NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
अंतरराष्ट्रीय
जैव विविधता के संकट में चमोली में मिले दुर्लभ ऑर्किड फूलों ने दी उम्मीद
सिक्किम और पश्चिम बंगाल में ये पिछले सौ साल में सिर्फ एक बार देखे गए। चमोली के सप्तकुंड ट्रैक पर एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में इस ऑर्किड के मात्र 11 पौधे मिले। हालांकि इनका कोई व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं होता। लेकिन प्राकितृक और मानवीय गतिविधियों के चलते इनके रहने के ठिकाने प्रभावित हो रहे हैं।
वर्षा सिंह
13 Sep 2020
चमोली

जिस समय हम वन्यजीवों की आबादी 50 से कम वर्षों में दो तिहाई से भी कम होने की ख़बरें पढ़ रहे हैं। जैव विविधता की श्रृंखला कमज़ोर होने पर कोरोना के जानलेवा वायरस का सामना कर रहे हैं। चमोली के जंगलों से ऑर्किड का एक दुर्लभ नन्हा फूल थोड़ी उम्मीद लेकर आया है। आधिकारिक तौर पर सिक्किम के जंगलों में करीब 128 साल पहले देखे गये ये फूल चमोली के सप्तकुंड ट्रैक पर उगे मिले। पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में पहली बार ये वाइल्ड ऑर्किड देखे गए हैं। पेड़-पौधों के संसार के लिए ये थोड़ी राहत की बात है।

सिम्बई के बुग्यालों में दिखे दुर्लभ ऑर्किड

समुद्रतल से करीब 3800 मीटर की ऊंचाई पर चमोली के गोपेश्वर वन प्रभाग के रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और शोधार्थी मनोज सिंह ने जब इन फूलों को देखा तो उन्हें ये समझ आ गया कि ये आम ऑर्किड फूल नहीं। इनमें कुछ तो ख़ास बात है। शोधार्थी मनोज सिंह न्यूज़क्लिक को बताते हैं कि वे और हरीश नेगी चमोली के दुर्मी गांव से सप्तकुंड ट्रैक की ओर सिम्बई के बुग्यालों में ट्रैकिंग कर रहे थे। करीब 17-18 किलोमीटर ट्रैक करने के बाद रात घिर आई थी। वहीं एक गुफा में उन्होंने रात बितायी। अगली सुबह गुफा के ऊपर सात-आठ नन्हे ऑर्किड पौधे दिखाई दिए। ऑर्किड फूलों पर अध्ययन कर रहे मनोज कहते हैं कि हमें ये तो पता था कि ये लिपैरिस पिगमिया जीनस के पौधे हैं। फिर हमने स्थानीय और भारतीय फ्लोरा चेक किया। सिक्किम में सौ साल से भी ज्यादा समय पहले देखे गए ऑर्किड से इनका मिलान हुआ। इसके आसपास बुरांस की प्रजाति चमुआ, तात्सु और ऑर्किड की एक अन्य प्रजाति ब्लैरिस भी मिली।

orchid in chamoli2.jpeg

बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

उत्तराखंड वन विभाग के लिए भी ये एक बड़ी उपलब्धि है। जून में मिले इन फूलों के बारे में जानकारी पुख्ता करने के लिए बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया को नमूने भेजे गए। वन विभाग के रिसर्च विंग के वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी बताते हैं कि बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इसकी पुष्टि की और ऑर्किड के इन फूलों को नेशनल हर्बेरियम में शामिल किया। जहां पौधों-फूलों को सूखाकर और उनसे जुड़ी सारी जानकारी कार्ड बोर्ड पर चस्पा कर वैज्ञानिक अध्ययन के लिए रखा जाता है।  

फ्रांस के रिसर्च जर्नल रिचर्डियाना में शोध प्रकाशित

फ्रांस के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल रिचर्डियाना ने भी उत्तराखंड वन विभाग की इस खोज को अपने शोध पत्र में प्रकाशित किया। लिपैरिस पिगमिया (Liparis pygmaea) नाम के ये दुर्लभ ऑर्किड फूल पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में पहली बार रिकॉर्ड किए गए। लिपैरिस ऑर्किड फूलों की 320 अलग-अलग प्रजातियां हैं। जो एशिया के गर्म इलाकों में पायी जाती हैं। छोटे और मध्यम आकार के पीले, हरे, नारंगी और बैंगनी फूल बेहद आकर्षक होते हैं। भारत में इस जीन्स की 48 प्रजातियां पायी जाती हैं। जिसमें से 10 प्रजाति पश्चिम हिमालय में पायी जाती है।

