NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
RBI कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे: अर्थव्यवस्था से टूटता उपभोक्ताओं का भरोसा
आरबीआई ने जब कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में लोगों से यह पूछा कि भारत की अर्थव्यवस्था का हाल पहले से बेहतर है या पहले से खराब? तो खराब बताने वालों की संख्या, बेहतर बताने वालों से 57% अधिक निकली। 
अजय कुमार
19 Jan 2022
rbi

चुनावी दंगल की नूरा कुश्ती नेताओं की पार्टी बदलने से लेकर नफरती हिंदुत्व की बयानबाजी और जातिगत समीकरण के बीच सिमटी हुई है। इस बहसबाजी में कहीं से वे सवाल केंद्र में नहीं हैं जो आम लोगों को सरकारी कामकाज से दूर कर रहे हैं। आम लोगों का भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा टूट रहा है।

अर्थव्यवस्था की बंजर होती जमीन पर भारत के लोग जूझ रहे हैं लेकिन यह तड़पन राजनीति का मुद्दा नहीं बन पा रही है। 2016 से लेकर 2020 के बीच भारत में काम करने वाली आबादी के बीच काम की तलाश और काम में लगी आबादी की हिस्सेदारी 46% से घटकर 40% पर पहुंच गई है। यही हाल उन पांच राज्यों का भी है जहां पर चुनाव होने जा रहे हैं। वहां भी पिछले 5 साल में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट बढ़ने की बजाय घटा है। जबकि भारत के मुकाबले खड़े दुनिया के दूसरे देश मैं लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 60 से 70 फ़ीसदी के आसपास है।

रोजगार के बाद मजदूरी की हालत यह है कि वह महंगाई के रेस से पीछे रह जाती है। महंगाई ज्यादा बढ़ती है। इसके साथ मजदूरी या तो बढ़ती नहीं है या तो बढ़ती है तो इतनी बढ़ती है कि महंगाई को मात नहीं दे पाती। ग्रामीण विकास मंत्रालय का कहना है कि दिसंबर महीने में मनरेगा के तहत जितना काम मांगा गया वह पिछले 4 महीनों में सबसे अधिक काम था। मनरेगा का यह रुझान इस बात की तरफ इशारा है कि अर्थव्यवस्था लोगों को काम नहीं दिला पा रही है। लोग भागकर मनरेगा की शरण में जा रहे हैं। 

इस तरह के तमाम आंकड़े हैं जो भारत की अर्थव्यवस्था की बदहाली को बताते हैं। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक के पूरे राजकाज के लचर होने की वजह से सबसे बड़ी मार भारत की तकरीबन 98 फ़ीसदी जनता पर रोजाना किसी न किसी तरह से जरूर पड़ती है। जिसकी महीने की आमदनी 50 हजार से कम है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे के आंकड़े आए हैं। आरबीआई कुछ महीनों के अंतराल पर देश के 13 बड़े शहरों में रह रहे परिवारों से अर्थव्यवस्था के हाल पर उनकी राय पूछता है। उनकी राय के आधार पर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे के आंकड़े जारी करता है। इस बार जारी हुए कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे के आंकड़े यही बात दोहरा रहे हैं कि कि उपभोक्ताओं का यानी हमारा और आपका अर्थव्यवस्था पर भरोसा टूटता जा रहा है।

कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे का कहना है कि कोरोना की हर लहर के बाद उपभोक्ताओं का भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा टूटता चला गया। जब करोना की पहली लहर आई थी तो उपभोक्ता भारत की अर्थव्यवस्था पर रोजगार और कीमतों को ध्यान में रखकर अपनी राय जाहिर करते थे। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के बाद रोजगार और कीमतों के अलावा परिवार में होने वाली कमाई भी अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी राय जाहिर करने में भूमिका निभाने लगी है। 

आरबीआई ने अपने सर्वे में जब लोगों से यह पूछा कि भारत की अर्थव्यवस्था का हाल पहले से बेहतर है या पहले से खराब तो खराब बताने वालों की संख्या, बेहतर बताने वालों से 57% अधिक थी। तकनीकी भाषा में कहा जाए तो इस सवाल का नेट रिस्पांस नेगेटिव 57% था।

अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी राय जाहिर करने में तकरीबन 73% लोगों ने रोजगार को केंद्र में रखा। जबकि महामारी से पहले के दौर में अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी राय बनाने में तकरीबन 59% लोगों ने रोजगार केंद्र में रखा था। यानी रोजगार को लेकर के अर्थव्यवस्था के प्रति लोग पहले के मुकाबले ज्यादा चिंतित हैं। रोजगार के बाद कीमतों का नंबर आता है। महामारी से पहले तकरीबन 48% उपभोक्ताओं ने अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी राय बनाने में कीमतों को केंद्र में रखा था। अब यह संख्या बढ़कर के 71% पर पहुंच गई है। यानी तकरीबन 71% लोग कीमतों को लेकर के चिंता जता रहे हैं। कमाई के लिहाज से तकरीबन 39 फ़ीसदी लोग महामारी से पहले चिंतित थे। अब यह संख्या बढ़कर के तकरीबन 60% के पास पहुंच गई है। तकरीबन 60 फ़ीसदी लोग कमाई को लेकर के अर्थव्यवस्था के प्रति चिंता जाहिर कर रहे हैं।

यह सर्वे कहता है कि किसी ना किसी रोजगार से जुड़े लोगों के बीच महामारी से पहले जितने लोग अर्थव्यवस्था की हालत को ठीक बता रहे थे उससे तकरीबन 42% कम लोग अर्थव्यवस्था की हालत को ठीक बता रहे हैं। यानी रोजगार करने वाले लोगों के बीच अर्थव्यवस्था की हालत नेगेटिव 42% है। इसी तरह से जो लोग अपना काम धंधा करते हैं या किसी ना किसी बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनके बीच जितने लोग कोरोना से पहले अर्थव्यवस्था को लेकर के बेहतरी की आशंका जता रहे थे, वैसे लोगों में तकरीबन 44% कम लोग यह मान रहे हैं कि अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। बेरोजगारों के बीच जितने लोग अर्थव्यवस्था को कोरोना से पहले बेहतर मान रहे थे उनमें भी 43% की कमी आई है।

यह सभी आंकड़े इस तरफ इशारा करते हैं कि उपभोक्ताओं के मन में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति भरोसा पहले से टूटा हुआ है। पहले से ज्यादा लोग भारतीय अर्थव्यवस्था को अपनी जिंदगी के लिए ठीक-ठाक हालत में नहीं देख रहे हैं। यह आंकड़ा कोई 10 और 15% का नहीं है, बल्कि 57% तक जाता है। यानी अब भी अर्थव्यवस्था को पहले के हालात बराबर 57% लोग नहीं मान रहे हैं। जब स्थिति पहले के बराबर होगी तब पहले से बेहतर के बारे में सोचने की संभावना बनती है।

उपभोक्ताओं का भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति इतना कमजोर विश्वास भारत के पूरे राजकाज पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। यह बताता है कि भारत कि देश की बहुत बड़ी आबादी अर्थव्यवस्था में अपनी खुशहाली नहीं देख पा रही। अर्थव्यवस्था में अपने लिए मदद की भावना ना देख पाने का मतलब यह भी है कि बहुत बड़ी आबादी सरकार को इस तरह से नहीं देख रही जैसे सरकार उसकी जिंदगी में कोई कारगर भूमिका निभाती हो?

भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उपभोक्ताओं के मंतव्य से जुड़े इन सभी आंकड़ों के साथ ऑक्सफैम की जारी की गई रिपोर्ट को जोड़ कर देखिए। भारत के सबसे अमीर मात्र 10 लोगों की कुल संपत्ति इतनी है जिससे पूरे देश की प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा का कुल खर्चा 25 वर्षों तक पूरा किया जा सकता है। 84% आबादी की आय कम हुई है। सबसे अमीर 10% लोगों के पास देश की 45% दौलत है। वहीं, देश की 50% गरीब आबादी के पास महज 6% दौलत है। यानी अगर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिफ़ाफ़े को अंदर से खोल कर ना देखा जाए तो अमीरों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था चमकती हुई दिखेगी। लेकिन आर्थिक असमानता के आंकड़े भी यह बताते हैं कि क्यों उपभोक्ताओं को भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा नहीं है। क्यों भारत की अर्थव्यवस्था में उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत बनाने के लिए वैसे कदम उठाने की जरूरत है जो अब से पहले कभी नहीं उठाए गए हैं।

नहीं तो स्थिति ऐसी हो गई है कि अर्थव्यवस्था में लोगों को लग रहा है कि सरकार की सारी संस्थाएं मिलकर उनके ऊपर आर्थिक हिंसा कर रही है। उनके लिए ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं जिससे उनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा पनपे।

consumer confidence survey of RBI
RBI
indian economy
income
unemployment

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License