NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
दस साल पूर्व गांव के ही एक युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी। दोषी हाल में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है और लड़की को फिर से तंग करने लगा था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jan 2021
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पीड़िता जिसकी उम्र 17 वर्ष है, उससे 10 साल पूर्व सात साल की उम्र में दुष्कर्म किया गया था। दोषी युवक जिसको एक अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी, वह हाल ही में सजा काट कर जेल से रिहा हुआ है।

घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। थाना की खप्टिहा कला पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘जिले के एक गांव में 17 साल की एक लड़की ने अपने घर में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम बुधवार को कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।’’

अधिकारी ने लड़की के पिता के हवाले से बताया कि 10 साल पूर्व गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था। मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी। दोषी हाल में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है और लड़की को फिर से तंग करने लगा था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि दोषी युवक ने पुरानी घटना की चर्चा कर कई जगह से उसकी शादी तुड़वा दी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो  की “भारत में अपराध 2019” रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2014-2019 के बीच, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह भारत में महिलाओं के खिलाफ कुल अपराधों का 15 प्रतिशत है. उत्तर प्रदेश, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (POCSO) के तहत नबलिगों के खिलाफ हिंसा के दर्ज मामलों (7,444) में देश में सबसे पहले पहले नंबर पर है I

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

UttarPradesh
Banda district
Banda Rape case
rape case
crimes against women
violence against women
women safety
Yogi Adityanath
UP police

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License