NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर चुनाव : राफ़ेल कोर्रिया ने अपनी जगह पर पत्रकार कार्लोस का समर्थन किया
7 सितंबर को इक्वाडोर की कोर्ट ऑफ़ कैसेशन द्वारा कोर्रिया के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
17 Sep 2020
इक्वाडोर चुनाव

प्रगतिशील गुटों के गठबंधन द यूनियन फॉर होप (यूएनईएस) ने 7 फरवरी 2021 को होने वाले आम चुनावों में इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति पद के लिए नए उम्मीदवार के रूप में पत्रकार कार्लोस राबस्कल को 16 सितंबर चुना। इस पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया की उम्मीदवारी की अयोग्यता के बाद ये फैसला लिया गया। कोर्रिया को कोर्ट ऑफ कैसेशन द्वारा 7 सितंबर को "रिश्वत 2012-16" भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाते हुए कोर्रिया को 25 साल के लिए चुनावी राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया गया और 8 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

पूर्व राष्ट्रपति कोर्रिया ने अपनी जगह पर राबस्कल के नामांकन का समर्थन किया और उन्होंने आरटी के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्हें "महान मानवतावाद, प्रगतिशील और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़ा" व्यक्ति बताया।

प्रजेंटेशन प्रोग्राम में यूएनईएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अर्थशास्त्री एंड्रेस अरौज़ ने भी उनकी प्रशंसा की और कहा कि "वे क्षेत्रीय निष्पक्षता के साथ उत्पादक विकास को हासिल करने वाले व्यक्तित्व हैं।"

अपनी तरफ से राबस्कल ने अपने पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद दिया और "नागरिकों के लिए मातृभूमि को पुनः प्राप्त करने का वचन दिया।"

इक्वाडोर की नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) से उम्मीद है कि वह राबस्कल की उम्मीदवारी को स्वीकार करेगी और इस सप्ताह के अंत तक उनके पंजीकरण को औपचारिक रुप दे देगी।

59 वर्षीय राबस्कल एक वाणिज्यिक इंजीनियर, एक अर्थशास्त्री और एक पत्रकार हैं। यद्यपि राबस्कल कोर्रिया की "सिटिजन रिवॉल्यूशन" या उनकी सरकार (2007-2017) का हिस्सा नहीं थे फिर भी वे राष्ट्रीय चैनल इक्वाडोर टीवी के प्रमुख चेहरा थे।

Rafael Correa
Carlos Rabascall
Rafael Correa supports journalist Carlos Rabascall

Related Stories

चिलीः लोगों ने भारी बहुमत से नए संविधान के मसौदे को मंज़ूरी दी

इक्वाडोर की अदालत ने 'रिश्वत 2012-16 मामले' में राफेल कोर्रिया की गिरफ़्तारी का आदेश दिया

इक्वाडोर के 2021 के चुनाव में लड़ने से राफेल कोर्रिया पर रोक

राफेल कोर्रीया की बहन इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति के लिए इनकी उम्मीदवारी को औपचारिक रुप देने की कोशिश करेंगी

इक्वाडोर की इलेक्टोरल काउंसिल ने पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरीया की पार्टी को आगामी चुनावों से बाहर किया

इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरीया को 8 साल की जेल


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई पर देखिये: कैसे "सीएम मोदी" ने "पीएम मोदी" की पोल खोली !
    15 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा तुलना करेंगे नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में महंगाई क मुद्दे पर कैसे केंद्रीय सरकार पर सवाल उठाते थे, औऱ आज प्रधानमंत्री होने पर…
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया
    15 Apr 2022
    संगठन ने रफीगंज में 6 दालित बच्चियों के ज़हर खाने के मामले में पीड़ित परिजनों को पूरा इंसाफ दिलाने के संघर्ष को और भी व्यापक बनाने तथा असली मुजरिमों को सज़ा दिलाने का संकल्प लिया।
  • अखिलेश अखिल
    लोकतंत्र के सवाल: जनता के कितने नज़दीक हैं हमारे सांसद और विधायक?
    15 Apr 2022
    देश की आबादी लगातार बढ़ती गई लेकिन आबादी के मुताबिक संसद और विधान सभाओं की सीटें नहीं बढ़ीं। इसका असर ये हुआ कि ऐसा तंत्र बन गया है जिसमें चुनाव तो होते हैं लेकिन नेताओं की जनता से दूरी बढ़ती जाती है।
  • रवि शंकर दुबे
    नफ़रत के बीच इप्टा के ‘’ढाई आखर प्रेम के’’
    15 Apr 2022
    देश में एक-दूसरे के प्रति फैलाई जा रही नफ़रत को इप्टा ने कला के माध्यम से मिटाने की मुहिम चलाई है। इप्टा की ‘’ढाई आखर प्रेम की यात्रा’’ में लोगों को खासकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।  
  • अनिल जैन
    पड़ताल: मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों के जरिए चुनावी तैयारी में जुटी है भाजपा
    15 Apr 2022
    मालवा निमाड़ के इलाके में जो घटनाएं घटी हैं, वे आकस्मिक नहीं हैं। जिस पैटर्न पर देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक पखवाड़े से सांप्रदायिक टकराव का माहौल बनाया जा रहा था, वैसा ही सब कुछ इस इलाके में भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License