NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
बनारस की युवा महिला पत्रकार रिज़वाना तबस्सुम ने खुदकुशी की
वाराणसी के लोहता की रहने वाली रिज़वाना स्वतंत्र पत्रकार थी। वो न्यूज़क्लिक, द वायर, दिप्रिंट,  बीबीसी, एशियाविल, द क्विंट समेत कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों के लिए लिखा करती थीं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 May 2020
रिज़वाना तबस्सुम

बनारस (वाराणसी) की रहने वाली युवा महिला पत्रकार रिज़वाना तबस्सुम नहीं रहीं। उन्होंने आज, सोमवार सुबह अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। हालांकि वे इसके लिए क्यों मजबूर हुईं यह बहुत साफ़ नहीं है। बताया जा  रहा है कि वे अपने कमरे के राइटिंग बोर्ड पर एक नाम लिखकर गई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिज़वाना की आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरी पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है।

बनारस के लोहता की रहने वाली रिज़वाना स्वतंत्र पत्रकार थी। वो न्यूज़क्लिक, द वायर, दिप्रिंट,  बीबीसी, एशियाविल, द क्विंट समेत कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों के लिए लिखा करती थीं। इससे पहले उन्होंने महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले ‘ख़बर लहरिया’ नामक संस्थान में लंबे समय तक काम किया था। रिज़वाना ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।

परिवार वालों के मुताबिक, रिज़वाना रात में करीब साढ़े दस बजे सबसे बातचीत करके अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तब परिवारवालों को शक हुआ। उसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

उनके मुताबिक रिज़वाना किसी भी तरह के तनाव में नहीं थी। न्यूज़क्लिक को ही उन्होंने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कोरोना में वाराणसी के हाल पर एक रिपोर्ट मेल की। उनके दोस्तों का कहना है कि रिज़वाना पत्रकारिता के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बहुत सक्रिय रहती थी। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान भी वह लोगों को राशन पहुंचाने के काम में सक्रिय थी। जरूरतमंदों की लिस्ट बनाकर गैरसरकारी संगठनों की सहायता से उन्होंने 100 से ज्यादा परिवारों की इस दौरान मदद की थी।

रिज़वाना बेहद प्रतिभाशाली पत्रकार थीं। उन्होंने ढेरों ख़बरें लिखी। इनमें से कई न्यूज़क्लिक पर पढ़ी जा सकती हैं। ज़िंदादिल, जुझारू और तेज़तर्रार पत्रकार रिज़वाना के आत्महत्या करने से सभी स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जानने वाले लगातार इस संबंध में पोस्ट कर रहे हैं। 

varanasi
banaras
Rizavana Tabassum
journalist
Commits Suicide
suicide case
UP police
Rizwana Tabassum

Related Stories

बनारस : गंगा में डूबती ज़िंदगियों का गुनहगार कौन, सिस्टम की नाकामी या डबल इंजन की सरकार?

बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

संविदा कर्मी ने की खुदकुशी : लगाया महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप

विकास दुबे तो मारा गया, लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया!

दिल्ली: कोविड-19 से संक्रमित पत्रकार ने एम्स की इमारत से कूदकर आत्महत्या की

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

उन्नाव कांड का पूरा ब्योरा, जिसके बारे में हर किसी को जानने की ज़रूरत है


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    अजय सिंह
    मुद्दा: कश्मीर में लाशों की गिनती जारी है
    13 Jan 2022
    वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में सेना ने, अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 197 मुठभेड़ अभियानों को अंजाम दिया। इनमें 400 से ज्यादा कश्मीरी नौजवान मारे गये।
  • Tilka Majhi
    जीतेंद्र मीना
    आज़ादी का पहला नायक आदिविद्रोही– तिलका मांझी
    13 Jan 2022
    ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना के बाद प्रथम प्रतिरोध के रूप में पहाड़िया आदिवासियों का यह उलगुलान राजमहल की पहाड़ियों और संथाल परगना में 1771 से लेकर 1791 तक ब्रिटिश हुकूमत, महाजन, जमींदार, जोतदार और…
  • marital rape
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, क्या अब ख़त्म होगा महिलाओं का संघर्ष?
    13 Jan 2022
    गैर-सरकारी संगठनों द्वारा दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मैरिटल रेप के लिए भी सज़ा मिलनी चाहिए। विवाहिता हो या नहीं, हर महिला को असहमति से बनाए जाने वाले यौन संबंध को न कहने का हक़…
  • muslim women
    अनिल सिन्हा
    मुस्लिम महिलाओं की नीलामीः सिर्फ क़ानून से नहीं निकलेगा हल, बडे़ राजनीतिक संघर्ष की ज़रूरत हैं
    13 Jan 2022
    बुल्ली और सुल्ली डील का निशाना बनी औरतों की जितनी गहरी जानकारी इन अपराधियों के पास है, उससे यह साफ हो जाता है कि यह किसी अकेले व्यक्ति या छोटे समूह का काम नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि सख्त कानूनी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव 2022: बीजेपी में भगदड़ ,3 दिन में हुए सात इस्तीफ़े
    13 Jan 2022
    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि रोजाना राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक-दो मंत्री इस्तीफा देंगे और 20 जनवरी तक यह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License