NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 को लेकर सरकार के कुप्रबंधन के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन
इस महीने संक्रमण में दूसरी बार तेज़ी के बाद सर्बियाई सरकार लॉकडाउन को फिर से लागू करने की कोशिश कर रही है।
पीपल्स डिस्पैच
10 Jul 2020
covid-19

कोरोनावायरस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में सरकार की पूरी तरह से विफलता को लेकर और 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के तुरंत बाद इस फैसले का विरोध करने के लिए गुरुवार 9 जुलाई को हज़ारों सर्बियावासी राजधानी बेलग्रेड की सड़कों पर उतर गए। गुरुवार का विरोध प्रदर्शन पिछले दो दिनों से जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों का हिस्सा था।

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर व्यूसिक की अगुवाई वाली सरकार द्वारा मई में हटाए गए अन्य प्रतिबंधों में से विकेंड और रात के कर्फ्यू की फिर से घोषणा करने के बाद मंगलवार को पहली बार विरोध प्रदर्शन किया गया था।

सर्बिया में पहला कोरोनावायरस मामला फरवरी महीने में सामने आया था। सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए 15 मार्च को सबसे सख्त लॉकडाउन लागू किया था। इस लॉकडाउन में विकेंड और रात का कर्फ्यू शामिल था।

हालांकि, वायरस को रोकने में सफलता का दावा करते हुए सरकार ने अप्रैल के अंत में लॉकडाउन को ढीला करना शुरू कर दिया था और 6 मई तक इसे पूरी तरह हटा दिया गया। आलोचकों ने कहा है कि 21 जून को संसदीय चुनाव कराने के इरादे से सर्बियाई सरकार ने अपने COVID-19 निवारक उपायों की सफलता की झूठी तस्वीर पेश करने की कोशिश की और हज़ारों लोगों की मौजूदगी वाले बड़े खेल आयोजनों की भी अनुमति दे दी। 21 जून को महामारी के बीच आयोजित यूरोप के पहले चुनावों में राष्ट्रपति व्यूसिक की सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत हासिल की।

हालांकि, इन चुनावों के बाद COVID -19 संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है और रोज़ाना मृत्यु दर अप्रैल महीने में हुई इसकी चरम संख्या के बराबर पहुंच चुका है।

लगभग 70 लाख लोगों वाले देश सर्बिया में वर्तमान में COVID-19 संक्रमण के 17,342 से अधिक मामले हैं वहीं इसके संक्रमण से अब तक 352 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 25 जून के बाद से रोज़ाना नए मामले औसतन 250 से अधिक पहुंच गए हैं।

मंगलवार 7 जुलाई को व्यूसिक ने लॉकडाउन को फिर से लागू करने की घोषणा की जिसके कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इन विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पुलिस ने भारी बल का प्रयोग किया। इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए पुलिस और आतंक-रोधी दस्ते तैनात किए गए थे। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की गिरफ़्तारी और कई के घायल होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस की बर्बरता के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से यह तेज़ हो गया। मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, निजीकरण और सुरक्षा बलों को अत्यधिक शक्ति देने को लेकर भी ये प्रदर्शनकारी मुखर रहे हैं।

गुरुवार को सरकार ने बिना किसी कर्फ्यू के लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की है। हालांकि, इस घोषणा में सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होने की संख्या को सीमित कर दिया है और सभी व्यवसायों के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।

Serbia
Serbian protest
COVID-19
Aleksandar Vučić

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • price hike
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई और पेट्रोल के दाम पर घिरी मोदी सरकार
    23 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस इंक में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं, देश में बढ़ती हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई की। उसके साथ ही वे भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार महंगाई…
  • petroleum
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरकार चाहे तो पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम न बढ़े
    23 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफा हुआ है। यानी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गयी हैं। लेकिन सरकार चाहें…
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    भगत सिंह ने क्यों कहा— मैं नास्तिक हूं?
    23 Mar 2022
    आज जब एक बार फिर धर्म और ईश्वर के नाम पर सत्ता और शोषण की राजनीति बेहद तेज़ हो गई है। ऐसे में शहीदे-आज़म Bhagat Singh का यह लेख "मैं नास्तिक क्यों हूं" पढ़ना बेहद ज़रूरी हो गया है।
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत
    23 Mar 2022
    विगत तीन दशकों से सरकार द्वारा घोषित नेतरहाट फ़ील्ड फायरिंग रेंज परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर प्रत्येक वर्ष 22 एवं 23 मार्च को आयोजित होने वाले ‘विरोध एवं संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में इस बार…
  • akhilesh yadav
    रवि शंकर दुबे
    सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!
    23 Mar 2022
    चुनाव नतीजों के बाद से ही चली आ रही नेता प्रतिपक्ष के नाम की कश्मकश लगभग खत्म हो चुकी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा के सामने चुनौती पेश की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License