NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
रिपोर्ट : भारत में सौ में केवल 24 हैं कामकाजी महिलाएं  
जेंडर गैप रिपोर्ट 2020 के तहत भारत में 82% पुरुषों की तुलना में केवल 24% महिलाएं ही कामकाजी हैं। केवल 14% महिलाएं नेतृत्वकारी भूमिकाओं में हैं और भारत का इस इंडेक्स में 136 वां स्थान है।
राकेश सिंह
25 Jan 2020
women in working sector
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑक्सफेम की ताजा रिपोर्ट में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती हुई जिस खाई की ओर संकेत किया गया है, उससे पूरी दुनिया में बढ़ती आर्थिक असमानता की तरफ लोगों का ध्यान थोड़ा मुड़ा है। जबकि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जेंडर गैप रिपोर्ट-2020 चर्चा से पूरी तरह बाहर ही रही है। यह सच है कि आर्थिक असमानता पूरी दुनिया में फैली हुई है लेकिन कुछ सामाजिक वर्गों में बहुत ही ज्यादा है। इन सामाजिक वर्गों में महिलाएं गरीबी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की जेंडर गैप रिपोर्ट-2020 में भारत पिछले साल के तुलना में 4 स्थान और नीचे खिसककर अब 153 देशों की सूची में 112 में नंबर पर है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश (50), नेपाल (101) और श्रीलंका (102) से भी नीचे है।

सबसे मजेदार बात यह है कि 153 देशों में भारत इकलौता ऐसा देश है जहां राजनैतिक लिंग अंतर की तुलना में आर्थिक लिंग अंतर ज्यादा है। हालांकि महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी घटा है। संसद में इस समय केवल 14.4% महिलाएं हैं और इस इंडेक्स में भारत का 122 वां और 23% कैबिनेट मंत्रियों के साथ दुनिया में 69वां स्थान है।

भारत में 82% पुरुषों की तुलना में केवल 24% महिलाएं ही कामकाजी हैं। केवल 14% महिलाएं नेतृत्वकारी भूमिकाओं में हैं और भारत का इस इंडेक्स में 136 वां स्थान है। स्वास्थ्य और जीवन रक्षा इंडेक्स में भारत 150 वें नंबर पर है।
 
भारत में कामकाजी महिलाओं के अनुपात के बारे में विश्व बैंक द्वारा पेश आंकड़े इससे भी अधिक हतोत्साहित करने वाले हैं। महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर (FLFPR) के मामले में भारत से नीचे केवल मिस्र, मोरक्को, सोमालिया, ईरान, अल्जीरिया, जॉर्डन, इराक, सीरिया और यमन  जैसे नौ देश हैं।
 
एनएसएसओ द्वारा प्रकाशित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) ने 2017-18 में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी  केवल 23.3% दिखाई गई है, जो बहुत ही निराशाजनक है। इससे साफ है कि 15 वर्ष की आयु से ऊपर की चार में से तीन महिलाएं काम नहीं कर रही हैं और न ही काम की खोज रही हैं। भौगोलिक रूप से बिहार 4.1% की महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर (FLFPR)  के साथ भारत के राज्यों में सबसे नीचे है। जबकि मेघालय (51.2%), हिमाचल प्रदेश (49.6%), छत्तीसगढ़ (49.3%), सिक्किम (43.9%), और आंध्र प्रदेश (42.5%) के साथ महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में सबसे आगे हैं।

भारत में शहरी महिलाओं के लिए महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर (FLFPR) काफी हद तक स्थिर रही है। 2011-12 में 20.5% से 2017-18 में ये मामूली रूप से घटकर 20.4 प्रतिशत रही है। इसी अवधि में ग्रामीण महिलाओं के लिए कार्यबल की भागीदारी दर 35.8% से गिरकर 24.6% हो गई, जो विशेष चिंता का विषय है। 2004-05 में शहरी और ग्रामीण महिलाओं के लिए दर्ज FLFPR क्रमशः 24.4% और 49.4% थी। इससे साफ है कि भारत में महिलाओं के आर्थिक क्षमता और हैसियत पिछले 15 सालों में लगातार घटती रही है।

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की श्रम भागीदारी घटने का एक बड़ा कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और मनरेगा भी हैं। इसके कारण गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं ने मजदूरी के लिए खेतों में काम करना करीब-करीब बंद कर दिया है। अब वे केवल अपने घर के कृषि कार्यों में बिना मजदूरी के सहयोग देने तक सीमित होती जा रही हैं। ग्रामीण श्रमिकों में 73.2% महिलायें कृषि में लगी हुई थीं, जिसका अर्थ है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में महिलाओं के लिए अभी गैर-कृषि कार्यों को हासिल कर पाना दुर्लभ ही है।

शहरी कामकाजी महिलाओं के बीच दो सबसे बड़े रोजगार वस्त्र संबंधी व्यवसाय और घरेलू कर्मचारी का है। इससे साफ है कि शहरों में कामकाजी महिलाओं की भागीदारी अच्छे व्यवसायों में बहुत कम है और उनके काम की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।

मैक्किंसे ग्लोबल इंस्टीट्यूट के अनुसार भारत अपने कार्यबल में लिंग समानता को या महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर (FLFPR) को अगर 10% प्रतिशत और बढ़ा लेता है, तो भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को 2025 तक 700  अरब डॉलर या 1.4% प्रतिवर्ष तक बढ़ा सकता है।

