NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कटाक्ष: साहेब, जनता जाग रही है, अब बहका भी दीजिए...!
मोदी जी अब और किस चीज का इंतजार कर रहे हैं, यह पब्लिक समझाने से समझने वाली नहीं है। मोदी जी अपना बहकाने का मंतर अब भी नहीं चलाएंगे तो कब चलाएंगे?
राजेंद्र शर्मा
01 Mar 2021
कटाक्ष: साहेब, जनता जाग रही है, अब बहका भी दीजिए...!

मोदी जी किसानों की नहीं सुनेंगे तो चलेगा। मजूरों-वजूरों की, मिडिल क्लास वगैरह की भी नहीं सुनेंगे, तो भी चलेगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग वगैरह की भी नहीं सुनेंगे, तब भी कम से कम कोविड के टैम में चलेगा--मोदी जी कौन से विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। विपक्ष वगैरह की नहीं सुनेंगे, उल्टे उन्हें सुनाएंगे, तब तो सरपट दौड़ेगा। पर हरियाणा के भगवाई नेता की बहकाने के मंत्र की मांग भी नहीं सुनेंगे, तब भला कैसे चलेगा? वैसे भी बेचारे हरियाणवी भगवाई नेता ने ऐसे कोई ज्यादा की मांग तो कर नहीं दी है। बेचारे ने बहकाने के मंत्र देने की ही तो मांग की है और वह ज्यादा नहीं, सिर्फ दो-चार मंत्र देने की। ज्यादा मुश्किल हो तो मंत्रों की संख्या घटवायी भी जा सकती है, पर मोदी जी बहकाने का मंत्र देने की हामी तो भरें।

बेचारे भगवाई नेताओं की भी तो मजबूरी है। मोदी जी ने कोविड तक की परवाह नहीं की और मजदूरों के फायदे के लिए कानून बनाए, पर मजदूरों ने देशभर में हड़ताल कर दी। किसानों के फायदे के कानून बनाए, तो किसान दिल्ली के बार्डरों पर घेरा डालकर बैठ गए, वह भी लाखों में। भगवाई नेताओं ने समझाकर देख लिया, समझकर राजी नहीं हैं। भगवाई नेताओं ने बांटकर देख लिया, बंटने को तैयार नहीं हैं। भगवाई नेताओं ने उलझाकर देख लिया, उलझकर राजी नहीं हैं; न नहरी पानी के झगड़े में, न सिख-हिंदू के लफड़े में, न जाट-गुर्जर के लफड़े में। अमीर-गरीब किसान के पचड़े  में भी नहीं। अब तो बहकाने का ही कोई मंतर काम करे तो करे। वर्ना बाकी सारे मंतर तो फेल हैं।

बेचारी सरकार पब्लिक के भले के लिए जो भी करती है, उल्टा पड़ जाता है। रेलवे ने कम दूरी की गाडिय़ों के किराए दोगुने-तीनगुने किए कि लोग महंगाई से डर जाएं और बहुत जरूरी हो तभी रेल में पांव धरें। जितना कम सफर, उतना ही कम कोरोना फैलने का डर। पर लोगों ने कोराना के डर की जगह सिर्फ टिकट की बढ़ी हुई कीमत देखी। कोरोना से लड़ने के इस नायाब तरीके लिए मोदी जी की रेलवे का धन्यवाद करना तो दूर, रेल मंत्री पर महामारी की आड़ में पब्लिक को लूटने का इल्जाम लगा दिया। ऐसे ही आइटी सेल पब्लिक को समझा-समझाकर हार गया कि देश के तरक्की करने के लिए पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम बढ़ाना कितना जरूरी है। महंगा तेल-गैस खरीदेंगे, तभी हम तरक्की के झाड़ पर चढ़ेंगे। मगर, पब्लिक मानकर नहीं दी। मजबूरी में बेचारे तेलमंत्री को समझाना पड़ा कि तेल के दाम की प्रकृति, तेल से उल्टी है--सर्दी में तेल सिकुड़ता और उसका दाम फैल जाता है। जैसे-जैसे गर्मी आएगी, तेल की कीमत नीचे आ जाएगी। पर मजाल है जो पब्लिक अब भी गर्मी आने का इंतजार करने के लिए तैयार हो।

और तो और खुद मोदी जी पब्लिक को न तो यह समझा पा रहे हैं कि कैसी आत्मनिर्भरता है, जो सरकारी उद्योग देसी से लेकर विदेशी तक धनपतियों को बेचने से आएगी और न नौजवानों को यह समझा पा रहे हैं कि जिनके लिए नौकरियां ही नहीं हैं, वे कैसे और कब दूसरों को नौकरियां देने वाले बन पाएंगे। मोदी जी अब और किस चीज का इंतजार कर रहे हैं, यह पब्लिक समझाने से समझने वाली नहीं है। मोदी जी अपना बहकाने का मंतर अब भी नहीं चलाएंगे तो कब चलाएंगे? पांच एसेंबलियों के चुनाव में उनके भक्त बुरी तरह से पिट जाएंगे, तब? भगवन, भक्तों से अब और प्रतीक्षा न कराएं। अपना बहकाने का मंतर आजमाएं। खुद भी चलाएं और अपने भक्तों को भी यह मंतर चलाना सिखाएं। वर्ना कल कहीं बहुत देर नहीं हो जाए।

फिर हरियाणवी भगवाइयों ने कोई ऐसी मांग तो की नहीं है, जो मोदी जी के बस में नहीं हो। वैसे तो इस दुनिया में ऐसी चीज खोजना ही मुश्किल है, जो मोदी जी के बस में नहीं हो। बस सूरज को पश्चिम से निकालने का ही मोदी जी ने कभी ट्राई ही नहीं किया है। वर्ना ज्यादातर खबरिया चैनल पब्लिक से यही मनवाने में जुटे होते कि सूरज जहां छुपता है, उसी का नाम पूरब है और जहां से उगता है, उसका असली नाम पश्चिम है। इतना तो वे ऑफीशियली पूरब और पश्चिम के नामों की अदला-बदली के बिना भी कर लेते। खैर, सूरज के उगने-डूबने की फिर कभी देखी जाएगी, फिलहाल तो भगवाइयों की मांग एक मंत्र की है, उस बहकाने के मंत्र की, जो मोदी जी पहले भी आजमा चुके हैं और वह भी जबर्दस्त कामयाबी के साथ।

पहले पुलवामा, फिर बालाकोट, फिर छप्पन इंच की छाती का बखान! जो बहकावे के एक मंतर के चमत्कार से हारती चुनावी बाजी को पहली से भी बड़ी जीत में बदल सकता है, वह क्या किसानों को और उसमें भी खासतौर हरित क्रांति के इलाके के किसानों को बहकाकर, फिर से अपनी जयकार नहीं करा सकता है? माना कि पुलवामा-बालाकोट का मंतर ज्यों का त्यों दोबारा नहीं दोहराया जा सकता है? मगर, यह किसने कहा कि मोदी जी के पास बहकाने का एक ही मंतर है। अयोध्या में मंदिर से लेकर, लव जेहाद तक, मंतर ही मंतर हैं।

किसी शायर ने खूब कहा है--मंतर और भी हैं पुलवामा-बालाकोट के सिवा; तिकड़में और भी हैं, छप्पन इंच की छाती के सिवा! वर्ना भगवाइयों से, पहली सी वफादारी उनके भगवान न मांग!

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)   

sarcasm
Narendra modi
BJP
farmers crises
corporate
Food Inflation
Inflation

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License