओरेलियन को संबोधित एक आधिकारिक अनुरोध में क्लाउड ने दावा किया कि हेनरी ने इस अपराध के कथित मास्टरमाइंडों में से एक मास्टरमाइंड जोसेफ फेलिक्स बैडियो के साथ दो बार फोन पर बात की थी जिसके कुछ घंटों बाद 7 जुलाई की रात को उनके आवास पर मोइसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिछले हफ्ते, क्लाउड ने बताया कि दोनों नंबरों के फोन रिकॉर्ड के अनुसार जो कथित तौर पर हेनरी और बैडियो से संबंधित थे, दोनों ने मोइसे की हत्या के कुछ घंटों के भीतर लगभग आठ मिनट तक बात किया था। उन्होंने यह भी बताया कि टेलीफोन कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकेशन के आंकड़ों के अनुसार, कॉल के समय, हेनरी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में होटल मोंटाना में था जबकि बैडियो मोइसे के घर के आस पास कहीं था। न्याय मंत्रालय के पूर्व अधिकारी बैडियो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसके ठिकाने का कोई अता पता नहीं है।

इस संबंध में, अभियोजक ने 14 सितंबर को उन कॉलों के विवरण पर गवाही देने के लिए हेनरी को बुलाया। हालांकि, देश के कार्यवाहक प्रमुख ने इस कॉल को सार्वजनिक रूप से अयोग्य घोषित कर दिया।

इस मंगलवार को राज्य के अंतरिम प्रमुख इस सुनवाई में शामिल नहीं हुए, क्योंकि राष्ट्रपति से जांच के लिए अनुमति के बिना प्रधानमंत्री इस फैसले का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं। वर्तमान मामले में न्यायाधीश ओरेलियन जो इस मामले की जांच कर रहे हैं वह गवाहों या प्रतिवादियों को गवाही देने या अपराध में संदिग्ध कौन है यह तय करने के लिए बुलाने के लिए एकमात्र सक्षम प्राधिकारी है।

Haiti
Jovenel Moïse
Haiti Government
Ariel Henry

Related Stories

हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया

पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती

हैती के डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या

जोवेनेल मोइसे ने ट्रांजिशनल सरकार बनाने की मांग को खारिज किया

हैती के लोग अपने संविधान की रक्षा के लिए लामबंद हुए, दुनिया भर के संगठनों ने एकजुटता दिखाई

जेवेनेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोग फिर हुए लामबंद

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी

हैतीः राष्ट्रपति जोवेनेल के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए विपक्ष का आह्वान

हैती के लोगों ने राष्ट्रपति जोवेनेले मोइसे के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज किया


बाकी खबरें

  • club house
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार
    21 Jan 2022
    देश में नफ़रतों का दौर जारी है, बुल्ली और सुल्ली ऐप के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला सामने आया है। जिस अब गिरफ़्तारी भी हुई है।
  • amar jawan jyoti
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
    21 Jan 2022
    पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की।
  •  George Floyd
    एपी
    जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले की सुनवाई करने वाले अधिकतर न्यायाधीश श्वेत
    21 Jan 2022
    इन निर्णायकों का चयन पुलिस अधिकारियों टोउ थाओ, थॉमस लेन और जे क्वेंग से संबंधित मामले की सुनवाई के संबंध में किया गया है। 
  • amar jwan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। 
  • bjp
    भाषा
    संभल में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    21 Jan 2022
    पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License