NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला
अलवर में शुक्रवार की रात रेप करने वाले शख्स और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से 20 वर्षीय दलित लड़की पर हमला किया गया। जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता को जयपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 
एम.ओबैद
22 Nov 2021
Rajasthan: Rape accused along with friends attacked Dalit girl with knife
Image courtesy : Feminism in India

अलवर में शुक्रवार की रात रेप करने वाले शख्स और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से 20 वर्षीय दलित लड़की पर हमला किया गया जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता को जयपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। नौगंवा थाने में 10 नवंबर को अदालत के आदेश के बाद दुष्कर्म की बाबत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पीड़ित महिला की मां ने कहा कि उसकी बेटी की शादी 27 नवंबर को होनी थी। एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि पीड़िता को अलवर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आंख की रोशनी जाने के बढ़ते जोखिम के चलते डॉक्टरों ने उसे नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

आंख की रोशनी जाने का ख़तरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया कि "डॉक्टर ने हमें बताया कि एक बड़ी सर्जरी की आवश्यकता है अन्यथा वह अपनी आंख की रोशनी खो सकती है।" उसने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का वीडियो भी बनाया जिसे उसने बाद में दूसरे लोगों के साथ साझा किया।

शुक्रवार को पीड़िता जब सो रही थी तब आरोपियों ने पीड़िता पर मध्यरात्रि से कुछ समय पहले हमला किया था। आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी गर्दन और आंख जख्मी हो गए।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि महिला पर जानलेवा हमले को लेकर आरोपी के खिलाफ इस मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज 

पुलिस ने दावा किया कि पिछले साल लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था और इसके लिए 10 नवंबर को अदालत के आदेश के बाद पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की पहचान हरियाणा का रहने वाला हरिओम सोनी के रूप में हुई थी। कथित तौर पर वह पिछले साल बस में उस समय लड़की से मिला था जब वह अपनी मां के साथ घर लौट रही थी।

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। अलवर पुलिस ने शनिवार को कहा कि डॉक्टर लड़की की निगरानी कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

दलित महिलाओं से रेप की वारदात

ज्ञात हो कि बाड़मेर जिले में एक पुलिसकर्मी ने दलित महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना इस साल 11 अक्टूबर की रात की है। पुलिसकर्मी ने महिला के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान श्रवण सिंह के रूप में हुई थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर दुष्कर्म समेत एससी-एसटी व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ज्ञात हो कि राजस्थान पुलिस पर इस तरह का आरोप कोई पहली बार नहीं लगा है। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों पर रेप के आरोप लग चुके हैं। अलवर में तो एक पीड़िता से थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में ही रेप करने की वारदात हुई थी।

बता दें कि इसी साल 12 अगस्त को बाड़मेर जिले में दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सदर थाने के जूना गांव में नाबालिग बकरी चराने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान भोपाल सिंह नामक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता ने जांच कर रही महिला डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुझ पर इस मामले में दो लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।

इसी साल 19 जनवरी को नागौर जिले में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। दरिंदों ने महिला से रेप करने के बाद उसके गुप्तांग में बोतल डाल दिया था। महिला पास के खेत में कुछ काम से गई हुई थी। तभी तीन दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद जब परिजन महिला के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी टालमटोल करने लगे थे। बाद में बड़े अधिकारियों के दखल के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

एनसीआरबी के आंकड़ों में राजस्थान पहले स्थान पर 

ज्ञात हो कि इस साल सितंबर में जारी एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में साल 2020 में सबसे अधिक रेप के मामले दर्ज किए गए। यहां साल 2020 में देश भर में रेप के कुल 28046 मामले दर्ज किए गए। जिसमें से अकेले राजस्थान में कुल 5,310 मामले दर्ज हुए। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद यूपी में रेप के 2,769 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा जहां 2,339 मामले दर्ज किए गए। 

Rajasthan
crimes against women
violence against women
women safety
Attack on women
rape case

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License