NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
उन्नाव घटना का विरोध कर रहे एसएफआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, योगी सरकार के इस्तीफ़े की मांग
एसएफआई के साथ कईं और प्रगतिशील छात्र व महिला संगठन उत्तर प्रदेश भवन के बाहर राज्य की योगी सरकार में महिलाओं व दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Feb 2021
SFI

उत्तर प्रदेश भवन के बाहर उन्नाव घटना का विरोध कर रहे छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरैशन ऑफ इंडिया के सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बुधवार को देर शाम एक खेत में तीन दलित नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में कथित तौर पर कपड़े से बंधी पाई गईं थीं। अस्पताल ले जाने पर तीन में से दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीसरी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

एसएफआई के साथ कईं और प्रगतिशील छात्र व महिला संगठन उत्तर प्रदेश भवन के बाहर राज्य की योगी सरकार में महिलाओं व दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

छात्रों की मांग थी कि हाथरस की तरह इस मामले में ढिलाई न बरतते हुए प्रशासन इस केस की उचित जांच करे और वेंटीलेटर पर ज़िंदगी के लिए लड़ती तीसरी बच्ची को बेहतर चिकित्सा की सुविधा मुहैया कराई जाए।

राज्य में बढ़ते दलितों व महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में सरकार की नाकामी के खिलाफ छात्र संगठनों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तत्काल इस्तीफा मांगा।

प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में तैनाती और वाटर कैनन का बंदोबस्त किया हुआ था। एसएफआई का आरोप है कि उत्तर प्रदेश भवन के बाहर जैसे ही प्रदर्शनकारी पहुंचे, पुलिस ने उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और एक-एक कर के सब को जबरन हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले जा कर तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया। छात्रों ने थाने में भी प्रदर्शन जारी रखा और नारीबाज़ी की।

एसएफआई के दिल्ली राज्य अध्यक्ष सुमित कटारिया ने पुलिस के 'दमनकारी बर्ताव' की निंदा करते हुए कहा, “पुलिस का आज छात्रों को हिरासत में लेना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार पर हमला है।”

उन्होंने घटना पर खेद प्रकट करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मामले योगी सरकार की गुंडा राज की छवि दिखाता है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह से विफल रही है। उनके राम राज में अल्पसंख्यकों और महिलाओं का दमन हो रहा है।"

एसएफआई की एक और सदस्य अदिति ने कहा, “भाजपा शासित राज्यों में दलितों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की आंकड़े और अपराधियों को सरकार का संरक्षण, संघी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।"

UttarPradesh
UP Government
UP police
unnao
Unnao Case
SFI
SFI Protest

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License