मनोज सिंह और हिमांशु नेगी ने इन फूलों की पहचान की और इसके नमूने एथेनॉल में संरक्षित किए। बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जीवन सिंह जलाल ने इन फूलों का अध्ययन किया। इसकी पहचान लिपैरिस पिगमिया के रूप में की गई। जो वर्ष 1898 में सिक्किम में देखी गई थी।

ये खोज बताती है कि चमोली में मिले ये ऑर्किड फूल आसपास के इलाकों में फैले हो सकते हैं। इन पौधों की लंबाई तीन से चार सेंटीमीटर है।  बुरांस, गुलथरिया और फालू जैसे हिमालयी फूलों के बीच ये ऑर्किड फूल छिपे मिले।

आखिरी बार सौ से अधिक साल पहले सिक्किम से हुई थी रिपोर्टिंग

वैज्ञानिकों के मुताबिक सबसे पहले सिक्किम में तीन जगहों पर देखे गए ये फूल उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल के एक क्षेत्र, चीन और नेपाल के एक-एक इलाके में 3100 मीटर से 3900 मीटर तक की ऊंचाई पर रिपोर्ट किए गए हैं। सिक्किम और पश्चिम बंगाल में ये पिछले सौ साल में सिर्फ एक बार देखे गए। हालांकि इनका कोई व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं होता। लेकिन प्राकृतिक और मानवीय गतिविधियों के चलते इनके रहने के ठिकाने प्रभावित हो रहे हैं। जिससे इनके अस्तित्व पर खतरा है। रिसर्च पेपर में लिखा गया है कि इन ऑर्किड फूलों के पड़ोसी फूलों-पौधों का औषधीय इस्तेमाल होता है। जिसके चलते इनकी दुनिया भी प्रभावित हो रही है। बेतरतीब पर्यटन और विकास से जुड़ी गतिविधियां भी जंगल की जैव विविधता को प्रभावित कर रही है।

orhid in chamoli.jpeg

सजावट के लिए ऑर्किड की विश्वभर में मांग

ऑर्किड फूलों के विशेषज्ञ बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक जीवन सिंह जलाल न्यूज़क्लिक को बताते हैं कि भारतीय क्षेत्र में ये फूल 128 साल बाद देखे गए हैं। इनकी ज्यादातर प्रजातियां गर्म क्षेत्रों में मिलती हैं लेकिन कुछ प्रजातियां 3-4 हज़ार मीटर की ऊंचाई पर बुग्यालों में मिलती हैं। वह बताते हैं कि विश्वभर में फूलों की दुनिया में ऑर्किड फूलों की बहुत अधिक मांग है। हॉलैंड में डेन्डोरियम ऑर्किड का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। थाईलैंड और सिंगापुर में भी बड़े-बड़े फार्म में ऑर्किड फूल उगाए जाते हैं। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले इनके कुछ फूल एक-एक महीने तक सुरक्षित रहते हैं। सिक्किम, गोवा, बंगलुरू और केरल में भी ऑर्किड की खेती की जाती है। देहरादून का मौसम भी ऑर्किड के लिहाज से अच्छा है।

बीज से पौधा बनने की प्रक्रिया है जटिल

ऑर्किड फूलों के बीज नंगी आंखों ने नहीं देखे जा सकते। इनके अंकुरित होने की प्रक्रिया बेहद जटिल है। इन्हें उगने के लिए माइक्रो राइजर फंगस की जरूरत होती है। माइक्रो राइजर फंगस से बीज को भोजन मिलता है। जिससे वे पनपते हैं। सिर्फ बीज से पौधा नहीं बन सकता। उत्तराखंड के बुग्यालों में शेफर्ड जानवरों को चराने के लिए जाते हैं। वे बुग्यालों में सितंबर तक रहते हैं और ठंड के समय नीचे आते हैं। डॉ जलाल कहते हैं कि पांवों के नीचे आऩे और जानवरों के चरने के दौरान बहुत से पौधों की आबादी प्रभावित होती है। सीमित संख्या में मिलने वाले इन पौधों को अगर जानवरों ने खा लिया तो इनका पूरा जीवनचक्र प्रभावित होगा। एक समय के बाद ये वहां से विलुप्त हो जाएंगे।

