NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!
कहां तो भूटान तक मोदी जी के आगे शीष नवा रहा है। और कहां तुम हो जो भारत के नागरिक होकर भी बेचारे मोदी जी को शहर-शहर भटका रहे हो और वह भी अपने दो-कौड़ी के वोट के लिए।
राजेंद्र शर्मा
18 Dec 2021
modi
बनारस में मोदी (फाइल) 

यूपी वालो और सिर्फ यूपी वालो ही क्यों उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर वालो भी बल्कि अक्खा इंडिया वालो, कुछ तो शर्म करो। कहां तो भूटान तक मोदी जी के आगे शीष नवा रहा है। देश छोटा सा सही, पर मोदी जी के चरणों में अपना सबसे बड़ा सम्मान बिछा रहा है और वह भी नागरिक सम्मान। और कहां तुम हो जो भारत के नागरिक होकर भी बेचारे मोदी जी को शहर-शहर भटका रहे हो और वह भी अपने दो-कौड़ी के वोट के लिए।

और भटका रहे हो में रत्तीभर अतिशयोक्ति नहीं है। बंदा हवाई जहाज से ही आए-जाए, तब भी भटकना कुछ और नहीं हो जाता है। बंदे को दिसंबर की सर्दी में पूरी ड्रेस में गंगा में डुबकी लगानी पड़ रही है। बंदे को नये बने मंदिर के गलियारे में कैटवॉक कर के दिखानी पड़ रही है। बंदे को कारीगरों वगैरह पर फूलों की पंखुडिय़ां बरसानी पड़ रहीं हैं, उनके बीच दरी पर बैठकर दिखाना पड़ रहा है। मंदिर तक में टेलीप्रॉम्पटर से पढ़-पढक़र बातें बनानी पड़ रही हैं। बंदे को रात में नाव में सैर कर के दिखानी पड़ रही है। रात को सोते शहर की खोज-खबर लेनी पड़ रही है, वह भी बिना वेष बदले। और आरती तक करते हुए बंदे को इसी पर पूरा ध्यान लगाना पड़ रहा है कि कोई भी क्षण कैमरे से मिस नहीं हो जाए, कोई एंगल गलत नहीं हो जाए और कोई दूसरा फ्रेम में दाखिल न हो जाए।

और यही सब शहर-शहर, राज्य-राज्य। उद्घाटन दर उद्घाटन; घोषणा दर घोषणा; भाषण दर भाषण। और फिर भी पटखनी लगने का डर। अरे मोदी जी के नये इंडिया के नागरिक होने का कुछ तो कर्ज चुकाओ। भूटान वालों की तरह सर्वोच्च नागरिक सम्मान न सही, कम से कम प्रभु चरणों में अपने वोट तो बिछाओ! कम से कम पके हुए बालों का तो सम्मान करो, इस उम्र में यूं शहर-शहर तो मत दौड़ाओ!

और हां! भूटान वालों के मोदी जी को सम्मानित करने को कोई हल्के में नहीं ले। देश बेशक छोटा है, पर पहले ही बता दिया, सम्मान सबसे बड़ा है। वह भी नागरिक सम्मान। और भूटान का सम्मान तो ताजातरीन कड़ी है, सम्मानों की लंबी शृंखला में।

सम्मान और भी हैं, भूटान के सम्मान के सिवा। पुरस्कार और भी हैं, कोटलर पुरस्कार के सिवा। यह कोई फेक न्यूज नहीं है; सारी दुनिया में मोदी जी का डंका पहले से ही बज रहा था। साऊदी अरब से लेकर यूएई और अफगानिस्तान तक , किस-किस देश ने मोदी को सम्मानित नहीं किया है। और विश्व शांति से लेकर, पर्यावरण और ऊर्जा तक, किस-किस के लिए उन्हें पुरस्कृत नहीं किया गया है। और, भूटान आखिरी भी नहीं है। हां! इतना जरूर है कि भूटान के एलान के बाद, दुनिया में मोदी जी का डंका और जोर-जोर से बज रहा है, जैसे नाटक का पर्दा उठने या गिरने से पहले बजता है, जोर-जोर से। पता नहीं क्यों परदेसियों के सम्मान और पुरस्कार देने के पीछे से नागरिक लगा देने का चलन है, वर्ना मोदी जी भी फौजी जनरलों की तरह सारे सम्मान और मेडल अपनी छाती पर सजाते, तो दुनिया में छप्पन इंची शोभा का ऐसा डंका बजता कि पूछो ही मत।

हमें तो लगता है कि इन साढ़े साल सालों में मोदी जी को, दिखाने-बताने लायक सारे के सारे सम्मान और पुरस्कार तो मिल चुके  हैं। बस, उनके भीतर छुपे कलाकार को ही विश्व स्तर पर पहचाना जाना और सम्मानित किया जाना बाकी है। वैसे कई जानकारों का तो ख्याल है कि उनके भीतर का कलाकार भी, अब और छुपा कहां है? इस बार बनारस में सैकड़ों कैमरे लगाने के बाद कुछ भी छुपा नहीं रहा है। कलाकार, कला, कलाकारी, सब खुलकर सामने आए हैं और हर संभव-असंभव कोण से कैमरों में दर्ज भी हो गए हैं।

