NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
रोहतक : मारुति सुज़ुकी के केंद्र में लगी आग, दो कर्मियों की मौत
मज़दूर संगठन ने दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के लिए 50 लाख मुआवज़े की रखी मांग
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Apr 2022
rohtak
Image courtesy : Navbharat Times

हरियाणा के रोहतक स्थित मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसाई) के अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र में ने सोमवार को आग लग गई। जिसकी वजह से वहां ठेके पर काम करने वाले कंपनी के दो कर्मियों दम घुटने से मौत हो गई।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में बताया कि आग की घटना सोमवार को दोपहर के बाद रोहतक स्थित उसके आर एंड डी सेंटर की एक इमारत में लगी जहां पर तीसरे पक्ष की कंपनी द्वारा प्रयोगशाला का विस्तार कार्य किया जा रहा था।

देर शाम अपने बयान में कंपनी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और इसकी वजहों का पता जांच अधिकारियों के साथ लगाया जा रहा है। जबकि मज़दूर संगठन सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन ने हादसे को लेकर लापरवाही का आरोप लगया। उन्होंने रेस्क्यू टीम पहुँचने में देरी और सुरक्षा मनको को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।

हालाँकि कार निर्माता कंपनी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से दो लोगों की आग से मौत हो गई जो कंपनी की परियोजना को पूरा करने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया गया था उसके लिए काम करते थे।’’

गौरतलब है कि रोहतक आईएमटी स्थित मारुति सुजुकी के आर एंड डी इंस्टीट्यूट में अचानक आग लग जाने के चलते वहां कार्यरत दो मजदूर धुआं ज्यादा होने के कारण दम घुटने के चलते मारे गए।

एमएसआई ने कहा कि कंपनी इस जनहानि से दुखी है और शोक के इस समय में पीड़ितों के परिवार के साथ है। कंपनी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। एमएसआई ने रेखांकित किया कि इस घटना से कंपनी का उत्पादन या परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
मृतकों की पहचना अर्जुन (26) निवासी चंपारण, बिहार व मनोज (25) निवासी लखनऊ, यूपी के तौर पर हुई है , ये दोनों यहाँ ठेके पर कार्यरत थे।

इस घटना की जानकारी लगने के तुरंत बाद देर शाम सीटू का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ट्रॉमा सेंटर पहुंचा और वहां मौजूद मृतक मजदूरों के साथियों और परिजनों से पूरे घटना के बारे में जानकारी ली और हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के प्रति दुख का इजहार किया। प्रतिनिधिमंडल में सीटू जिला सचिव विनोद, जिला उपप्रधान संजीव सिंह और भोलू शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने अपना बयान जारी किया और कई गंभीर सवाल उठाए। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि दोपहर 2:00 बजे के आसपास हादसा होने के बाद रेस्क्यू टीम लगभग 3 घंटे बाद पहुंची। जिस साइट पर काम चल रहा था वहां पर लगभग 6 महीने पहले फायर एनओसी मिल जानी चाहिए थी।

आज(सोमवार) हुई दुर्घटना का प्रमुख कारण अचानक हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एनओसी मिलने के बावजूद ऐसा हादसा कैसे हुआ या कंपनी द्वारा एनओसी ली ही नहीं गई यह जांच का विषय है। सीटू नेताओं ने कहा कि हादसे का शिकार बने दोनों मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा दिया जाना चाहिए और हादसे के लिए जिम्मेवार कंपनी के लापरवाही पूर्ण रवैया के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

ROHTAK
factory fire
maruti suzuki
CITU

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

बांग्लादेश : 52 मज़दूरों की हत्या के आरोप में फ़ैक्ट्री मालिक हिरासत में

बांग्लादेश में फैक्टरी में लगी आग, 52 लोगों की मौत

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

नोएडा की एक फैक्ट्री में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

क्या गाज़ियाबाद मोमबत्ती फैक्ट्री में हुई मौतों का ज़िम्मेदार प्रशासन है!


बाकी खबरें

  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • beedi worker
    सतीश भारतीय
    बीड़ी कारोबार शरीर को बर्बाद कर देता है, मगर सवाल यह है बीड़ी मजदूर जाएं तो जाएं कहां?
    05 Feb 2022
    मध्यप्रदेश का सागर जिला जिसे बीड़ी उद्योग का घर कहा जाता है, वहां बीड़ी कारोबार नशा से बढ़कर गरीब आवाम की रोजी-रोटी का सहारा है। उन्हें बीड़ी कारोबार से बाहर निकालकर गरिमा पूर्ण जीवन मुहैया करवाने के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License