पेड़-पौधों की दुनिया में दिलचस्पी ज़रूरी

वैज्ञानिक जीवन सिंह जलाल कहते हैं कि फूल-पौधों का संसार बेहद विस्तार लिए हुए है। हम अपने आसपास बहुत से फूल-पौधों को देखते हैं लेकिन उनके बारे में हमारी दिलचस्पी, जिज्ञासा या जानकारी सीमित होती है। मनोज सिंह और हिमांशु नेगी को इसके बारे में दिलचस्पी थी। उन्होंने ये फूल देखे। इसके बारे में जानकारी जुटायी और जैव-विविधता से दस्तावेज़ों में एक नया दुर्लभ फूल जुड़ गया। उनके मुताबिक हिमालयी क्षेत्र के ऐसे कई पॉकेट्स हैं जहां आवाजाही कम है। वहां और ऐसे अचंभे देखने को मिल सकते हैं।

Biodiversity
Flowers
Flower crops
chamoli
Rare Flowers
Botanical Survey of India
Plant and flowers
Environment

Related Stories

क्या इंसानों को सूर्य से आने वाले प्रकाश की मात्रा में बदलाव करना चाहिए?

उत्तरी हिमालय में कैमरे में क़ैद हुआ भारतीय भूरा भेड़िया

जलवायु परिवर्तन, विलुप्त होती प्रजातियों के दोहरे संकट को साथ हल करने की ज़रूरत: संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिक

बर्ड फ्लू और कोरोना के बीच जैव-विविधता के खतरे से आगाह करता है पॉलीनेटर पार्क

कुदरत का करिश्मा है काई, जो बन सकती है आपके गले का हार

तेज़ी से पिघल रहे हैं सतोपंथ और ऋषि गंगा ग्लेशियर

चमोली के मंडल में कीटभक्षी पौधों का अद्भुत संसार

जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं!


बाकी खबरें

  • Politics Grounds Proposed Financial Hub in Bengal
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल में प्रस्तावित वित्तीय केंद्र को राजनीति ने ख़त्म कर दिया
    28 Sep 2021
    2010 में वाम सरकार द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना पर टीएमसी ने 2011 में अपना दावा किया। लेकिन अब तक यह परियोजना सुचारू नहीं हो पाई है।
  • DISCRIMINATION
    अरविंद कुरियन अब्राहम
    राज्य कैसे भेदभाव के ख़िलाफ़ संघर्ष का नेतृत्व कर सकते हैं
    28 Sep 2021
    यह दुर्भाग्य है कि यूपीए सरकार ने भेदभाव-विरोधी क़ानून बनाने की विधाई प्रक्रिया में शीघ्रता से काम नहीं किया।
  • Bharat Bandh
    अनिल अंशुमन
    भारत बंद अपडेट: झारखंड में भी सफल रहा बंद, जगह-जगह हुए प्रदर्शन
    28 Sep 2021
    चूंकि इस बंद को वाम दलों समेत भाजपा विरोधी सभी राजनीतिक दलों ने सक्रीय समर्थन दिया था इसलिए झारखंड में इस बार राज्य गठबंधन सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस व राजद पार्टियों के नेता व कार्यकर्त्ता…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    भगत सिंह: रहेगी आबो-हवा में ख़याल की बिजली
    28 Sep 2021
    आज शहीदे-आज़म, क्रांति के महानायक भगत सिंह की 114वीं जयंती है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, अपना क्रांतिकारी सलाम पेश कर रहा है।
  • Students and youth are also upset with farmers, expressed their pain by tweeting in lakhs
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसानों के साथ छात्र -युवा भी परेशान, लाखों की संख्या में ट्वीट कर ज़ाहिर की अपनी पीड़ा
    28 Sep 2021
    27 सितंबर को देशभर के लाखों नौजवान छात्रों ने एक मेगा ट्विटर कैम्पेन किया जहाँ 40 लाख से अधिक ट्वीट्स के साथ रेलवे के छात्रों ने अपनी पीड़ा को ज़ाहिर किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License