बस कोई एक बार ये वाली ‘बिग गन ऑफ बनारस’ ऑस्कर वालों तक पहुंचा दे। बैस्ट एक्टर का एवार्ड तो कहीं गया नहीं है। कमाल का अभिनय, अद्भुत कैमरा सजगता, विविधवर्णी भावाभिव्यक्तियां और सब कुछ एकदम सहज-स्वाभाविक; एक ही अभिनेता में इस सब का योग कहां मिलेगा? वैसे ऐसे अभिनय और भव्य दृश्यावली के असाधारण योग के लिए, विदेशी भाषा की बेहतरीन फिल्म का पुरुस्कार मिल जाए तो भी अचरज नहीं होगा। होने को तो सिनेमेटोग्राफी से लेकर संगीत तक के पुरुस्कारों की भी अपनी दावेदारी बनती है। और वेशभूषा के लिए भी। फिर भी मोदी जी का अभिनय का ऑस्कर तो कहीं गया ही नहीं है। इससे उन लोगों को भी जवाब मिल जाएगा, जो इसकी अफवाहें फैलाते हैं कि मोदी जी के अभिनय की सबसे प्रभावशाली मुद्रा एक ही है--कैमरे पर दो आंसू टपकाने की। ‘बिग गन ऑफ बनारस’ में बाकी सब है, मोक्ष दायिनी से शव-वाहिनी हुर्ई गंगा के लिए दो आंसुओं के सिवा!
खैर, विदेशियों से ऑस्कर मिले न मिले, बनारस के बाद भी अगर यूपी वालों ने वोट नहीं दिए, तो उनसे ज्यादा नाशुक्रा कोई नहीं होगा। मोदी जी तो दुनिया भर में भारत का डंका बजवा रहे हैं और यूपी वाले पांवों में बिछने की जगह पांव के नीचे से कालीन ही खींच लें, इससे ज्यादा एंटीनेशनलता क्या होगी?

और यह तो बिल्कुल ही विश्वास करने वाली बात नहीं है कि पड़ौसी भूटान तो मोदी-भक्ति दिखाए और यूपी, लाल टोपी दिखाकर मोदी-योगी जोड़ी को भडक़ाए। योगी के लिए न सही, मोदी  के लिए भी न सही, पर भूटान के सर्वोच्च सम्मान के लिए तो, यूपी वालों को वोटों से मोदी जी का सम्मान करना हो चाहिए। वैसे प्यार से नहीं तो मार से, सम्मान तो मोदी जी करा ही लेंगे। आइटी वाले मैदान में आ ही चुके हैं। ईडी, एनआइए, एनसीबी, सब दरवाजे पर खड़े हैं। यूपी वालो तय कर लो, प्यार से सम्मान करोगे, या मोदी जी ही मार के सम्मान ले लें!  

(व्यंग्य स्तंभ ‘कटाक्ष’ लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

sarcasm
Satire
Political satire
Narendra modi
Modi government
BJP

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं


बाकी खबरें

  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • jammu and kashmir
    अशोक कुमार पाण्डेय
    जम्मू-कश्मीर : परिसीमन को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
    24 Dec 2021
    बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर श्रीनगर में हिंदू मुख्यमंत्री बनवाने का जुनून सवार है। इसके लिए केंद्र सरकार कश्मीर घाटी व दूसरी जगह के लोगों को, ख़ुद के द्वारा पहुंचाए जा रहे दर्द को नज़रअंदाज़…
  • modi biden
    मोनिका क्रूज़
    2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल
    24 Dec 2021
    जो बाइडेन प्रशासन लगातार युद्ध की धमकी देने, निराधार आरोपों और चीन के विरुद्ध बहु-देशीय दृष्टिकोण बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ नए शीत युद्ध को गरमाए रखना जारी रखे हुए है।
  • unemployment
    रूबी सरकार
    लोगों का हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री ख़ुद ही छीन रहे बेरोज़गारों का हक़!
    24 Dec 2021
    इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, एमबीए करने के बाद भी मध्यप्रदेश के आईटीआई में शिक्षक सिर्फ 7200 रुपये प्रति महीने में काम करने के लिए मजबूर हैं, राज्य सरकार की ओर से राहत देने की बात भी हवाबाज़ी ही साबित हुई…
  • modi yogi
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!
    24 Dec 2021
    ध्रुवीकरण और कृपा बाँटने का कार्ड फेल होने के बाद आसन्न पराजय को टालने के लिए, अब सहारा केवल फ़ाउल प्ले का बचा है। ऐन चुनाव के समय बिना किसी बहस के जिस तरह निर्वाचन कार्ड को आधार से जोड़ने का कानून बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License