NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नाटो शिखर वार्ता के ख़िलाफ़ ब्रसेल्स में विरोध प्रदर्शन
साम्राज्यवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ब्रसेल्स में नाटो शिखर सम्मेलन का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के बीच रूस और चीन के साथ एक नया शीत युद्ध शुरू करना है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Jun 2021
नाटो शिखर वार्ता के ख़िलाफ़ ब्रसेल्स में विरोध प्रदर्शन

नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले सैकड़ों साम्राज्यवाद-विरोधी और पीस एक्टिविस्ट ने बेल्जियम में प्रदर्शन किया। नाटो शिखर सम्मेलन की बैठक 14 जून को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में शुरू हुई। इंटल ग्लोबलाइज़ सॉलिडेरिटी इनिशिएटिव, इंटरनेशनल वीक ऑफ एंटी-इंपीरियलिस्ट स्ट्रगल, वर्कर्स पार्टी ऑफ़ बेल्जियम(पीटीबी/पीवीडीए) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बेल्जियम(पीसीबी-सीपीबी) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों और शांति समूहों ने इस नाटो विरोधी कार्रवाई का आह्वान किया था।

ब्रुसेल्स में चल रही नाटो की बैठक युद्ध गठबंधन के राष्ट्राध्यक्षों की ये 31वीं औपचारिक बैठक है। प्रदर्शनकारियों ने COVID-19 महामारी के बीच इस बैठक के किए जाने की निंदा की और रूस व चीन के साथ नया शीत युद्ध शुरू करने के लिए टकराव की अपनी नीति को आगे बढ़ाने के लिए नाटो की आलोचना की।

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर ने इस बैठक को यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच बॉन्ड के स्थायी प्रतिनिधित्व के रूप में नाटो को मजबूत करने के लिए एक अद्वितीय अवसर के रूप में माना है।

इंटरनेशनल पीपुल्स असेंबली के यूरोपीय सचिवालय ने आरोप लगाया कि नाटो शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रान्साटलांटिक साझेदारी को पुनः ताजा करना और मजबूत करना है और रूस व चीन जैसे कथित बाहरी दुश्मनों को लेकर चर्चा पर ध्यान केंद्रित करके उनके बीच भारी आंतरिक व बाहरी विरोधाभासों को छिपाना है।

नाटो शिखर सम्मेलन के विरोध से पहले पीटीबी के सांसद नबील बुकीली ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री से पूछा कि वह इस खतरनाक और परेशान करने वाले वैश्विक संदर्भ में क्या विकल्प चुनेंगे जहां, आर्थिक और रणनीतिक उद्देश्यों के लिए, चीन के खिलाफ अमेरिका शीत युद्ध शुरू कर रहा है।

इंटल ग्लोबलाइज़ सॉलिडेरिटी इनिशिएटिव ने आरोप लगाया कि COVID-19 संकट के बीच और नाटो के दबाव में बेल्जियम ने युद्ध उद्योग पर लगभग 5 बिलियन यूरो (6.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर) खर्च किए। इनिशिएटिव ने आगे कहा, "हम एफ-35 जैसी सबसे अधिक महंगी युद्ध मशीनों में निवेश नहीं करना चाहते हैं, हम क्लेने ब्रोगेल बेस पर परमाणु हथियार नहीं चाहते हैं, हम रूस और चीन के साथ शीत युद्ध नहीं चाहते हैं।"

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बेल्जियम (पीसीबी-सीपीबी) ने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने, बेल्जियम के क्लेने ब्रोगेल एयर बेस को नष्ट करने और नाटो के साम्राज्यवादी मिशनों में शामिल सभी बेल्जियम सैनिकों की वापसी की अपनी मांग दोहराई।

NATO
North Atlantic Treaty Organization
COVID-19
Jens Stoltenberg
Anti-NATO Protest
Belgium

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License