NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
गाज़ा के भीतर हवाई हमलों के बीच इज़रायल को हथियारों की बिक्री के ख़िलाफ़ अमेरिका में विरोध तेज़
कई अमेरिकी कांग्रेसियों और मानवाधिकार समूहों ने गाज़ा और अन्य क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के निरंतर उल्लंघन का हवाला देते हुए जो बाइडेन सरकार के 735 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार बेचने के फ़ैसले पर आपत्ति जताई है।
पीपल्स डिस्पैच
20 May 2021
गाज़ा के भीतर हवाई हमलों के बीच इज़रायल को हथियारों की बिक्री के ख़िलाफ़ अमेरिका में विरोध तेज़

जो बाइडन प्रशासन का इजरायल को 735 करोड़ डॉलर के हथियार बेचने के फैसले का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार 19 मई को कई कांग्रेसियों ने अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया जिसका उद्देश्य इस बिक्री को रोकना है।

यह प्रस्ताव अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज़ द्वारा पेश किया गया और कांग्रेस के सदस्यों रशीदा तलीब और इल्हान उमर द्वारा समर्थन किया गया।

गाजा के अंदर चल रहे इजरायली बम हमलों का हवाला देते हुए जहां इसने नागरिक बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन के कार्यालयों पर हमला किया है जिसमें 227 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है इसको लेकर ओकासियो कॉर्टेज़ ने बुधवार को ट्वीट किया कि, "संयुक्त राज्य अमेरिका को इजरायल सरकार को हथियारों की बिक्री के लिए रबर-स्टैम्पिंग हथियारों की बिक्री नहीं करनी चाहिए क्योंकि वे बमबारी के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स, स्कूलों, अस्पतालों, मानवीय मिशनों और नागरिक स्थलों को निशाना बनाने के लिए हमारे संसाधन का इस्तेमाल करते हैं।"

इस बीच, अमेरिका में कई मानवाधिकार और नागरिक समाज समूहों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से इजरायल को हथियारों की बिक्री को रोकने के लिए इसी तरह की अपील की है। इन समूहों में CODEPINK, जेविश वॉयस फॉर पीस आदि शामिल हैं। इन समूहों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

CODEPINK और कई अन्य संगठनों ने एक अभियान शुरू किया जिसमें लोगों से अपने प्रतिनिधियों से इस प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज़ के साथ शामिल होने के लिए अपील करने को कहा। CODEPINK के अभियान में इस बात पर जोर दिया गया है कि,

"फिलिस्तीनियों पर अत्याचार और नरसंहार के लिए इजरायल को हर साल अमेरिका से 3.8 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता मिलती है। मई 2021 में केवल 10 दिनों में इज़रायल ने गाजा में 220 से अधिक फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया है, जिनमें से लगभग एक तिहाई बच्चे हैं। वेस्ट बैंक में वे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करते रहे हैं।” इसने बइडन की बिक्री को मंजूरी देने की आलोचना करते हुए कहा है कि, "यह वास्तव में बिक्री नहीं है क्योंकि इजरायल उन पैसों से हथियारों की खरीद करेगा जो अमेरिका ने उन्हें दिया था।"

इस सौदे का सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने विरोध किया है, जिन्होंने पहले इज़रायल को वार्षिक 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता को सशर्त देने के लिए कहा था।

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम करने के जो बाइडन के आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इजरायल के हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि उसके उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते।

Gaza
Gaza strip
Israel
Palestine
Hamas

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Western media
    नतालिया मार्क्वेस
    यूक्रेन को लेकर पश्चिमी मीडिया के कवरेज में दिखते नस्लवाद, पाखंड और झूठ के रंग
    05 Mar 2022
    क्या दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध का ढोल पीटकर अंग्रेज़ी भाषा के समाचार घराने बड़े पैमाने पर युद्ध-विरोधी जनमत को बदल सकते हैं ?
  •  Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: चुनावी एजेंडे से क्यों गायब हैं मिर्ज़ापुर के पारंपरिक बांस उत्पाद निर्माता
    05 Mar 2022
    बेनवंशी धाकर समुदाय सभी विकास सूचकांकों में सबसे नीचे आते हैं, यहाँ तक कि अनुसूचित जातियों के बीच में भी वे सबसे पिछड़े और उपेक्षित हैं।
  • Ukraine return
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे ठाले:  मौत के मुंह से निकल तो गए लेकिन 'मोदी भगवान' की जय ना बोलकर एंटिनेशनल काम कर गए
    05 Mar 2022
    खैर! मोदी जी ने अपनी जय नहीं बोलने वालों को भी माफ कर दिया, यह मोदी जी का बड़प्पन है। पर मोदी जी का दिल बड़ा होने का मतलब यह थोड़े ही है कि इन बच्चों का छोटा दिल दिखाना ठीक हो जाएगा। वैसे भी बच्चे-…
  • Banaras
    विजय विनीत
    बनारस का रण: मोदी का ग्रैंड मेगा शो बनाम अखिलेश की विजय यात्रा, भीड़ के मामले में किसने मारी बाज़ी?
    05 Mar 2022
    काशी की आबो-हवा में दंगल की रंगत है, जो बनारसियों को खूब भाता है। यहां जब कभी मेला-ठेला और रेला लगता है तो यह शहर डौल बांधने लगाता है। चार मार्च को कुछ ऐसा ही मिज़ाज दिखा बनारस का। यह समझ पाना…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 6 हज़ार नए मामले, 289 मरीज़ों की मौत
    05 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License