NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
कराची में प्रस्तावित विध्वंस का विरोध, हज़ारों बच्चे हो सकते हैं बेघर
कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन द्वारा गुर्जर नाले के पास पट्टे पर दिए गए ज़मीन पर बने मकानों को गिराने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भी तरह अतिक्रमण हटाना होगा।
पीपल्स डिस्पैच
15 Jun 2021
कराची में प्रस्तावित विध्वंस का विरोध, हज़ारों बच्चे हो सकते हैं बेघर

विरोध के बावजूद सोमवार 14 जून को कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन द्वारा गुर्जर नाला के पास पट्टे पर दिए गए घरों के विध्वंस पर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पाकिस्तान के शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को स्टॉर्मवाटर ड्रेन के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखते हुए कहा कि अतिक्रमण को हटाने की जरूरत है।

एक दिन पहले सैकड़ों प्रभावित लोगों ने कराची में प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य न्यायाधीश से शहर के गुज्जर और ओरंगी नाला क्षेत्रों में विध्वंस अभियान के खिलाफ जारी स्थगन आदेश को बरकरार रखने का अनुरोध किया गया था।

इन एक्टिविस्टों ने कहा कि अगर ये अभियान चलाया गया तो कम से कम 21,000 बच्चे प्रभावित होंगे और बेघर हो जाएंगे। प्रभावित बच्चे जिनमें से कुछ छह साल की उम्र के भी थे उन्हें देखा गया व अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर कराची में बढ़ते "मानवीय संकट" के बारे में लिखा था। एक पोस्टर में लिखा था,: “श्रीमान मुख्य न्यायाधीश, हम स्कूल गए थे तब हमारा घर नष्ट किया गया। अब हम कहां रहेंगे - हमें न्याय चाहिए?"

कराची में अगस्त 2020 की शहरी इलाके की बाढ़ के तुरंत बाद सिंध राज्य सरकार ने नालों के आसपास अवैध ढ़ांचों को हटाने की घोषणा की थी। पिछले साल शहर में आई बाढ़ ने 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था और कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी।

हालांकि, प्रस्तावित विध्वंस क्षेत्रों के अधिकांश निवासी दिहाड़ी मजदूर हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि सरकार ने 2005 में काउंसिल हॉल से एक प्रस्ताव के माध्यम से इन कॉलोनियों को नियमित करने को कहा था, जिसके बाद कई श्रमिकों ने अपनी मामूली बचत से इन इलाकों में अपना छोटा घर खरीदा था।

विध्वंस अभियान की घोषणा के बाद से प्रभावित लोगों और वामपंथी और प्रगतिशील वर्गों द्वारा इसके खिलाफ नियमित रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस साल मई में कराची के स्थानीय लोगों ने गुज्जर और ओरंगी नाले में अवैध बेदखली के विरोध में एक मानव श्रृंखला बनाई। वीमेन डेमोक्रेटिक फ्रंट और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एंड ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने भी एकजुटता दिखाई थी।

karachi
Pakistan
Pakistan Protest
Protest against the proposed demolition

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू

पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट का ख़म्याज़ा समय से पहले चुनाव कराये जाने से कहीं बड़ा होगा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के पीछे क्या कारण हैं?


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License