NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जज़्बे को सलाम : 111 साल की कलीतारा मंडल ने पूरे उत्साह से डाला वोट
‘‘मुझे इस चुनाव में मतदान करके खुशी हो रही है। मुझे याद नहीं है कि मैंने कितने चुनावों में भाग लिया है, लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें वोट जरूर डालना चाहिए। मैं अन्य लोगों से भी घरों से निकलने और वोट डालने की अपील करती हूं।’’
भाषा
08 Feb 2020
Mandal
फोटो साभार

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद राजधानी की सबसे उम्रदराज महिला मतदाता कलीतारा मंडल ने शनिवार को सभी से घरों से बाहर निकलने और पूरे उत्साह के साथ वोट डालने की अपील की।

बेटे, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीआर पार्क स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचीं 111 साल की मंडल ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बड़े गर्व से अपनी स्याही लगी उंगली फोटाग्राफर्स के सामने कर दी।

उन्होंने ‘पीटीआई...भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे इस चुनाव में मतदान करके खुशी हो रही है। मुझे याद नहीं है कि मैंने कितने चुनावों में भाग लिया है, लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें वोट जरूर डालना चाहिए। मैं अन्य लोगों से भी घरों से निकलने और वोट डालने की अपील करती हूं।’’
अविभाजित भारत के बारीसाल (अब बांग्लादेश में है) में 1908 में जन्मीं मंडल ने उपमहाद्वीप को कई बुरे दौरे से गुजरते हुए देखा हैं उन्होंने 1947 का भारत-पाकिस्तान और 1971 का पाकिस्तान-बांग्लादेश विभाजन भी देखा है। राष्ट्रीय राजधानी में बसने से पहले उन्हें अपने परिवार के साथ दो बार शरणार्थी बनकर भी रहना पड़ा है।

राजधानी में 100 से ज्यादा आयु वाले मतदाताओं की संख्या करीब 150 है।

भारत के करीब-करीब सभी चुनाव देखने और उनमें हिस्सा लेने वाली मंडल को मतपत्र और मतपेटियों वाले दिन बखूबी याद हैं।

वह कहती हैं, ‘‘हां, मुझे याद है। वे लोग (मतदान अधिकारी) मेरे अंगूठे का निशान लेते और फिर मतपत्र को मोड़कर पेटी में डाला जाता। मैंने बड़ी मशीनों (ईवीएम) पर भी मतदान किया है।’’

मंडल को सीआर पार्क में के. ब्लॉक स्थित उनके आवास से मतदान केन्द्र तक लेकर आने वाले सहायक मतदान अधिकारी हरीश कुमार ने कहा, ‘‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि यह काम सौंपा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस उम्र में भी वह आयीं और वोट डाला। इससे हम सभी भारतीयों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।’’

कुमार ने बताया कि यहीं पास में ग्रेटर कैलाश में भी एक इतने ही उम्रदराज व्यक्ति रहते हैं। 

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

Delhi Election 2020
Kalitara Mandal
111 Years Old lady
Right to Vote
EVM

Related Stories

2 सालों में 19 लाख ईवीएम गायब! कब जवाब देगा चुनाव आयोग?

यूपी चुनाव: रुझानों में कौन कितना आगे?

अब तृणमूल नेता के घर वीवीपैट और ईवीएम मिली, चुनाव अधिकारी निलंबित

बिहार विधानसभा: चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन पर उठे सवाल

वसंत, वैलेंटाइन, दिल्ली चुनाव और तुम प्रिये!

दिल्ली के नतीजों के बारे में कुछ मिथक...और कुछ रोचक तथ्य

क्यों दिल्ली को दांडी मार्च जैसे आंदोलन की ज़रूरत है

घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी, विपक्ष ने कहा-जनता की जेब पर लगा करंट

कई ‘किंतु-परंतु’ से बीजेपी की हार ढंकने की कोशिश, आप की जीत में भी कई ‘लेकिन’

कार्टून क्लिक : यहां नफ़रत की राजनीति का प्रवेश निषेध है!


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License