NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बहरीन में अरब विद्रोह की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर विरोध-प्रदर्शन 
सत्तारूढ़ अल-खलीफ़ा राजवंश को हटाने और लोकतंत्र की स्थापना प्रदर्शनकारियों की प्राथमिक मांग है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Feb 2021
बहरीन में अरब विद्रोह की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर विरोध-प्रदर्शन 

साल 2011 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार 14 फरवरी को बड़ी संख्या में बहरीन के लोग सड़कों पर उतर आए।

COVID-19 की आड़ में बड़े पैमाने पर सरकारी उत्पीड़न और प्रतिबंधों के बावजूद शनिवार शाम और रविवार को विरोध प्रदर्शन किए गए। देश भर में विभिन्न शहरों में छोटे पैमाने पर कई विरोध प्रदर्शन किए गए।

प्रदर्शनकारियों ने बहरीन का झंडा लहराया और सत्तारूढ़ अल-खलीफा परिवार के खिलाफ नारेबाजी की जिसे प्रदर्शनकारियों ने बहरीनवासियों को वर्गीय असमानता के आधार पर सताने और राजनीतिक असहमति को कुछलने का आरोप लगाया। बहरीन की बड़ी आबादी इस्लाम के शिया संप्रदाय के हैं। शासक वंश सुन्नी संप्रदाय से संबंधित है।

ट्यूनीशिया और मिस्र में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद साल 2011 में लोकतंत्र के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसे "अरब विद्रोह" के नाम से जाना जाता है। प्रदर्शनकारियों ने राजशाही को समाप्त करने और लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था की स्थापना की मांग की। हालांकि, पड़ोसी देश सऊदी अरब और अन्य खाड़ी राजशाही से सशस्त्र कर्मियों के इस्तेमाल से बहरीन सरकार द्वारा इस विरोध प्रदर्शन को कुचल दिया गया था।

सरकार ने प्रदर्शनकारियों के लिए सभा स्थल के रूप में उभरे राजधानी मनामा के केंद्र में स्थित प्रतिष्ठित पर्ल स्क्वायर को भी ध्वस्त कर दिया था।

बहरीन की सत्ता ने ईरान के इशारे पर प्रदर्शन करने का प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया। तब से इसने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लोकतंत्र समर्थक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को राजनीतिक असंतोष के कारण जेल में बंद कर रखा है।

राजनीतिक सुधारों को लाने इनकार करने के कारण अमेरिका की करीबी सहयोगी और इसके पांचवे बेड़े के मेजबान बहरीन में सत्तारूढ़ शासन ने अपना लोकप्रिय समर्थन खो दिया है। पिछले साल इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य करने वाले अमेरिका समर्थित "अब्राहम समझौते" पर हस्ताक्षर करने से सरकार की वैधता में और गिरावट आई है।

Bahrain
Bahrainis protest
COVID-19
Saudi Arab
Israel

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License