NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
कटाक्ष: नये इंडिया का नया गणतंत्र ‘दिवस’!
नेताजी का किया-धरा चाहे सब मिट्टी में मिलाएंगे, पर नेताजी की 25 फुट ऊंची मूर्ति तो मोदी जी ही लगाएंगे और वह भी परेड के रास्ते पर। इस गणतंत्र दिवस की तस्वीरें एक नयी कहानी सुनाएंगी-नये इंडिया के नये रिपब्लिक डे की नयी परेड देखते, नये नेताजी! विरोधी अब भी पुरानी अमर जवान ज्योति पर ही अटके हुए हैं।
राजेंद्र शर्मा
22 Jan 2022
cartoon

विपक्ष वालों की भी हद्द है। अब तक तो सरकारी उद्यमों के मामले में ही सरकार के कदमों के खिलाफ झूठा-सच्चा प्रचार करते थे। सरकार अपने ही उद्यमों में जरा सा हाथ भी लगाए तो बेच दिया, निजीकरण कर दिया का शोर मचा देते थे। सरकार विनिवेश करे तो भी निजीकरण का शोर, सरकार निजी निवेश लाए तो भी निजीकरण का शोर, सरकार मोनिटाइजेशन करे तब भी निजीकरण शोर। और तो और, सरकार अपने ही बैंकों वगैरह का आपस में मर्जर यानी विलय करे, तब भी निजीकरण! पर इस बार तो पट्ठों  ने राष्ट्र के गौरव के साथ भी वैसा ही घपला कर दिया। खबर तो थी अमर जवान ज्योति के मर्जर उर्फ विलय की और  पट्ठों  ने बुझा दिया, बुझा दिया का झूठा शोर मचा दिया।

अब बेचारी सरकार सफाइयां देती फिर रही है कि अमर जवान ज्योति को न बुझाया गया है, न हटाया गया है, उसे तो जरा सी दूर के सैनिक स्मारक की ज्योति में मर्ज किया गया है यानी मिलाया गया है, जैसे गंगा, सागर में मिलती है।

जो लोग इसकी दलीलें दे रहे हैं कि राष्ट्रीय सैन्य स्मारक से अलग, अमर जवान ज्योति को भी जलते रहने देना चाहिए था, वे दरअस्ल खुले बाजार वाले आर्थिक सुधारों के ही विरोधी हैं।

अमर जवान ज्योति के मर्जर का विरोध कर के वे, सरकारी उद्यमों के मर्जर का ही विरोध कर रहे हैं। वजह साफ है। अगर सरकार का अमर जवान ज्योति का बगल में सैनिक स्मारक में विलय करना सही है, तो सरकारी बैंकों का विलय गलत कैसे हो सकता है? एक विलय सही, तो दूसरा गलत कैसे? वैसे मोदी जी की सरकार ने भी तो ठीक इसीलिए तो विलय किया है। अमर जवान ज्योति का विलय होगा, तो सरकारी बैंकों के विलय का बल्कि सीधी बिक्री का भी रास्ता खुल जाएगा। सरकार सैन्य गौरव की निशानी का विलय कर सकती है, तो अपने बैंकों-वैंकों का विलय क्यों नहीं कर सकती है? बैंकों की  राष्ट्रीय मिल्कियत का गौरव क्या, राष्ट्र के सैन्य गौरव से बढक़र है? सत्तर साल ऐसा हुआ तो हुआ, पर अब और नहीं होगा; आज सैन्य गौरव का अगर मर्जर होगा, तो कल राष्ट्रीय मिल्कियत की, मर्जर से भी आगे बढक़र, बाकायदा बिक्री होगी!

