NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़
पर्यावरण समूहों, प्रगतिशील राजनीतिक समूहों और स्थानीय लोगों के समूह ने पूरे सर्बिया से लिथियम समृद्ध जादराइट अयस्क के बड़े पैमाने पर खनन के लिए खनन दिग्गज रियो टिंटो की योजनाओं के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Jul 2021
रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़

सर्बियाई शहर लोज्निका के लोगों ने पश्चिमी सर्बिया में जादर और ड्रिना नदियों में एंग्लो-ऑस्ट्रेलियाई खनन दिग्गज रियो टिंटो द्वारा लिथियम खदान के प्रस्तावित शुरुआत के खिलाफ विरोध तेज कर दिया। गुरुवार 29 जुलाई को लोज्निका के सैकड़ों लोगों और ने डेविमो बेओग्राड सहित कई पर्यावरण अधिकार समूह, प्रोटेक्ट जादर और रैडजेविना, कोलिशन फॉर सस्टेनेबल माइनिंग इन सर्बिया, पोड्रिन्जे एंटी-करप्शन टीम (पीएकेटी), ने डामो जादर और क्रेनी पोक्रेनी आदि संगठनों ने सिटी असेंबली के सामने विरोध प्रदर्शन किया जहां खनन परियोजना के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई थी।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि खनन परियोजना से अनुमानित वित्तीय लाभ से पहले अधिकारी लोगों के जीवन में खनन के संभावित प्रभाव, स्वच्छ पानी के अधिकार और इस क्षेत्र में पर्यावरण के क्षरण की उपेक्षा कर रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धातु और खनन निगम रियो टिंटो समूह ने देश में प्रचुर मात्रा में जादाराइट अयस्क की खोज के बाद सर्बिया में खनन में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपनी मंशा की घोषणा की है जिसमें लिथियम और बोरॉन की उच्च सांद्रता है।

विभिन्न पर्यावरण अधिकार समूह, प्रगतिशील राजनीतिक समूह, अकादमिक समुदाय और प्रस्तावित खनन स्थलों वाले कस्बों के लोगों ने एक साथ आकर देश में बड़े पैमाने पर खनन की योजना के खिलाफ सर्बिया भर में विरोध प्रदर्शन और अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, विरोध के मद्देनजर पहले सर्बिया के राष्ट्रपति ने बड़े पैमाने पर खनन पर एक जनमत संग्रह की संभावना का संकेत दिया है, लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन के मामले में रियो टिंटो समूह ने सर्बियाई लोगों के विरोध प्रदर्शन के प्रति उपेक्षापूर्ण स्थिति बना रखी है।

मासीना की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोड्रिनजे एंटी-करप्शन टीम (पीएकेटी) ने आरोप लगाया है कि रियो टिंटो का पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आईलैंड, मेडागास्कर, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया आदि में जनविरोधी, पर्यावरण विरोधी गतिविधियों का खतरनाक ट्रैक रिकॉर्ड है।

वर्तमान में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इस तरह ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए "ग्रीन ट्रांसपोर्ट" के वैश्विक प्रयास के परिणामस्वरूप लिथियम की बड़े पैमाने पर मांग तेज हुई है जो इलेक्ट्रिक कारों और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग की जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी के उत्पादन के लिए आवश्यक है।

Rio Tintos
Serbia
Podrinje Anti-Corruption Team
PAKT

Related Stories

सर्बिया में भारतीय विनिर्माण श्रमिकों ने वेतन, भोजन और स्वदेश लौटने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

COVID-19 को लेकर सरकार के कुप्रबंधन के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • ukraine russia
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट
    15 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन शांति के आसार को टटोला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ। इसके अलावा, चर्चा की दो लातिन…
  • citu
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है
    15 Mar 2022
    CITU के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में स्कीम वर्कर्स ने संसद मार्च किया और स्मृति ईरानी से मुलाकात की. आखिर क्या है उनकी मांग? क्यों आंदोलनरत हैं स्कीम वर्कर्स ? पेश है न्यूज़क्लिक की ग्राउंड…
  • yogi
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव तो जीत गई, मगर क्या पिछले वादे निभाएगी भाजपा?
    15 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही भाजपा ने जीत लिया हो लेकिन मुद्दे जस के तस खड़े हैं। ऐसे में भाजपा की नई सरकार के सामने लोकसभा 2024 के लिए तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
  • मुकुल सरल
    कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते
    15 Mar 2022
    क्या आप कश्मीर में पंडितों के नरसंहार के लिए, उनके पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार नहीं मानते—पड़ोसी ने गोली की तरह सवाल दागा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन
    15 Mar 2022
    "बिहार में मनरेगा मजदूरी मार्केट दर से काफी कम है। मनरेगा में सौ दिनों के काम की बात है और सम्मानजनक पैसा भी नहीं मिलता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License