NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ़ संजुक्त मोर्चा ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया 
सेंट्रल कोलकाता के एनटल्ली बाजार से इस मार्च को निकाला गया और महाजाति सदन में जाकर इसका समापन हुआ।
संदीप चक्रवर्ती
08 Mar 2021
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ़ संजुक्त मोर्चा ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया 

कोलकाता: देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार, 7 मार्च के दिन हजारों की संख्या में संजुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता की सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शन निकाला। 

सेंट्रल कोलकाता के एनटल्ली बाजार से इस मार्च की शुरुआत कर महाजाति सदन में पहुँचकर इसका समापन किया गया। इस मार्च में वाम मोर्चे के चेयरमैन बिमान बासु, सदन में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान, सीपीआई(एम) पोलितब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम, कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार, सीपीआई(एम) के एलएलपी नेता सुजान चक्रवर्ती, एमएफबी नेता जयहिंद सिंह, और आरसीपीआई नेता मिहिर बाइन सहित अन्य लोग शामिल थे।

विरोध प्रदर्शन के एक हिस्से के तौर पर गैस सिलिंडर की एक विशालकाय प्रतिकृति के साथ इस मार्च को निकाला गया। प्रदर्शन के बाद बिमान बासु ने समाचार संवावदाताओं को बताया कि मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले ही शहर में विरोध की घंटी बज चुकी है। बासु ने कहा “उन्होंने (पीएम) अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने 14 करोड़ नौकरियां देने की बात की थी, लेकिन वास्तविकता में दो करोड़ लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है।” 

उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि 2014 में जब मोदी सत्ता में आये थे, उस दौरान पेट्रोल की कीमत 66 रूपये प्रति लीटर थी, और आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावट होने के बावजूद भारतीय बाजार में इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि “2014 में डीजल की कीमत 48 रूपये प्रति लीटर थी, और अब यह तकरीबन 90 रूपये के आसपास पहुँच चुकी है।” खाना पकाने वाली गैस की कीमत करीब 1,000 रूपये प्रति सिलिंडर के आसपास पहुंचकर अभूतपूर्व ऊँचाईयों को छू रही है।“

उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में वातानुकूलित टेंट के निर्माण को लेकर भी भाजपा पर कटाक्ष किया।

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर ही सुशांत घोष (सालबोनी), मधुजा सेन रॉय (झारग्राम), पुलिन बिहारी बास्के (केशिअरी) जैसे संजुक्त मोर्चा के उम्मीदवारों ने रोड रैलियां निकालकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

टीएमसी में दल-बदलुओं की सूची में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी

तृणमूल कांग्रेस के दल-बदलुओं की सूची लगातार लंबी ही होती जा रही है। सीएम की करीबी सहयोगी और विधानसभा उपाध्यक्ष सोनाली गुहा ने भी अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, और वे भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करीब-करीब 17 विधानसभा क्षेत्रों में, फिल्म निर्माता राज चक्रवर्ती और पूर्व फुटबाल खिलाड़ी बिदेश बासु सहित नव घोषित उम्मीदवारों को स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ दूसरी ओर भाजपा अपने ‘दलबदलूओं का स्वागत है’ वाली पालिसी के कारण टीएमसी नेताओं के लिए एक स्वाभाविक गंतव्य स्थली बनी हुई है। टीएमसी को एक और झटका देते हुए, शनिवार के दिन पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थाम लिया था। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Sanjukta Morcha Protests Against Hike in Petrol Prices in Kolkata

West Bengal Polls
BJP
TMC
Left Front
mamata banerjee
CPI-M
TMC defectors
Sanjukta Morcha
Bengal Assembly Elections
Brigade Parade Ground
kolkata

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License