और अमर जवान ज्योति के जलने-बुझने में राष्ट्रीय गौरव का जलना-बुझना देखने वालों को, मोदी जी की बात नहीं भूलनी चाहिए। गुजरात में एक सर्किट हाउस का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए, मोदी जी ने इस मामले को सेना के शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव से जोडऩे वालों को, मुंहतोड़ जवाब दिया है। बात भी सही है। उनसे पहले वालों ने, एक परिवार के नाम पर जो बनाया सो बनाया, दूसरा कुछ भी बनवाया ही कहां था? बनवाए होंगे बांध-वांध, कारखाने-वारखाने, अस्पताल-कालेज, प्रयोगशाला-संस्थान, वगैरह, पर क्या कोई राष्ट्रीय सैनिक स्मारक भी बनवाया था? मोदी जी ने बनवाया है और वह भी ऐन परेड के रास्ते पर। उन्हें कोई सेना के शहीदों के सम्मान करना नहीं सिखाए।

अमर जवान ज्योति को तो पिछले साल ही गणतंत्र दिवस की परेड से बाहर कर दिया गया था। इस साल तो उसका सम्मान बहाल किया जाएगा और सैनिक स्मारक की ज्योति के हिस्से के तौर पर, अमर जवान ज्योति पर भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर, परेड का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्लीज अब कोई यह मत कहिएगा कि अमर जवान ज्योति भी तो शहीद सैनिकों का ही स्मारक था। वह तो सैनिकों के नाम पर, इंदिरा गांधी का ही स्मारक था। वर्ना 1971 के सैनिकों के लिए ही स्मारक क्यों? उसके पहले और बाद के शहीद सैनिकों का स्मारक क्यों नहीं? मोदी जी ही हैं जिन्होंने पहले और आगे के सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक स्मारक बनवाया है। और अब 1971 के सैनिकों के स्मारक को भी उसमें मिलाया जा रहा है और बैंकों की तरह विलय के जरिए, एक मुकम्मल और मजबूत सैनिक स्मारक बनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय काम में बाधा डालने की कोशिश क्यों की जा रही है?

1971 के युद्ध के शहीदों के स्मारक की ओट में, सभी सैनिक शहीदों के स्मारक को छुपाने की कोशिश क्यों की जा रही है? नये भारत के, नये गणतंत्र दिवस की, नयी परेड, नये शहीद सैनिक स्मारक से शुरू करने के रास्ते में, पुरानी अमर जवान ज्योति को अड़ाने की कोशिश क्यों की जा रही है?

और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानी को कैसे भूल गए? मोदी जी ने इंडिया गेट पर जार्ज पंचम वाली खाली छतरी, सुभाष बाबू को एलॉट करने का एलान किया है। और यह पहले वालों का आश्वासन नहीं है कि पूरा होने का मामला बरसों लटका रह जाए। मोदी जी का एलॉटमेंट है, इधर ट्विटर पर एनाउंसमेंट और उधर जमीन पर कब्जा। गणतंत्र दिवस की परेड से पहले-पहले सुभाष बाबू होलोग्राम बनकर बैठ भी चुके होंगे। मोदी जी के लिए उद्घाटन का एक मौका और!

नेताजी का किया-धरा चाहे सब मिट्टी में मिलाएंगे, पर नेताजी की 25 फुट ऊंची मूर्ति तो मोदी जी ही लगाएंगे और वह भी परेड के रास्ते पर। इस गणतंत्र दिवस की तस्वीरें एक नयी कहानी सुनाएंगी-नये इंडिया के नये रिपब्लिक डे की नयी परेड देखते, नये नेताजी! विरोधी अब भी पुरानी अमर जवान ज्योति पर ही अटके हुए हैं और मोदी जी ने नये भारत में सब नया कर दिया है, नेताजी के सान्निध्य में रिपब्लिक डे परेड तक।
और आखिर में एक जरूरी बात और। नया रिपब्लिक अधिकार-मुक्त होगा। अधिकारों के चक्कर में 75 साल बर्बाद हो गए, अब और नहीं। कम से कम 25 साल अधिकारों की बात करने पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकार मांगे सो एंटीनेशनल और अधिकार की बात करे, सो टुकड़े-टुकड़े गैंग। मोदी जी के मन की बात के अलावा अब सिर्फ कर्तव्यों की बात होगी।

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

sarcasm
Satire
Political satire
republic day
Amar Jawan Jyoti

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License