भारत में लैंगिक आय असमानता के संदर्भ में महिलाओं द्वारा अपने परिवारों में किये गये घरेलू देखभाल के अवैतनिक कार्य की प्रकृति और उसके प्रभाव को एक विशिष्ट ढंग से समझने का प्रयास किया जाना चाहिये। महिलाओं का घरेलू से व्यावसायिक रोजगारों में स्थानांतरण पूरी दुनिया में आर्थिक विकास की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक रहा है। जबकि भारत में  इसके उलट प्रक्रिया देखी जा रही है। भारत में जैसे-जैसे परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरती है, उन परिवारों में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से हटती जाती हैं और घरेलू कामों में लगती जाती हैं।
 
हालांकि इसके कुछ सामाजिक पहलू भी हैं। भारत में खासकर उत्तर भारत की ऊंची जातियों और मुस्लिम महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बहुत कम होने को इसी संदर्भ में ही समझा जा सकता है। कार्य स्थलों पर महिलाओं से बेहतर व्यवहार न होना भी इसका एक बड़ा कारण है। जिसके कारण बहुत मजबूरी में ही महिलाएं घरों से बाहर काम करने के लिए निकलना पसंद करती हैं। इसके कारण कम मजदूरी और कम उत्पादकता वाले कामों में महिलाओं की भारी बहुलता है। इससे महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक हैसियत एवं गतिशीलता सीमित होती है।
 
भारत में लैंगिक आय असमानता का सबसे बड़ा कारण महिलाओं का घरेलू कामों में ज्यादा लगा होना है। इसके कारण महिलायें आर्थिक रूप से लाभदायक व्यवसाय में अपनी भागीदारी बढ़ा नहीं पा रही हैं। जो महिलाएं नौकरी करती भी हैं, उनको कुछ संस्थागत क्षेत्रों को छोड़कर पुरुषों के समान वेतन शायद ही मिलता है। महिलाओं के बीच क्षेत्रीय विषमता में भी बहुत है। अपनी ग्रामीण बहनों की तुलना में शहरों में रहने वाली महिलाएं ज्यादा खुशनसीब हैं। शहरी महिलाओं के 51.5% की तुलना में केवल 27.3% ग्रामीण महिलाएं ही 10वीं तक स्कूली शिक्षा या उससे ज्यादा पढ़ाई कर पाती हैं।

आर्थिक आय अर्जित करने वाली महिलायें अपने परिवारों के भीतर और बाहर निर्णय लेने और सौदेबाजी की ज्यादा शक्ति हासिल कर लेती हैं। यह ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है कि श्रम बाजार में लैंगिक समानता यानी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होने से गरीबी, शिशु मृत्यु दर, प्रजनन और बाल श्रम में तेजी से कमी होती है। इस तरह अन्य उपायों सहित कार्यबल में लिंग समानता या महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर का बढ़ना व्यापक मानव विकास लक्ष्यों को हासिल करने का सबसे बड़ा साधन है। महिलाओं की आर्थिक क्षमता कमजोर होने से सामाजिक समावेशन के लक्ष्यों को हासिल करना भविष्य में भारत के लिए और भी ज्यादा कठिन होने वाला है।

स्रोत- इस पूरी रिपोर्ट को यहाँ पढ़ें  :

https://www.oxfamindia.org/
The Global Gender Gap Report, World Economic Forum, 2020, at http://www3.weforum.org/docs/WEF_GGGR_2020.pdf

Global Gender Gap Report 2020
gender discrimination
working sector
male dominant society
Unequal society
unequal sex ratio
Poor-Rich
beti bachao beti padhao
Women Rights
exploitation of women

Related Stories

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

विशेष: क्यों प्रासंगिक हैं आज राजा राममोहन रॉय

बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बीएचयू: 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्र आंदोलन की बड़ी लेकिन अधूरी जीत

यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी

त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है

सोनी सोरी और बेला भाटिया: संघर्ष-ग्रस्त बस्तर में आदिवासियों-महिलाओं के लिए मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली योद्धा

निर्भया फंड: प्राथमिकता में चूक या स्मृति में विचलन?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष और बेहतर कल की उम्मीद


बाकी खबरें

  • indian freedom struggle
    आईसीएफ़
    'व्यापक आज़ादी का यह संघर्ष आज से ज़्यादा ज़रूरी कभी नहीं रहा'
    28 Jan 2022
    जानी-मानी इतिहासकार तनिका सरकार अपनी इस साक्षात्कार में उन राष्ट्रवादी नायकों की नियमित रूप से जय-जयकार किये जाने की जश्न को विडंबना बताती हैं, जो "औपनिवेशिक नीतियों की लगातार सार्वजनिक आलोचना" करते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.5 लाख नए मामले, 627 मरीज़ों की मौत
    28 Jan 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 6 लाख 22 हज़ार 709 हो गयी है।
  • Tata
    अमिताभ रॉय चौधरी
    एक कंगाल कंपनी की मालिक बनी है टाटा
    28 Jan 2022
    एयर इंडिया की पूर्ण बिक्री, सरकार की उदारीकरण की अपनी विफल नीतियों के कारण ही हुई है।
  • yogi adityanath
    अजय कुमार
    योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: अर्थव्यवस्था की लुटिया डुबोने के पाँच साल और हिंदुत्व की ब्रांडिंग पर खर्चा करती सरकार
    28 Jan 2022
    आर्थिक मामलों के जानकार संतोष मेहरोत्रा कहते हैं कि साल 2012 से लेकर 2017 के बीच उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर हर साल तकरीबन 6 फ़ीसदी के आसपास थी। लेकिन साल 2017 से लेकर 2021 तक की कंपाउंड आर्थिक…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेलवे भर्ती: अध्यापकों पर FIR, समर्थन में उतरे छात्र!
    28 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं रेलवे परीक्षा में हुई धांधली पर चल रहे आंदोलन की। क्या हैं छात्रों के मुद्दे और क्यों चल रहा है ये आंदोलन, आइये जानते हैं अभिसार से
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License