NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिरासत के बाद प्रियंका गांधी गिरफ़्तार, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक प्रियंका गांधी अब हिरासत में नहीं बल्कि गिरफ्तार हैं। उनके लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। प्रियंका के अलावा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Oct 2021
Priyanka Gandhi

लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में ली गईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अब गिरफ़्तार कर लिया गया है। उनके लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। इससे पहले प्रियंका ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया लगातार हिंसात्मक और दमनकारी है।

कांग्रेस महासचिव ने लखनऊ दौर पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और पूछा कि वह लखीमपुर खीरी उन परिवारों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं, जिनके बेटों की ‘‘बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई’’ और जहां हेलीकॉप्टर से जाने में यहां से सिर्फ 15 मिनट लगते हैं।

pic.twitter.com/O4AfP2aDQf

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021

योगी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान सत्ता में बने रहने के लिए प्रचार और जनसंपर्क पर केन्द्रित है।’’

प्रियंका गांधी ने राज्य के वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार मददगार बनने के बजाय हमलावर बन गई है ।’’

प्रियंका को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था। वह लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद वहां जा रहीं थी। अब उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। शुरुआती असमंजस के बाद यूपी पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया है। उनके लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। प्रियंका गांधी, हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का किसान विरोध कर रहे थे। विरोध के बाद लौटते किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई जिससे चार किसानों की मौत हो गई। आरोप है कि किसानों पर यह गाड़ी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने चढ़ाई, जिससे कुचलकर किसानों की मौत हो गई। इस घटना में एक पत्रकार की भी मौत हुई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी मारे गए। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई थी। जिसे लेकर किसानों में गुस्सा है और उन्होंने कल किसान नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में हुआ समझौता मानने से इंकार कर दिया है। इसी को लेकर अभी मतृक किसानों का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

priyanka gandhi
Lakhimpur Kheri
Lakhimpur Kheri Update
Congress
BJP
Yogi Adityanath
UP police

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • एम.ओबैद
    बिहार होली के दौरान 32 लोगों की मौत: परिजनों ने ज़हरीली शराब को बताया कारण, प्रशासन ने कहा बीमारी
    21 Mar 2022
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों के परिजन मौत की वजह ज़हरीली शराब बता रहे हैं जबकि प्रशासन ने इसकी वजह बीमारी बताई है।
  • सोनिया यादव
    बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल
    21 Mar 2022
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार ये दावा करते हैं कि आरजेडी के लालू-राबड़ी शासनकाल के मुक़ाबले उनकी सरकार में अपराध कम हुए हैं। हालांकि, नीतीश कुमार के दावों के इतर बिहार पुलिस के आंकड़े कुछ और ही…
  • एस एन साहू 
    प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 
    21 Mar 2022
    महात्मा गांधी का यश उन पर फिल्म बनाने का विचार करने से बहुत पहले ही दुनिया भर में फैल गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन लोगों के साथ सुर में सुर नहीं मिलाना चाहिए जो गांधी को बदनाम करते हैं।
  • परमजीत सिंह जज
    पंजाब ने त्रिशंकु फैसला क्यों नहीं दिया
    21 Mar 2022
    पंजाब चुनाव अवधारणाओं का एक उत्कृष्ट नमूना है। लोग-बाग़ इस बार मौजूदा राजनीतिक अभिजात्य वर्ग को सत्ता में वापस लौटते नहीं देखना चाहते थे। 
  • भाषा
    राज्यसभा चुनाव: ‘आप’ ने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा सहित पांच लोगों को बनाया उम्मीदवार
    21 Mar 2022
    आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है। राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License