NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिन महंगे ही अच्छे!
कटाक्ष : दाम चढ़े हुए ही अच्छे हैं। पर पब्लिक भी तो इस पॉजिटिविटी अनलिमिटेड को पहचाने। 
राजेंद्र शर्मा
19 Jun 2021
cartoon

लगता है कि विरोधी तो विरोधी, भक्त भी भागवत जी की बात को पूरी तरह समझ नहीं पाए। बेशक, भागवत जी ने जब पॉजिटिविटी अनलिमिटेड का सूत्र दिया था, तब कोविड महामारी ने कुछ ज्यादा ही तबाही मचा रखी थी। कोई आक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहा था, तो दवा की कमी से और कोई वेंटीलेटर की कमी से। कोई अस्पतालों के गलियारों में, तो कोई फुटपाथों पर। हद तो यह थी कि जो मरने वालों की गिनती में नहीं थे, वो मरने के बाद भी कभी नदियों में तैरकर तो कभी तट पर रेत में लेटे-लेटे, अपने छूट जाने की याद दिला रहे थे और सरकारी गिनती को अंगूठा दिखा रहे थे। और विदेशी तो विदेशी, देसी टीवी-अखबार-इंटरनैट भी, वही सब दिखा रहे थे। यानी देश में टू मच डैमोक्रेसी तो पहले से ही थी, अब टू मच नैगेटिविटी भी हो रखी थी। तभी भागवत जी ने मरने वालों की मुक्ति के सेलिब्रेशन की लाइन दी थी और यूं ही, टू मच नैगेटिविटी को, अनलिमिटेड पॉजिटिविटी से हराने की डिमांड की थी। 

लेकिन, इसका मतलब यह थोड़े ही है कि पॉजिटिविटी का उनका धर्मोपदेश सिर्फ कोविड महामारी की नेगेटिविटी के लिए था। नागपुर के धर्मोपदेशों की उम्र इतनी कम थोड़े ही होती है। जब तक मोदी जी का राज है, कम से कम तब तक के लिए तो पॉजिटिविटी की डिमांड रहनी ही रहनी है। फिर भागवत जी ने पॉजिटिविटी अनलिमिटेड की सीख दी थी, यानी हर चीज में, जी हां पब्लिक में नेगेटिविटी पैदा करने वाली हर चीज में, पॉजिटिविटी देखने और दिखाने की सीख। पता नहीं क्यों फिर भी भक्तगण, ईंधन में जलाने से लेकर, रसोई में पकाने तक के, तेल के दाम के ताबड़तोड़ बढऩे से बौखलाए हुए हैं। 

तेलों के और जरूरत की दूसरी चीजों के दाम की रिकार्ड ऊंचाई में, वे भी सिर्फ महंगाई देख रहे हैं! कम से कम भक्तों को तो रिकार्ड बनना देखना चाहिए और न सिर्फ खुद देखना चाहिए बल्कि बाकी पब्लिक को दिखाना भी चाहिए।

खैर! बाकी की तो हम नहीं कहते, पर मोदी जी के मंत्रिमंडल ने भागवत जी को पूरी तरह निराश नहीं किया है। खासतौर पर तेल वाले मंत्रियों ने। खाने के तेल वाले मंत्री जी ने तो खाने के तेल के दो सौ रुपए से ऊपर निकल जाने की शिकायत करने वालों को बाकायदा चुनौती दे दी। दो सौ रुपए से ऊपर का शुद्ध तेल खाकर सौ बरस जीना है या सौ-सवा सौ का  मिलावटी तेल खाकर मरना! ये हुई न पॉजिटिविटी वाली बात। 

खाने के तेल का दाम सरकार इसीलिए बढऩे दे रही है बल्कि कहना चाहिए कि बढ़वा रही है, आखिर मोदी जी की मर्जी के बिना तो न्यू इंडिया में पत्ता भी नहीं खडक़ता है, जिससे पब्लिक को खाने को शुद्ध तेल मिले। पब्लिक शुद्ध तेल खाएगी, तभी तो न्यू इंडिया की कुपोषण की रैंकिंग  नीचे और पोषण की रैंकिंग  ऊपर जाएगी। सत्तर साल में जो नहीं हुआ, अब होगा बल्कि हो भी रहा है। 

