NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
नोएडा में भूख हड़ताल पर बैठे सफ़ाईकर्मी गिरफ़्तार
पुलिस ने अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष बबलू पारचा, संजय धीमान, सचिन जीनवाल, विक्रम मकवाना, विकास व राजू को गिरफ़्तार कर लिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Sep 2020
नोएडा में भूख हड़ताल पर बैठे सफ़ाईकर्मी गिरफ़्तार

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने, मोबाइल ऐप से हाजिरी ना लगाने तथा बोनस आदि मांगों को ले कर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे सफ़ाई कर्मियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर- 20 पुलिस ने आज सुबह अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष बबलू पारचा, संजय धीमान, सचिन जीनवाल, विक्रम मकवाना, विकास व राजू को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जिले में धारा 144 लगी हुई है, जिसका यह लोग उल्लंघन कर रहे थे। इसी के तहत इनकी गिरफ्तारी की गई है।

आपको बता दें कि सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के दफ़्तर पर 2 सितंबर से संविदा कर्मचारियों का धरना चल रहा है। इनमें से कुछ कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। जिन्हें अब गिरफ़्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सफ़ाई कर्मियें की मांगों पर सुनवाई की जगह कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इसलिए भी कर्मचारियों में गुस्सा है। कर्मचारियों के मुताबिक ठेकेदारों ने 11 सफ़ाईकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है और सेक्टर-20 थाने में सफ़ाईकर्मियों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज कराए गए हैं, जिससे सभी कर्मचारी आहत महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस बीच एक सफ़ाईकर्मी अनिल कुमार ने बुधवार रात अपने गांव मोरना स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या भी कर ली। इससे कर्मचारी बेहद गुस्से में हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अथॉरिटी से नौकरी से निकाले जाने का नोटिस मिलने के बाद अनिल ने यह कदम उठाया।  

उधर जैसा कि इन मामलों में होता है, अथॉरिटी ने अनिल को अपना कर्मचारी मानने से इंकार कर दिया। समाचार पत्र हिन्दुस्तान के मुताबिक प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता जनस्वास्थ्य एससी मिश्रा की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि अनिल प्राधिकरण का नहीं मैकेनिकल स्वैपिंग कंपनी मैसर्स चेन्नई एमएसडब्ल्यू का कर्मचारी था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Sanitation Workers Noida
Uttar Pradesh Protest
Noida Authority
Equal Pay for Equal Work
COVID-19
Corona warriors

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, छंटनी के ख़िलाफ़ निकाला कैंडल मार्च

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक


बाकी खबरें

  • टिकैत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ग़ाज़ीपुर बॉर्डर झड़प मामला : टिकैत ने कहा जाति आधारित दंगे भड़काने की साज़िश रच रही है भाजपा
    01 Jul 2021
    एसकेएम की मांग है कि जिन अधिकारियों ने एसकेएम मंच से मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर इस विशेष स्थल पर “भाजपा नेता के स्वागत” की अनुमति दी है, उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।…
  • कोविड-19: क़स्बा वैक्सीन घोटाले के ख़िलाफ़ वाम मोर्चा का पश्चिम बंगाल भर में विरोध प्रदर्शन
    संदीप चक्रवर्ती
    कोविड-19: क़स्बा वैक्सीन घोटाले के ख़िलाफ़ वाम मोर्चा का पश्चिम बंगाल भर में विरोध प्रदर्शन
    01 Jul 2021
    कथित घोटाले में फर्जी कोविड-19 टीके और टीकाकरण शिविर शामिल थे, जो राज्य के क़स्बा और सोनारपुर क्षेत्र में आयोजित किये गये थे।
  • विश्वबैंक
    भाषा
    विश्वबैंक ने महामारी में श्रमिकों की मदद के लिए भारत को 50 करोड़ डॉलर ऋण स्वीकृत किया
    01 Jul 2021
    विश्वबैंक के अनुसार 50 करोड़ डॉलर ऋण में से 11.25 करोड़ डॉलर रियायती ऋण देने वाली उसकी एजेंसी अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) की ओर से दिया जाएगा। शेष 38.75 करोड़ डॉलर का कर्ज पुनर्निर्माण और विकास के…
  • न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    न्यायालय ने मोदी सरकार को गलती सुधारने का मौका दिया: कांग्रेस
    01 Jul 2021
    कांग्रेस ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपनी गलती…
  • स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की जांच में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं
    नीलाबंरन ए
    स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की जांच में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं
    01 Jul 2021
    पुलिस कार्रवाई जिसने 22 मई, 2018 को 12 लोगों की जान ले ली थी और पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था, गोलीबारी की यह घटना तब घटी जब स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License