NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
डेमोक्रेसी का क्या है! बिजनेस हो या पॉलिटिक्स, आसानी बड़ी चीज़ है!
कटाक्ष: डुइंग पॉलिटिक्स की आसानी मांगे डाइरेक्ट राज--इधर राजा, उधर प्रजा। बीच में बाक़ी किसी की भी क्या ज़रूरत है? कानून, संविधान, नागरिक, अदालत, यूनिवर्सिटी, संसद, वगैरह, किसी की भी क्या ज़रूरत है? जो हो डाइरेक्ट हो।
राजेंद्र शर्मा
03 Apr 2021
डेमोक्रेसी का क्या है! बिजनेस हो या पॉलिटिक्स, आसानी बड़ी चीज़ है!

सिंपल सी बात है। सिंपल बोले तो, कॉमनसेंस। जिसे भी देखो, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस का दीवाना हुआ पड़ा है कि नहीं। सरकार हर सुबह उठकर खुद लंबाई नापती है और डेली बुलेटिन जारी कर देश को बताती है कि ईज का कद कहां तक पहुंचा। फिर पीएम जी, एफएम जी वगैरह सब जी लोग, देश को समझाने में लग जाते हैं कि जीडीपी पिट गया तो ग़म नहीं, रोजगार बैठ गया तो कोई फिक्र नहीं, बिजनेस करने की ईज का कद तो बढ़ रहा है।

और अगर खुदा-न-खास्ता किसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने बिजनेस की ईज़ के कद पर कोई सवाल उठा दिया तो, विदेशी मंत्री जी देश-दुनिया को डांटकर याद दिलाते हैं कि ये आत्मनिर्भरता वाला न्यू इंडिया है--हम बाहर वालों का नाप नहीं मानेंगे, ईज का कद वही मानना पड़ेगा जो हम अपने इंच टेप से नाप के बताएंगे। सूचना मंत्री जी सूचना- जेहादियों को फटकारेंगे--कॉमनसेंस की बात है; बिजनेस डूइंग में आसानी नहीं होती, तो अम्बानी और अडानी ने मुनाफों की इतनी बड़ी चादर तानी नहीं होती! और जब ईज ऑफ बिजनेस की दीवानगी कॉमनसेंस का मामला है, मोदी जी का न्यू इंडिया ईज ऑफ डुइंग पोलिटिक्स का भी दीवाना क्यों न हो? जब ईज से करते हैं प्यार, तो ईज ऑफ पॉलिटिक्स से कैसे करें इंकार!

यकीन न हो तो गृहराज्य मंत्री किशन रेड्डी  से पूछ लो। अखबारों में लिख-लिखकर बता रहे हैं कि दिल्ली का ताज सीएम से छीनकर लाट-गवर्नर के सिर पर रखना, डुइंग पॉलिटिक्स की आसानी के लिए किया गया है। पहले बड़ा भारी कन्फ्यूजन था। दिल्ली सरकार क्या कर सकती है, शाह साहब की एलजी सरकार क्या नहीं कर सकती है; दिल्ली सरकार क्या नहीं कर सकती है, एलजी सरकार क्या कर सकती है, वगैरह, वगैरह। अब सब साफ है। हुई है वही जो मोशा रचि राखा, फिर खामखां में बहस को लंबा क्यों खींचना। फिर जो ईज ऑफ डुइंग पॉलिटिक्स का मामला है, वह राजनीतिक रिश्तों में स्वच्छता का भी तो मामला है। अब स्वच्छता की तुक, स्वेच्छाचार से जोडने की गलती कोई नहीं करे।

और डेमोक्रेसी-वेमोक्रेसी के नाम पर बौद्धिक-आतंकवादी/ वाममार्गी भरमाने की कितनी ही कोशिश क्यों न करें, मोदी जी का न्यू इंडिया बिल्कुल क्लिअर है कि ईज ऑफ डुइंग पॉलिटिक्स तो पूरे देश पर दिल्ली के एकछत्र राज में ही है। एकछत्र राज माने ऊपर से नीचे तक, हर जगह एक और उसी इंजन की सरकार। दूसरी कोई भी सरकार होती है, तो ईज की जगह, मुश्किलें आती हैं।

बेशक, मुश्किलें कम भी करने के रास्ते हैं। पर ये रास्ते भी क्या कम मुश्किल हैं? पहले हर जगह चुनाव लड़ो। फिर चुनाव जीतो न जीतो, अपनी सरकार बनवाओ। दूसरी पार्टियां तुड़वाओ, बंदे खरीदवाओ, पर अपनी सरकार बनाओ। या फिर अपनी सरकार नहीं बनवायी जाए, तो पहली फुर्सत में दूसरों की सरकार गिराओ और जब तक वह नहीं हो जाए, तब तक दूसरी सरकारों के मन में ईडी से लेकर सीबीआई-एनआईए तक के सहारे अपना डर बैठाओ। वह भी काम नहीं करे तो छोटी सरकार का टंटा ही मुकाओ, जैसा पहले जम्मू-कश्मीर में और अब दिल्ली में किया है।

