NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
महामारी के बीच असुरक्षा को लेकर अमेरिका में पर्ड्यू फार्म के मज़दूरों का हड़ताल
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी नीति का पालन नहीं करने वाली इस कंपनी के 50 श्रमिक पर्ड्यू प्लांट छोड़कर बाहर चले गए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
25 Mar 2020
अमेरिका में पर्ड्यू फार्म

अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के पर्ड्यू फ़ार्म प्लांट में 50 कर्मचारी इस महामारी के समय काम करने को लेकर असुरक्षित महसूस करने की शिकायत के बाद 23 जनवरी को काम छोड़कर चले गए। डब्ल्यूएमएजेड की एक रिपोर्ट के अनुसार इन श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि जॉर्जिया के कैथलीन में स्थित ये प्लांट कोरोनावायरस फैलने से रोकने के लिए कंपनी की अपनी नीति का पालन नहीं कर रहा है।

श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि हर 24 घंटे में पूरे परिसर को सैनेटाइज करने की नीति होने के बावजूद प्लांट के भीतर स्थितियां अभी भी अस्वास्थ्यकर है। श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ श्रमिक थे जिन्होंने कहा है कि वे कोरोनावायरस के संपर्क में आ गए थे लेकिन अन्य श्रमिकों के साथ उत्पादन कार्य में लगे हुए थे।

पर्ड्यू फ़ार्म दुनिया की सबसे बड़ी पोल्ट्री कंपनियों में से एक है जिसमें पूरे संयुक्त राज्य में कुल 21,000 कर्मचारी हैं और आखिरी बार 6.7 बिलियन डॉलर का वार्षिक राजस्व रिकॉर्ड किया गया है। चूंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोनावायरस का प्रकोप बड़े पैमाने पर है, ऐसे में इस कंपनी ने हाल ही में रोकथाम के उपायों को तैयार किया था जिसमें कोरोनावायरस के संपर्क में आने वाले श्रमिकों के लिए चार सप्ताह की छुट्टी के साथ भुगतान देने का प्रावधान था।

लेकिन श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि इस प्लांट में नीतियों का पालन मुश्किल से होता है। कैथलीन प्लांट के अलावा, मैरीलैंड के सेलिसबरी में पर्ड्यू के सबसे बड़े प्लांट के श्रमिकों को भी कंपनी से मजदूरी न मिलने की शिकायत है। पर्ड्यू की उत्पादन इकाइयों के श्रमिकों ने यह भी शिकायत की है कि इस प्रकोप के दौरान काम के लिए अन्य प्लांट ने भुगतान में वृद्धि की है जबकि पर्ड्यू ने इस तरह की वृद्धि का ऐलान नहीं किया है।

साभार :पीपल्स डिस्पैच 

Coronavirus
COVID-19
America
Farm workers strike

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License