NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पोर्टलैंडः पुलिस भवन में आग की घटना को "दंगा" घोषित करने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज़
पोर्टलैंड पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में आग लगने की दूसरी घटना के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को जबरन तितर बितर किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
10 Aug 2020
Portland

पोर्टलैंड पुलिस ने शहर में चल रहे प्रदर्शनों को रविवार 9 अगस्त को "दंगा" घोषित कर दिया। एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस एसोसिएशन के भवन में आग लगा दी थी जिसके बाद ये घोषणा की गई। शहर के इस स्थान पर निरंतर प्रदर्शन किया जाता रहा है। दंगे की घोषणा के साथ पुलिस ने भवन के बाहर सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए फ्लैशबंग और आंसू गैस के गोले छोड़े।

ये भवन पोर्टलैंड पुलिस एसोसिएशन का कार्यालय है। पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

एसोसिएशन बिल्डिंग में दूसरी बार आग लगाने की घटना हुई। एक महीने से अधिक समय से व्यापक सुधार की मांग करते हुए इस भवन में प्रदर्शनकारियों द्वारा रात भर प्रदर्शन और नाकेबंदी की गई। प्रदर्शनकारियों को स्प्रे-पेंटिंग से दीवार पर चित्र बनाते हुए और नारे लिखते हुए पाया गया। इन नारों में "पुलिस को ख़त्म करने" जैसे वाक्य पढ़े जा सकते हैं।

पुलिस एसोसिएशन पर विशेष रूप से नस्लवादी भेदभाव और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा के आरोपी अधिकारियों की रक्षा करने का आरोप लगाया गया है। पोर्टलैंड सिटी कमिशन में सेवा देने वाले शहर के पहले अश्वेत पार्षद जो एनी हार्डेस्टी (Jo Anne Hardesty) ने बताया है कि तीस साल से अधिक समय से पुलिस सुधारों की माँग की जा रही है।

हार्डेस्टी ने जब से चुनाव जीता है तब से वे सुधारों की मांग करती रही हैं। उन्होंने कहा, “सिर्फ एक सुधार की मांग करने के लिए तीस साल बहुत लंबा समय होता है। अब फर्क यह है कि बड़ी संख्या में पोर्टलैंडवासी यही सुधार चाहते हैं।”

सरकारी अधिकारियों द्वारा शहर से पिछले महीने संघीय बलों को हटाए जाने के बाद भीड़ को जबरन हटाना शहर की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सबसे बड़ा टकराव का मामला है। पोर्टलैंड प्रदर्शनकारियों और क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बड़े टकराव का स्थान रहा है।

संघीय बलों की उपस्थिति और इसके द्वारा जुलाई महीने में अवैध हिरासत की रिपोर्ट के बाद डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के ख़िलाफ़ देशव्यापी गुस्सा भड़क गया। मई महीने में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से भड़के और पुलिसिया दमन और नस्लवाद के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध पोर्टलैंड में कई घटनाओं के साथ तेज़ हो गया है।

Poland
Poland Police
Poland Protest
Portland Police Association
Jo Anne Hardesty

Related Stories

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

भारत की तरह पौलेंड में भी पेगासस पर मचा हंगामा, विपक्षी नेताओं के फोन हैक करने का आरोप

पोलैंडः पैरोक प्लांट के कर्मचारियों को एक सप्ताह की हड़ताल के बाद जीत मिली

पोलैंडः गर्भपात पर प्रतिबंध को लेकर अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

यूरोपीय संघ से सम्मेलन के साथ बदल सकता है भारत का वैश्विक नज़रिया

एक बार फिर सुर्ख़ियों में ‘जर्मनी का सवाल’

पोलैंड : व्यापक आलोचना के दबाव में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख़ आगे बढ़ी

हर्ष मंदर की 'हेट स्पीच' का सच, डायरैक्ट टैक्स बिल संसद में पास और अन्य ख़बरें

पोलैंड में कम्युनिस्टों के उत्पीड़न के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन

पोलैंड की सीनेट ने न्यायपालिका को कमज़ोर करने वाली बिल को खारिज किया


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License