खाने के तेल शुद्ध के दो सौ रुपया पार करने से बाकायदा शुरूआत हो गयी है। अब तक राज करने वालों का ध्यान सिर्फ दाम पर रहा, शुद्धता पर नहीं। नतीजा यह हुआ कि दाम तो रुका रहा, पर मिलावट बढ़ती गयी। पर अब और नहीं। 

मोदी जी ने एक तीर से सारे निशानों को साध लिया। व्यापारी भाइयों से साफ कह दिया कि दाम को छोड़ दो, मिलावट को बांध दो। दाम छूटने से व्यापारी भाई भी खुश और मिलावट के बंधने से पब्लिक भी खुश। 

और तो और स्वास्थ्य बीमा वाले भी खुश। महंगा मानकर लोग तेल थोड़ा कम ही खाएंगे, तब भी इलाज के खर्चे के दावे तो नीचे ही जाएंगे। 

बस किसान अपना देख लें। पिछली सरकारों ने बहुत कर लिया, किसानों का तुष्टीकरण अब और नहीं। सात महीने बार्डर पर बैठे हो गए और सात महीने बैठे रहें, तब भी नहीं। ज्यादा तिलहन उगाएंगे, तो उनकी पैदावार के दाम तो नीचे ही जाएंगे।

ऐसे में ईंधन में जलाने वाले तेल के मंत्री पीछे क्यों रहते? उन्होंने पेेट्रोल को सेंचुरी पार कराने को सरकार का देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य साबित कर दिया, वह भी सिर्फ भारत माता के जयकारे से नहीं, बल्कि इकॉनमी के सॉलिड तर्क के सहारे से। समझाए, देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। संकट के चक्कर में सरकार की कमाई घट गयी है और खर्चा रोकते-रोकते भी, कुछ न कुछ तो बढ़ ही गया है। ऐसे में देशभक्त सरकार क्या करे? खर्चा कहां से करे? अरब-खरबपतियों से वसूली कर नहीं सकते। नाराज हो गए, तो सब समेट के बाहर चले जाएंगे या स्विस बैंकों में और पैसा जमा करा आएंगे। चुनाव के लिए चंदे के टैम पर किचकिच करेंगे से ऊपर से। बाकी सब की इन्कम ही घट गयी है, तो इन्कम टैक्स की वसूली कैसे बढ़ जाएगी। फिर बचा कौन? 

मुश्किल के वक्त में तो पब्लिक ही देश के काम आएगी। पब्लिक सौ रुपए से पार का पेट्रोल-डीजल और बाकी सब पहले से महंगा खरीदेगी और इतने चुपचाप सरकार का खजाना भरती जाएगी कि खजाना भरने के बाद भी, टैक्स के दायरे से बाहर कहलाएगी। और अगर, सैकड़ा पार के पैट्रोल-डीजल के लिए देश की गाड़ी खींचने की देशभक्ति की पॉजिटिविटी भी काफी नहीं हो, तो इसमें इतना और जोड़ लिया जाए विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री का महल हो या उसके खास हवाई जहाज हों या न्यू इंडिया का डैमोक्रेसी का नया स्मारक हो, सब कुछ तेल की सैकड़ा पार की कमाई ही बनवाएगी। और जो कहीं, दाम के चक्कर में जलाने के तेल की कुछ बचत हो गयी, तो सेंतमेंत में पर्यावरण की रक्षा और हो जाएगी।

दाम चढ़े हुए ही अच्छे हैं। पर पब्लिक भी तो इस पॉजिटिविटी अनलिमिटेड को पहचाने। 

इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं। 

sarcasm
Inflation
Rising inflation
Petrol & diesel price
Modi government
Narendra modi
BJP
RSS
Mohan Bhagwat

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License