पॉलिटिक्स की डुइंग की आसानी के लिए, नीचे की सरकार-वरकार का टंटा ही काटना ही सबसे बेहतर है। न बनाने-बिगाडऩे का झंझट और न अधिकारों की खींचातानी। पूछने-बताने की खिचखिच भी नहीं। जब नीचे की सरकारों का टंटा काटने में ही पॉलिटिक्स करने की आसानी है, तो सीधे टंटा ही काटते हैं ना, इतने घुमाकर कान पकडऩे की क्या जरूरत है? एक विधान, एक निशान, एक नोट, एक भाषा, एक धर्म, एक संस्कृति से लेकर, एक टैक्स तक सब एक हो ही लिया है, तो एक सरकार भी क्यों नहीं!

हां? एक चुनाव का मामला जरा सा डिफरेंट है। बेशक, जब बाकी हर चीज के एक होने में ही आसानी है, तो चुनाव में भी आसानी तो एक होने में ही होगी। यानी अगर चुनाव होना ही हो, तो बेशक एक ही हो। वैसे भी जब नीचे की सरकारों का झंझट खत्म हो जाएगा, तो चुनाव तो खुद ब खुद एक ही रह जाएगा। पर क्या चुनाव वाकई इतना ही जरूरी है।

माना कि चुनाव कुछ इतना ज्यादा फैशन में है कि उसके बिना दुनिया बुरा माने या न माने पर, डेमोक्रेसी मानकर हर्गिज नहीं देगी। पर मोदी जी का न्यू इंडिया ऐेसे विदेशी फैशनों के पीछे क्यों भागने लगा। भागना ही होगा तो राम राज्य के देसी फैशन के पीछे भागेगा, अब आत्मनिर्भर जो है। और विदेशी फैशन के पीछे तब तो एक मिनट भी नहीं भागेगा, जब डुइंग पॉलिटिक्स की आसानी का तकाजा कुछ और ही है? डुइंग पॉलिटिक्स की आसानी मांगे डाइरेक्ट राज--इधर राजा, उधर प्रजा। बीच में बाकी किसी की भी क्या जरूरत है? कानून, संविधान, नागरिक, अदालत, यूनिवर्सिटी, संसद, वगैरह, किसी की भी क्या जरूरत है? जो हो डाइरेक्ट हो। राजा राज करे। दरबारी, महाराज की जय-जयकार करें। प्रजाजन, राजाज्ञा का पालन करे! सब कितना साफ, सुव्यवस्थित और आसान होगा; नहीं क्या! डेमोक्रेसी-वेमोक्रेसी का क्या है, पॉलिटिक्स डुइंग की असानी बड़ी चीज है!

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

sarcasm
democracy
business
politics
BJP
Modi government
Satire
Political satire

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • Colombia
    पीपल्स डिस्पैच
    कोलंबिया में साल 2021 का 91वां नरसंहार दर्ज
    16 Dec 2021
    इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (INDEPAZ) ने आगाह किया है कि 2021 में हुए नरसंहारों की संख्या 2020 में हुए नरसंहारों की कुल संख्या को पार कर सकती है। फ़िलहाल, दोनों ही आंकड़े बराबर हैं। 
  • bank strike
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : निजीकरण के ख़िलाफ़ 900 बैंकों के 10,000 से ज़्यादा कर्मचारी 16 दिसम्बर से दो दिन की हड़ताल पर
    16 Dec 2021
    बैंक कर्मचारियों की यूनियन का दावा है कि कॉरपोरेट घरानों की नज़र जनता द्वारा बड़ी मेहनत से कमाए गए 157 लाख करोड़ रुपयों पर है, जो सरकारी बैंकों में जमा है।
  • Advocate Manavi of ALF, YJ Rajendra of PUCL and Pastor Lucas present the report.
    निखिल करिअप्पा
    नई रिपोर्ट ने कर्नाटक में ईसाई प्रार्थना सभाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को दर्ज किया
    16 Dec 2021
    पीयूसीएल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ज़्यादातर मामलों में पुलिस पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है, यहां तक कि उन मामलों में भी पुलिस सुरक्षा नहीं दे पाई जहां उन्हें खुफ़िया…
  • modi
    सबरंग इंडिया
    काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन: मंदिर और राज्य के विकास में अंतर क्यों नहीं?
    16 Dec 2021
    क्या पीएम को औरंगजेब का जिक्र ऐसे चुनावी राज्य में लाना था जहां अयोध्या फैसले के बाद से मंदिर की राजनीति गर्म हो रही है?
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,974 नए मामले, 343 मरीज़ों की मौत
    16 Dec 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 87 हज़ार 245 हो गयी है।वही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License