NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बेल्जियम में श्रमिक वर्ग को महामारी से बचाने के लिए करोड़पतियों पर विशेष कर लगाने का प्रस्ताव
24 मार्च तक बेल्जियम में 4269 लोग COVID-19 वायरस से संक्रमित हो चुके थे वहीं 122 लोगों की मौत हो गई है।
पीपल्स डिस्पैच
25 Mar 2020
workers party of belgium

वर्कर्स पार्टी ऑफ बेल्जियम (पीटीबी/ पीवीडीए) ने बेल्जियम में 2% सबसे धनी लोगों पर एक बार 5% टैक्स लगाने की अपील की है।

COVID-19 महामारी के दौरान बेल्जियम में परिवारों की आय और सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए वर्कर्स पार्टी ऑफ बेल्जियम (पीटीबी/पीवीडीए) ने 3 मिलियन यूरो से अधिक की संपत्ति पर एक असाधारण टैक्स के रुप में कोरोना टैक्स का प्रस्ताव रखा है। कोरोना सॉलिडैरिटी टैक्स द्वारा वर्कर्स पार्टी "वन-शॉट" टैक्स का आह्वान किया है जो केवल एक बार लगाया जाए। पार्टी ने आंकलन किया है कि कोरोना सॉलिडैरिटी टैक्स से सरकार को 15 बिलियन यूरो प्राप्त हो सकता है जिसका इस्तेमाल COVID-19 महामारी के दौरान प्रभावित परिवारों की आय को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीटीबी/पीवीडीए के प्रवक्ता राउल हेडेबोउ ने कहा है कि “लाखों कर्मचारियों के काम की बदौलत हाल के वर्षों में जनसंख्या का एक छोटा वर्ग विशेष रुप से बढ़ गया है। बमुश्किल 2% आबादी के पास 663 बिलियन यूरो की विरासत है। मौजूदा संकट के समय में छोटे से सॉलिडियरिटी कंट्रिब्यूशन के लिए उनसे ज्यादा कुछ भी कहने की जरुरत नहीं है।”

पीटीबी के कर विशेषज्ञ मार्को वान हीस के अनुसार, धनी लोगों पर 5% का विशेष कर लगाकर 15 बिलियन यूरो (16.29 बिलियन अमरीकी डॉलर) प्राप्त हो सकता है।

24 मार्च तक बेल्जियम में COVID-19 वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4269 तक पहुंच गई है वहीं 122 लोगों की मौत हुई है। 18 मार्च को बेल्जियम ने पूरे देश में कोरोनावायरस संकट को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी और ये लॉकडाउन अब 5 अप्रैल तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। संकट के दौरान सरकार के आपातकालीन पैकेज के अनुसार देश में लगभग 10 लाख श्रमिकों को उनके वेतन का केवल 70% हिस्सा ही प्राप्त होगा। पीटीबी ने जोर देकर कहा है कि कोरोना सॉलिडियरिटी टैक्स लागू करने से लॉकडाउन की इस अवधि के दौरान देश में कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देने में सरकार को प्रभावी रूप से मजबूत करेगा।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Belgium
Workers Party of Belgium
Coronavirus
COVID-19
Lockdown
Belgium Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    महाशय, आपके पास क्या मेरे लिए कोई काम है?
    05 May 2022
    वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता, साम्यवाद के सिद्धांतकार कार्ल मार्क्स की आज जयंती है। उन्होंने हमें सिर्फ़ कम्युनिस्ट घोषणापत्र और दास कैपिटल जैसी किताब ही नहीं दी बल्कि कुछ ऐसी कविताएं भी दी हैं, जो…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 
    05 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,275 नए मामले सामने आए हैं | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 719 हो गयी है।
  • Bharat Ek Mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: बॉलीवुड जनता की हिंदी पार्टी
    05 May 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में आज संजय सवाल उठा रहे हैं कि देश में जनता के मुद्दों को उठाने के बजाए हमेशा ध्यान भटकाने वाले मुद्दे ही क्यों उठाए जाते हैं।
  • VOILENCE
    रवि शंकर दुबे
    चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!
    05 May 2022
    ईद वाले दिन राजस्थान में हुई हिंसा ये बताने के लिए काफी है कि आगे आने वाले चुनावों में मुद्दे क्या होंगे। इतना तो तय है कि विकास की बात भूल जाइए।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा
    04 May 2022
    रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स के वैश्विक प्रेस फ्रीडम सूचकांक में इस बार भारत पिछले साल के मुकाबले आठ अंक और नीचे गिरा और 180 देशो की सूची में 150 वे पर आ गया. पिछले दिनो भारत डेमोक्रेसी के वैश्विक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License