NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता
कंजर्वेटिव बैंकर लास्सो ने रविवार को इक्वाडोर में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर में समाजवादी अर्थशास्त्री एंड्रेस अराउज़ के खिलाफ जीत हासिल की।
पीपल्स डिस्पैच
13 Apr 2021
दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) द्वारा जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार सोमवार 12 अप्रैल को 98.83% मतों की गिनती के बाद क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी पार्टी (सीआरईओ) और सोशल क्रिस्चियन पार्टी (पीएससी) के दक्षिणपंथी गठबंधन के गुइलर्मो लास्सो ने 11 अप्रैल को इक्वाडोर में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में जीत हासिल की। लास्सो को 52.41% वोट मिले। इस बीच उनके प्रतिद्वंद्वी प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप गठबंधन (यूएनईएस) के एंड्रेस अराउज़ जिन्होंने पहले दौर में जीत हासिल की और उन्हें ओपिनियन पोल्स में विजेता के रूप में पेश किया गया था उन्होंने 47.59% वोट हासिल किए।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराउज ने अपनी हार स्वीकार कर ली और बाद में जीत की बधाई देने के लिए लास्सो को कॉल किया। अराउज ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी विधायी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इक्वाडोर के लोगों के हितों का बचाव करती रहेगी। अराउज ने उन लाखों इक्वाडोर के लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें वोट दिया और उन पर भरोसा किया और कहा कि "आज आखिरी नहीं है, यह लोकप्रिय शक्ति के पुनर्निर्माण के एक नए चरण की शुरुआत है।"

लास्सो 24 मई को देश के नए प्रमुख के रूप में पद ग्रहण करेंगे जबकि नव निर्वाचित सांसदों को 14 मई को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति बनने के लिए यह लास्सो का तीसरा प्रयास था। साल 2013 में उन्होंने कोर्रिया के बाद सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले दूसरे उम्मीदवार थे। कोर्रिया ने 57% से अधिक वोटों के साथ दूसरी बार जीत हासिल की थी। साल 2017 में वह दूसरे दौर में लेनिन मोरेनो से हार गए थे।

रूढ़िवादी बैंकर 65 वर्षीय लास्सो को मोरेनो की कठोर नीतियों और सीओवीआईडी -19 महामारी से उपजे आर्थिक, स्वास्थ्य और सामाजिक संकटों को कम करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। प्रगतिशील क्षेत्रों को संदेह है कि स्थिति बदल जाएगी क्योंकि उनका मानना है कि लास्सो जो मोरेनो के साथ सत्ता में थे उनके पास वर्तमान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा की तुलना में कुछ भी अलग नहीं है।

11 अप्रैल को लगभग 13 मिलियन इक्वाडोरवासियों के पास देश के नए राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति को वोट देने और चुनने का अवसर था। देश में 18 से 65 वर्ष की आयु के सभी लोगों के लिए वोट डालना अनिवार्य है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि लास्सो को पचाकुटिक प्लूरिनेशनल यूनिटी पार्टी के जनजातिय नेता याकु पेरेज के नेतृत्व वाले इस बैलट-स्पॉइलिंग अभियान से फायदा हुआ है जिन्होंने इसे जीत के लिए नहीं चलाया और आरोप लगाया कि ये एक चुनावी धोखाधड़ी की गई थी।

Ecuador
Presidential Election
Guillermo Lasso

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License