NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं।
भाषा
12 Jun 2021
केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं।

केजरीवाल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने दिल्ली के नौ अस्पतालों में 22 नए पीसीए ऑक्सीजन संयंत्रों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नौ अस्पतालों में आज लगाए गए ये नए ऑक्सीजन संयंत्र कोविड-19 से लड़ने में हमारी तैयारियों को मजबूती देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगाह किया कि ‘‘कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की संभावना प्रबल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते और हमारी सरकार इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार तीसरी लहर के मामले में कोविड-19 से निपटने के लिए ऑक्सीजन टैंकर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग कोविड की दूसरी लहर से निपटने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और इस लड़ाई में शामिल होने के लिए उद्योग क्षेत्र के प्रति भी हम आभारी हैं।’’

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना संघर्ष और अनुशासन से किया तथा ‘‘इसे काबू करने में सफल हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा।’’

COVID-19
Corona 3rd wave
Arvind Kejriwal

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Police Turkey fired tear gas to stop female protesters
    एपी
    तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले
    26 Nov 2021
    महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस्तांबुल की मुख्य सड़क इस्तिकलाल पर मार्च निकाला गया।
  • Siberia
    एपी
    रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत : रूसी मीडिया
    26 Nov 2021
    दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में घटना के वक्त लिट्सव्याजहन्या खदान में कुल 285 लोग थे और ‘वेंटिलेशन सिस्टम’ के माध्यम से खदान में धुआं जल्दी ही भर गया। इससे पहले, बचाव दल ने 239…
  • constitution
    भाषा
    संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर आघात कर रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
    26 Nov 2021
    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद आज संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
  • Akhilesh Yadav
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी के गठबंधन के बाद बीजेपी को नहीं मिलेगा स्पष्ट बहुमत - विशेषज्ञों का दावा
    26 Nov 2021
    अखिलेश और जयंत की साझेदारी से जाट और मुस्लिम क़रीब आ सकते हैं और इससे बीजेपी का संतुलन ख़राब हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License