NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पोर्टलैंड : प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई को लेकर ट्रंप प्रशासन के ख़िलाफ़ नाराज़गी
शनिवार को नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई और दर्जनों "ग़ैरक़ानूनी हिरासत" लोगों की इस नाराज़गी के कारण थे।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jul 2020
Portland

ओरेगन के पोर्टलैंड शहर में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती ने पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर क्रोध पैदा कर दिया है। रविवार 19 जुलाई को ओरेगन प्रांत के अटॉर्नी जनरल एलेन रोसेनब्लम ने प्रदर्शनकारियों के "ग़ैरक़ानूनी हिरासत" को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में संघीय प्रशासन के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया।

यह मुक़दमा इस राज्य के राजनेताओं द्वारा इस राज्य के संघीय सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ कई प्रतिक्रियाओं के बीच है। इसी दिन पोर्टलैंड के मेयर ने संघीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई को "घृणित" बताते हुए सभी संघीय बलों को शहर से हटाने के लिए फिर से आह्वान किया था। इस राज्य के गवर्नर केटे ब्राउन ने भी प्रशासन द्वारा सुरक्षाबलों की तैनाती को "संपूर्ण रूप से राजनीतिक युद्ध क्षेत्र" बताया।

रोसेनब्लम का मुक़दमा अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस), द्वारा तैनात किए गए संघीय सुरक्षा बलों को रोक की मांग करता है, विशेष रूप से इस राज्य में प्रदर्शानकारियों की गिरफ़्तारी और हिरासत से यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर पेट्रोल (सीबीपी) और फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (एफपीएस) की रोक की मांग करता है।

शनिवार 18 जुलाई को पोर्टलैंड पुलिस एसोसिएशन बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शनकारियों को संघीय अधिकारियों के हिंसक कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा। इन अधिकारियों ने इसे "दंगा" घोषित किया था। इन अधिकारियों द्वारा आंसू गैस, काली मिर्च के स्प्रे और "कम घातक" युद्ध सामग्री के इस्तेमाल की रिपोर्ट सामने आई थी। अकारण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने का आरोप सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने लगाया। घटनास्थल पर मौजूद कई पत्रकारों ने भी अधिकारियों द्वारा धमकाने और हमला करने की शिकायत की।

इसके अलावा एक सप्ताह से अधिक समय तक अदालत में पेश किए जाने से पहले प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों द्वारा अज्ञात वाहनों में ले जाने और घंटों तक हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। कई प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा है कि उन्हें उनका 'मिरांडा राइट्स’ नहीं बताया गया था। इसके बारे में क़ानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विशेष चेतावनी दी जाती है कि किसी भी सूचना को साझा न करें।

पोर्टलैंड के नागरिक 25 मई को मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से नस्लवाद और पुलिस हत्याओं के ख़िलाफ़ रात भर का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जुलाई के शुरु में होमलैंड सिक्योरिटी के एक्टिंग सेक्रेटरी चैड वोल्फ के अधीन डीएचएस विरोध प्रदर्शन को तितर बितर करने के लिए ओरेगन प्रांत में संघीय बलों को तैनात करते रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले ही विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए संघीय सैनिकों को तैनात करने की अपनी इच्छा जता दी थी।

Portland
Protest against racism
Racism
Donand Trump

Related Stories

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 

सरकारों द्वारा होने वाली आर्थिक हिंसा की तरह है बढ़ती असमानता- ऑक्सफ़ैम रिपोर्ट

नस्लवाद के आरोपों के बाद वॉन बीबीसी के शो से बाहर

दुनिया में अंतर्निहित नस्लवाद और असहिष्णुता के मूल कारणों की पड़ताल

क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर

संसद में नस्लवादी फ़िलिस्तीन-विरोधी इज़रायली क़ानून बहुमत हासिल करने में विफल

अमेरिका : साम्राज्यवाद-विरोधियों ने चीन को निशाना बना रहे सीनेट बिल का विरोध किया

जॉर्ज फ़्लॉइड की पुण्यतिथि से पहले पूरे अमेरिका में सतर्कता बढ़ी

इस्राइल का दोहरा अपराध: उपनिवेशवाद और नस्लवाद


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License