NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मानवाधिकार संगठनों ने अफ़ग़ानिस्तान में जारी रक्तपात की निंदा की
मानवाधिकार संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वे ऐसे समय में अपनी पीठ न मोड़ें जब संघर्ष-ग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
पीपल्स डिस्पैच
12 May 2021
मानवाधिकार संगठनों ने अफ़ग़ानिस्तान में जारी रक्तपात की निंदा की

अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट ह्यूमन राइट्स कमीशन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कई संगठनों ने पश्चिम काबुल और ज़बुल प्रांत में हाल में हुए दो बम हमले की निंदा की है जिसमें कम से कम 80 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए। इन संगठनों ने कहा कि इस जानलेवा हमले से विश्व को जागृत होना चाहिए।

अफगानिस्तान में नागरिक एक ही समय में COVID-19 महामारी से उत्पन्न हेल्थ केयर संकट और राजनीतिक संघर्ष, जलवायु परिवर्तन का खामियाजा भुगत रहे हैं। पिछले साल संघर्ष में कम से कम 920 नागरिकों की जान चली गई थी। यूनाइटेड नेशन असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि 2021 के पहले तीन महीनों में अन्य 573 नागरिक मारे गए थे।

8 मई को पश्चिम काबुल के दश्त-ए-बारची क्षेत्र में एक विस्फोट में 60 से अधिक लोग मारे गए जिनमें से अधिकांश लड़कियां राष्ट्रीय राजधानी के सैयद उल-शुहादा स्कूल में पढ़ रही थीं। इस विस्फोट ने अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 150 लोग घायल भी हुए।

काबुल जिले के दश्त-ए-बारची क्षेत्र में पहले भी ऐसे ही हमले हुए हैं। पिछले साल मई महीने में एक अस्पताल परिसर में घुसे बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा अंधाधुंध गोलाबारी में कम से कम 24 लोग मारे गए थे।

एक अन्य विस्फोट दक्षिणी अफगानिस्तान में ज़बुल के शर-ए-सफा जिले में 9 मई की शाम को हुआ। तालिबान द्वारा कथित तौर सड़क किनारे रखे गए बम से एक यात्री बस के टकराने से कम से कम 11 नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। 10 मई को पुल-ए-मुत्तक क्षेत्र के पास सड़क किनारे बम विस्फोट से परवन प्रांत में दो और नागरिक मारे गए।

लगभग चार दशकों की हिंसा में चार मिलियन से अधिक अफगान नागरिक आंतरिक रूप से विस्थापित लोग (इंटरनली डिस्प्लेस्ट पीपल) बन गए हैं। अमेरिकी आक्रमण के कारण यह संकट गहरा गया है। साल 2021 में, 2020 की शुरुआत में मानवीय सहायता की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटैरियन अफेयर के अनुसार 2020 में 327,000 लोग विस्थापित हुए।

Afghanistan
bloodbath in afghanistan
Human Rights
global human rights

Related Stories

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

चिली की नई संविधान सभा में मज़दूरों और मज़दूरों के हक़ों को प्राथमिकता..

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License