तीन कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष में अब अलग-अलग जगह होने वाली महापंचायतों की अहम भूमिका बन गयी है। इनके ज़रिए इस संघर्ष का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के सांपला में आज एक महापंचायत हुई। इसमें शामिल हुए हज़ारों किसानों में जाने माने वकील और प्रशासक चौधरी छोटू राम को भी याद किया। पंचायत में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। देखिए न्यूज़क्लिक की ज़मीनी रिपोर्ट जिसमें किसान अपने संघर्ष की बात कर रहे हैं...