NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल : कोरोना महामारी के बीच जारी है कार्नेशन क्रांति की सालगिरह की तैयारी
कार्नेशन क्रांति की वजह से पुर्तगाल में 25 अप्रैल 1974 को कॉर्पोरेट एस्तादो नोवो हुनता की 41 साल की तानाशाही का अंत हुआ था। इस दिन को यहाँ राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Apr 2020
पुर्तगाल
नागरिकों ने क्रांति का नेतृत्व करने वाले 'बाग़ी' सिपाहियों का अभिवादन करते हुए

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र देश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से पुर्तगाल में कार्नेशन क्रांति(अप्रैल क्रांति) की 46वीं सालगिरह का जश्न लोग अपनी बालकोनी से ही मनाएंगे।

Portuguese कम्युनिस्ट पार्टी(पीसीपी) ने नागरिकों से अपील की है कि वो अपनी बालकोनी से Grândola, Vila Morena और राष्ट्रगान गायें। कार्नेशन क्रांति की वजह से पुर्तगाल में 25 अप्रैल 1974 को कॉर्पोरेट एस्तादो नोवो हुनता की 41 साल की तानाशाही का अंत हुआ था।

इस अहिंसक क्रांति की पुर्तगाल के इतिहास में और दुनिया के इतिहास में भी अहम जगह है क्योंकि इससे न सिर्फ़ तानाशाही का अंत हुआ था बल्कि इसने अफ़्रीका की कई पुर्तगाली कॉलोनीज़ की आज़ादी की भी नींव रखी थी। 25 अप्रैल को नागरिकों ने क्रांति के विद्रोही सिपाहियों का कार्नेशन के साथ इस शांतिपूर्ण विरोध में अभिवादन किया था।

इसलिये इस क्रांति को कार्नेशन क्रांति कहा गया और पुर्तगाल में हर साल 25 अप्रैल को इसे फ़्रीडम डे के तौर पर मनाया जाता है और यह राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।

इस क्रांति की वजह से "Grândola, Vila Morena" गाना भी अमर हो गया है। यह गाना ज़ेका अफोंसो ने 1972 में लिखा था और ये पुर्तगाल के शहर Grândola में लोगों के बीच के सद्भाव पर आधारित था। इस गाने का कार्नेशन क्रांति की घटनाओं के साथ अहम संबंध है।

एस्तादो नोवो की सत्ता ने ज़ेका अफोंसो कई गानों पर प्रतिबंध लगाया था क्योंकि उनमें वामपंथी सुर होते थे।

एस्तादो नोवो का 41 साल का शासन काल नागरिक स्वतंत्रता, राजनीतिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी का हनन करने वाला था। इस शासन ने विभिन्न पुर्तगाली कॉलोनीज़ में चल रहे आज़ादी के संघर्षों पर मिलिट्री की कार्रवाई भी की। इसके अंत से पुर्तगाली आर्मी द्वारा शुरू किए गए कोलोनियल वॉर का अंत हुआ और अंगोला और मोजांबिक जैसे देश आजाद हुए।

पुर्तगाल में कोरोना वायरस के अब तक 22,353 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 820 लोगों की मौत हो चुकी है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Portugal
Coronavirus
Epidemic corona Virus
Carnation revolution
Anniversary of Carnation revolution
Portugal news
International news

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License