NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
‘हुड़दंगी’ भारतीय यात्री ने एयर फ्रांस के विमान को बुल्गारिया में आपात लैंडिंग करने को मजबूर किया
फ्लाइट में युवक के लगातार हंगामा करने के बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में विमान उतारने का फैसला किया गया. पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपी ने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी बदसलूकी की थी.
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
08 Mar 2021
Flight
साभार: बिजनस टुडे

लंदन: घाना से पेरिस के रास्ते नई दिल्ली जाने वाले एयर फ्रांस के विमान को एक ‘‘हुड़दंगी’’ भारतीय यात्री ने बुल्गारिया की राजधानी में आपात लैंडिंग के लिए बाध्य किया। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई है। मामले की वीडिओ सोशल मीडिया पर बेहद वाइरल हो रही है। 

बताया जा रहा है कि विमान के टैकऑफ के फोरन बाद से ही आरोपी ने आस-पास बैठे पैसेंजर्स के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। यहाँ तक कि आरोपी युवक ने कॉकपीट के दरवाजे को ज़ोर से धकेल जिस के बाद विमान में मौजूद विमान का स्टाफ हरकत में आ गया और आरोपी पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने उनसे भी धक्का-मुक्की और अभद्र टिप्पणी की। 

फ्लाइट में युवक के लगातार हंगामा करने के बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में विमान उतारने का फैसला किया गया. पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपी ने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी बदसलूकी की थी.

बुल्गारिया की संवाद समिति ‘बीटीए’ ने सोफिया सिटी अभियोजक इलियाना किरीलोवा के हवाले से शनिवार को बताया कि भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई है और उसे 72 घंटे के लिए हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने कहा, "उसे हिरासत में लेने के बाद विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।"

खबर में कहा गया है कि अगर वह दोषी पाया गया तो उसे पांच से दस वर्ष कैद की सजा हो सकती है।

खबर के मुताबिक, भारतीय नागरिक को अदालत की तरफ से वकील और दुभाषिया मुहैया कराया गया है और बुल्गारिया में भारतीय दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

रविवार को काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय डिजिटल संचार और सोशल मीडिया संयोजक गौरव पांधी ने ट्विटर पर हुड़दंगी युवक की विमान में मौजूद किसी यात्री द्वारा रिकार्ड वीडिओ को साझा करते हुए कहा कि आरोपी एक मोदी भक्त है जो विमान में मौजूद सिख सहयात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदसलूकी कर रहा था।

जब से दिल्ली के बॉर्डरों पर किसानों का प्रदर्शन शुरू हुआ है, तब से कई देशों में भारतीय प्रवासियों में आपस में टकराव के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपनी कार में बैठे सिखों के एक समूह पर कुछ भारतीय मूल के प्रवासियों द्वारा हमले की घटना सामने आई थी।


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License