NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी
बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।
भाषा
11 Jul 2020
punjan and sindh bank

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुक्रवार को उसके दो फंसे कर्ज के खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। ये खाते महा एससोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं।

बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि महा एसोसियेटिड होटल्स प्रा. लि. से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने कहा कि एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी जा चुकी है।

वर्तमान में महा एसोसियटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि सेबी विनियमों और बैंक की नीति के लागू प्रावधानों के अनुसार, "यह सूचित किया जाता है कि 44.40 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले 71.18 करोड़ रुपये के बकाया एनपीए खाता ‘महा एसोसिएटेड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड’ को धोखाधड़ी घोषित किया गया है और नियामकीय आवश्यकता के अनुसार आरबीआई को इसकी सूचना दी गयी है।"

एक अन्य सूचना में बैंक ने कहा कि एडयार जिंक का एनपीए खाता 41.24 करोड़ रुपये के बकाये के साथ धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया गया है और इसकी जानकारी आरबीआई को दी दी गई है।

इस साल अप्रैल में बैंक ने गोल्डन जुबली होटल्स के 86 करोड़ रुपये अधिक के बकाये वाले गैर-निष्पादित खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था।

पीएमसी बैंक: वधावन की ज़मानत अर्जी ख़ारिज, अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर है

मुंबई : एचडीआईएल के प्रवर्तकों--राकेश और सारंग वधावन को जमानत देने से इनकार करते हुए यहां एक अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराध समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचे बिना निजी लाभ के लिए किये जाते हैं और इन्हें गंभीरता से देखने की जरूरत है।

वधावन पिता-पुत्र करोड़ों रुपये के पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाले में आरोपी हैं।

दोनों जमानत की अर्जी लगाते हुए कहा कि उन्होंने बैंकिंग नियमों के किसी विशेष प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया है और गड़बड़ी करने के आरोप पीएमसी के अधिकारियों के खिलाफ हैं, उनके विरुद्ध नहीं।

अभियोजन पक्ष ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वधावन और बैंक के अन्य शीर्ष अधिकारी इस मामल में षड्यंत्रकर्ता थे और पीएमसी बैंक में हुई जालसाजी के लाभार्थी थे।

अभियोजन पक्ष की दलीलों को स्वीकार करते हुए और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद जज एस एन यादव ने बृहस्पतिवार को वधावन पिता-पुत्र की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

Punjan and Sindh bank
Bank fraud of Rs 112 crore
Bank Fraud

Related Stories

गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी

दिलीप छाबड़िया ने कारों की डिज़ाइनिंग से करोड़ों रुपये कमाए, फ़िर क्यों उन्होंने बैंकों से धोखाधड़ी के लिए नए डिज़ाइन ईज़ाद किए?

ईडी ने चोकसी की हांगकांग कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया

माल्या प्रकरण : वित्तमंत्री अरुण जेटली को तत्काल इस्तीफा क्यों देना चाहिए!

भारत में बैंक धोखाधड़ी की जांच प्रमुख निजी बैंकों तक फैली गयी है


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License