NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पराग्वे में राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी
5 मार्च से हज़ारों की संख्या में पराग्वे के नागरिक देश के विभिन्न शहरों में अतिदक्षिणपंथी राष्ट्रपति मारियो आब्दो बेनिटेज सरकार के कुशासन को लेकर लामबंद हो रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
17 Mar 2021
पराग्वे

अतिदक्षिपंथी राष्ट्रपति मारियो आब्दो बेनिटेज़, उपराष्ट्रपति ह्यूगो वेलाजक्वेज और मंत्रिमंडल के बाकी सदस्यों के इस्तीफे की मांग करते हुए पराग्वे में प्रदर्शन जारी है। पिछले बारह दिनों अर्थात 5 मार्च के बाद से हजारों की संख्या में पराग्वे के नागरिक गहराते आर्थिक संकट व सामाजिक असमानता और COVID-19 महामारी को लेकर केंद्र सरकार के कुप्रबंधन को लेकर राजधानी असंसियोन और अन्य प्रमुख शहरों में लामबंद होते रहे हैं।

16 मार्च को देश के सात डिपार्टमेंट से किसानों को एक साथ लाने वाले एक जमीनी स्तर के संगठन एग्रेरियन एंड पॉपुलर मूवमेंट (एमएपी) के सदस्य पराग्वे के युवाओं के प्रदर्शन और उनकी मांग का समर्थन करने के लिए राजधानी पहुंचे। सरकार विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत के बाद से एमएपी से जुड़े किसान अपने-अपने डिपार्टमेंट और जिलों में इकट्ठा होते रहे हैं। इस सप्ताह के अंत में 14 मार्च को एक बैठक के दौरान उन्होंने संघर्ष को नई ताकत देने के लिए असंसियोन की ओर जाने का फैसला किया।

17 मार्च को एमएपी, पराग्वेयन पीजैंट मूवमेंट, नेशनल फेडरेशन ऑफ सेकेंडरी स्टूडेंट्स (एफईएनएईएस), कोऑर्डिनेटर ऑफ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ऑफ द नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ असंसियोन (सीईयूएनए) के अलावा अन्य संगठनों ने स्थानीय समय के अनुसार सात बजे असंसियोन में राष्ट्रीय राजमार्ग 01 को ब्लॉक करने का आह्वान किया था। लंबे समय से लॉकडाउन, सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार व घोटालों, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी, आवश्यक चिकित्सा, चिकित्सा आपूर्ति और एंटी-कोविड टीकों सहित अन्य मामलों में समय पर कार्रवाई न करने को लेकर सरकार की भर्त्सना करने के लिए इकट्ठा हुए।

विधायी स्तर पर वामपंथी विपक्षी दल जो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की मांग कर रहा है वह आज आधिकारिक तौर पर कर्तव्यों के निर्वहन में कमी को लेकर अब्दो बेनीटेज़ और वेलाज़क्वेज़ के राजनीतिक ट्रायल का अनुरोध करने वाला दस्तावेज़ संसद में अन्य राजनीतिक संगठनों को विचार करने के लिए प्रस्तुत करेंगे। लगभग 40 डिप्यूटीज इस महाभियोग के पक्ष में हैं। हालांकि, प्रक्रिया शुरू करने के लिए सत्तारूढ़ कोलोराडो पार्टी के सांसदों का समर्थन जरुरी है।

सामाजिक दबाव और राजनीतिक विरोध के कारण राष्ट्र प्रमुख ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करने की घोषणा की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने इसे अपर्याप्त माना और दोहराया कि उनकी प्राथमिक मांग राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे हैं।

paraguay
paraguay president
paraguay president resignation

Related Stories

पराग्वेः हज़ारों डॉक्टरों, किसानों, शिक्षकों और ट्रक चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया

पराग्वे के छात्र और किसान सार्वजनिक शिक्षा के लिए अधिक बजट की मांग की


बाकी खबरें

  • sever
    रवि शंकर दुबे
    यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें
    06 Apr 2022
    आधुनिकता के इस दौर में, सख़्त क़ानून के बावजूद आज भी सीवर सफ़ाई के लिए एक मज़दूर ही सीवर में उतरता है। कई बार इसका ख़ामियाज़ा उसे अपनी मौत से चुकाना पड़ता है।
  • सोनिया यादव
    इतनी औरतों की जान लेने वाला दहेज, नर्सिंग की किताब में फायदेमंद कैसे हो सकता है?
    06 Apr 2022
    हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके दहेज के लिए हिंसा के मामले हमारे देश में कम नहीं हैं। लालच में अंधे लोग कई बार शोषण-उत्पीड़न से आगे बढ़कर लड़की की जान तक ले लेते हैं।
  • पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    06 Apr 2022
    डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के बाद ऑटो चालकों ने दो दिनों की हड़ताल शुरु कर दी है। वे बिहार सरकार से फिलहाल प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।
  • medicine
    ऋचा चिंतन
    दवा के दामों में वृद्धि लोगों को बुरी तरह आहत करेगी – दवा मूल्य निर्धारण एवं उत्पादन नीति को पुनर्निर्देशित करने की आवश्यता है
    06 Apr 2022
    आवश्यक दवाओं के अधिकतम मूल्य में 10.8% की वृद्धि आम लोगों पर प्रतिकूल असर डालेगी। कार्यकर्ताओं ने इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के दवा उद्योग को सुदृढ़ बनाने और एक तर्कसंगत मूल्य…
  • wildfire
    स्टुअर्ट ब्राउन
    आईपीसीसी: 2030 तक दुनिया को उत्सर्जन को कम करना होगा
    06 Apr 2022
    संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम जलवायु रिपोर्ट कहती है कि यदि​ ​हम​​ विनाशकारी ग्लोबल वार्मिंग को टालना चाहते हैं, तो हमें स्थायी रूप से कम कार्बन का उत्सर्जन करने वाले ऊर्जा-विकल्पों की तरफ तेजी से बढ़ना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License