NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कोविड-19
भारत
राजनीति
नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन
इस हड़ताल की वजह से अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज सरकार के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों की हड़ताल को मिलता हुआ देशव्यापी समर्थन भी सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें दिखा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Dec 2021
neet pg
सांकेतिक तस्वीर। साभार : ट्विटर

दिल्ली के बाद अब देश के हर राज्य में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है... पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर राजस्थान के फोरडा यानी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है, जिसके बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज सरकार के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों की हड़ताल को मिलता हुआ देशव्यापी समर्थन भी सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें दिखा रहा है।

राजस्थान में सोमवार देर शाम को फोरडा की एक बैठक में अहम फैसला लिया गया... बैठक के बाद कहा गया कि 26 नवंबर, 2021 को शुरू हुई डॉक्टरों की ये हड़ताल आगे भी जारी रहेगी... साथ ही साथ मामले का समाधान नहीं होने तक ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करने का भी फैसला लिया गया।

दरअसल फोरडा के अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ दो बार मुलाकात हो चुकी है... इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका... यही कारण है कि अब डॉक्टर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बहिष्कार का रास्ता अख्तियार कर चुके हैं....

डॉक्टरों की हड़ताल और उनकी मांगो को लेकर जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ पुखराज पहाड़िया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.... उनका कहना है कि रेजिडेंट डॉक्टरों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और भामाशाह योजना से संबंधित काम में लगा दिया गया है... जिस कारण उन्हें पढ़ाई के लिए और अस्पतालों में मरीज देखने के लिए ठीक से समय नहीं मिलता है... जिसको लेकर डॉ पहाड़िया ने रेजिडेंट डॉक्टरों को इन कामों से अलग करने की मांग भी की है...

वहीं फोरडा की ओर से ये भी दावा किया गया है कि देश में 40,000 डॉक्टरों की कमी है....जिसके कारण COVID-19 की तीसरी लहर से निपटना बेहद मुश्किल है।

आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में ईडब्ल्यूएस आरक्षण कोटा के तहत आय सीमा को लेकर सुनवाई लंबित है... इस कारण, केंद्र सरकार ने नीट पीजी काउंसलिंग को रोक दिया है... न्यायलय में अगली सुनवाई 06 जनवरी, 2022 को होनी है और तब तक नीट पीजी की काउसंलिंग शुरू होने के आसार बेहद कम है...

अब इन तमाम समस्याओं को लेकर ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, झारंखड, असम, राजस्थान समेत कई राज्यों से डॉक्टरों की हड़ताल को पूरा समर्थन मिल रहा है।

NEET
NEETPG
counseling of NEET-PG 2021
FORDA
Rajasthan
Doctors Protest
COVID-19
Omicron

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने नियमित सेवाओं का किया बहिष्कार

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License