NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस का नया स्वरूप: 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक
ब्रिटेन की सरकार ने चेताया है कि नए किस्म के कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है और रविवार से वहां पर नयी पाबंदियां लगायी गयी हैं।
भाषा
21 Dec 2020
23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) भारत ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के उभार के मद्देनजर 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी। फ्रांस, कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत कुछ अन्य देशों ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार अलर्ट है और घबराने की जरूरत नहीं है।

ब्रिटेन की सरकार ने चेताया है कि नए किस्म के कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है और रविवार से वहां पर नयी पाबंदियां लगायी गयी हैं।

उड्डयन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय ने सभी विमानन कंपनियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी किया है। नियामक ने कहा कि यह निलंबन मालवाहक उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए भारत सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’

मंत्रालय ने कहा कि 22 दिसंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट के बाद सेवा स्थगित होगी, जिसके कारण इस अवधि में भारत से ब्रिटेन की उड़ानें भी अस्थायी तौर पर स्थगित रहेंगी।

मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘एहतियाती कदम के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के (22 दिसंबर को 23 बजकर 59 मिनट के पहले) हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर तरीके से कोविड-19 की जांच की जाएगी।’’

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (स्वरूप) का पता लगने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपनी संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलायी है।

भारत में चिंता बढ़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

हर्षवर्धन ने संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि ये काल्पनिक स्थितियां हैं, ये काल्पनिक बातें है, ये काल्पनिक चिंताएं हैं... अपने आप को इससे दूर रखें।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘सरकार हर चीज के बारे में पूरी तरह जागरुक है। यदि आप मुझसे पूछें, तो इतना घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जैसा कि इस संवाददाता सम्मेलन में देखा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने कोविड-19 से निपटने के लिए लगातार प्रयास किये हैं और इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विस्तार के प्रवक्ता ने कहा कि विमानन कंपनी सरकार के निर्देशों के तहत ब्रिटेन की उड़ानों को स्थगित कर देगी।

विमान कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं हो इसलिए हम प्रभावित लोगों को बिना किसी शुल्क के एक बार बुकिंग को पुन: निर्धारित करने की सुविधा प्रदान करेंगे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमण के मद्देनजर ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की केन्द्र से मांग की थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन में कोरोना वायरस में नया बदलाव आया है जो सुपर-स्प्रेडर (तेजी से फैलता) है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तत्काल रोक लगाई जाए।’’

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये रूप का सामने आना बड़ी चिंता की बात है। भारत सरकार को त्वरित कदम उठाते हुए इससे निपटने के लिए आपात योजना बनानी चाहिए। सरकार को ब्रिटेन व अन्य यूरोपीय देशों से सभी उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद क्रिसमस से पहले दक्षिणी इंग्लैंड में बाजारों को बंद करने और लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू लगाये जाने की घोषणा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के फैलने की बढ़ती आशंकाओं के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की सोमवार को घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां ब्रिटेन में सामने आई स्थिति के मद्देनजर एक बैठक की।

इसमें कहा गया है कि बैठक में एहतियाती कदम के रूप में नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाये जाने का फैसला किया गया।

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय और पश्चिम एशियाई देशों से राज्य के हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले लोगों को 14 दिनों के लिये संस्थागत पृथक-वास में भेजने का भी फैसला किया गया।

इसमें कहा गया है कि अन्य देशों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को घरों में पृथक-वास में रहना होगा।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,234 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 18,99,352 पहुंच गई है और 55 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 48,801 हो गई है।

COVID-19
Coronavirus
UK flights Cancel

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    “कहां तो तय था चराग़ाँ….” CM योगी के वायदे और प्रति व्यक्ति आय में पिछड़ता यूपी
    22 Sep 2021
    अगर योगी सरकार अपने राजकाज में लोगों की भलाई का दावा कर रही है इसे परखने का सबसे शानदार तरीका ये है कि ये जाना जाए कि क्या वाकई लोगों की आमदनी बढ़ी है या नहीं?
  • अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र : किसानों के बढ़े बिजली बिलों से आती 'घोटाले' की बू
    22 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक द्वारा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड(एमएसईडीसीएल) की आर्थिक गड़बड़ी पर की गई एक विस्तृत ख़बर में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, ख़ास तौर कृषि पम्प द्वारा की गई
  • 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    अमेय तिरोदकर
    27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    22 Sep 2021
    इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य में किसानों, मज़दूरों और समाज के अन्य वर्गों के संगठन और बीजेपी-विरोधी दल एक साथ आ रहे हैं।
  •  corona update
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,964 नए मामले, 383 मरीज़ों की मौत
    22 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 31 हज़ार 498 हो गयी है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीतापुर में किसान महापंचायत, यूपी जलनिगम, खोरी गांव और अन्य खबरें
    21 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हमारी नज़र होगी सीतापुर किसान महापंचायत पर, यूपी जलनिगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन धरने पर, तमिलनाडु सरकार के स्पेशल कोटा पर, खोरी गांव को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License