NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: 'नींद क्यों रात भर नहीं आती'
शायद ‘सरकार जी’ को देश की दशा के कारण ही कम नींद आती है। क्या करें, सरकार जी ने देश की दशा ही ऐसी कर दी है कि उनकी ही नहीं, हमारी ही नहीं, सभी की नींद उड़ गई है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
10 Oct 2021
Satire
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकार जी बहुत ही कम सोते हैं या फिर कहा जाये तो लगभग सोते ही नहीं हैं। पर सोते अवश्य हैं। हर रोज तीन घंटे जरूर सोते हैं पर यह तीन घंटे का सोना भी कोई सोना है। ‘सरकार जी’ अट्ठारह घंटे काम करते हैं, बाकी सब कुछ तीन घंटे में करते हैं, और शेष बचे तीन घंटे सोते हैं।

कहते हैं, बुढ़ापे में नींद कम ही आती है। बहुत से लोग बुढ़ापे में तीन घंटे से भी कम सोते हैं। पर सरकार जी बूढ़े थोड़े ही न हैं। सरकार जी की कम नींद बुढ़ापे की वजह से नहीं है। सरकार जी की कम नींद तो किसी और वजह से ही है। बुढ़ापे के अलावा कई सारी बीमारियों में भी नींद कम हो जाती है। रात भर खांसने वाले मरीज न तो खुद सोते हैं, और न ही औरों को सोने देते हैं। इसके अलावा मस्तिष्क के कुछ विकारों में और कुछ मानसिक रोगों में, अवसाद आदि में भी नींद कम हो जाती है। पर सरकार जी की नींद इन वजहों से भी कम नहीं है। सरकार जी का स्वास्थ्य तो बहुत ही अच्छा है। और ईश्वर करे उनका स्वास्थ्य हमेशा ही अच्छा बना रहे।

बाज लोग जो कुछ नशा वगैरह करते हैं उन्हें भी नींद आने में दिक्कत होती है। उस समय विशेष रूप से होती है जब उन्हें नशा न मिले अथवा वे नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे हों। पर शायद हमारे सरकार जी को तो काम के अतिरिक्त और किसी तरह का नशा शायद ही है। शायद सरकार जी को देश की दशा के कारण ही कम नींद आती है। क्या करें, सरकार जी ने देश की दशा ही ऐसी कर दी है कि उनकी ही नहीं, हमारी ही नहीं, सभी की नींद उड़ गई है।

खैर सरकार जी को तो प्रैक्टिस थी कम नींद की। सरकार जी तो गुजरात से ही कम नींद की प्रैक्टिस कर के आये थे। पर अब हमारी नींद भी गायब है। पहले आती थी, और खूब गहरी आती थी। पर अब धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। बल्कि अब तो बिल्कुल ही गायब हो गई है।

पहले नोट बंदी आई। उसकी वजह से नींद गायब हुई। थोड़ा नींद आना शुरू ही हुई थी कि जीएसटी लग गई। फिर नींद गायब। जीएसटी के बाद महंगाई, कोरोना, लॉकडाउन। आंखें बंद करो तो अपने घरों को लौटते मजदूरों के वीडियो आंखों के सामने घूमने लगते। चिलचिलाती धूप में नंगे पांव छोटे-छोटे बच्चों के साथ वापस लौटते मजदूर। रास्ते में खाने और पानी को तरसते मजदूर। पुलिस की लाठियां खाते मजदूर। सरकार जी तो हर रोज तीन घंटे सोते थे, सोते रहे पर हमारी नींद तो गायब ही हो गई।

फिर 'कोरोना गोन' हो गया। सरकार जी ने भी कहा कि कोरोना चला गया है। हमने भी कोरोना वायरस को बाय-बाय कह दिया। लेकिन यह कमीना कोरोना फिर वापस आ गया। हमारी बाय-बाय का लिहाज भी नहीं रखा। और जब आया तो और अधिक जोर शोर से आया। हमारी नींद फिर गायब हो गई। सोने के लिए आंखें बंद करते तो कानों में चीख पुकार गूंजने लगती। आंखों के सामने तरह तरह के दृश्य घूमने लगते। कभी ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर के लिए पुकार लगाते मरीजों के रिश्तेदार की आवाज गूंजने लगतीं, तो कभी शमशानों पर लगातार जलती चिताओं की लपटें दिखाई देने लगतीं। कभी गंगा जी में तैरते शव दिखाई देने लगते तो कभी गंगा किनारे बनी कब्र दिखने लगतीं। नींद आती तो कैसे आती।

फिर कुछ ठीक होने लगा, नींद आने लगी। हालांकि कुछ उचटती हुई सी आती थी। पता था इतनी महंगाई है, ढंग से नींद आए भी तो कैसे आये। पर फिर भी नींद आ ही जाती थी। कुछ ही दिन गुजरे थे कि नींद फिर गायब हो गई। सोने की कोशिश करते तो आंखों के सामने असम में घायल व्यक्ति के ऊपर कूदता हुआ व्यक्ति आ जाता। गोरखपुर घूमने गया हुआ वह व्यक्ति, जिसे पुलिस ने मार दिया, नजरों के सामने आ जाता। लखीमपुर खीरी में शांति पूर्वक आंदोलन करते किसानों को कुचलती 'थार जीप' आंखों के सामने घूमने लगती। नींद फिर आंखों से दूर चली गई।

पर सरकार जी को नींद आती थी, आती है, और आती रहेगी। तीन घंटे ही सही पर उन्हें अच्छी गहरी नींद आती है। उन्हें इन सब बातों की आदत है। हमारा क्या है। हमें कौन सा देश चलाना है जो नींद पूरी करें। बस सरकार जी को नींद आती रहे, अच्छी गहरी नींद आती रहे। देश तो उन्होंने ही चलाना है। पर अगर देश ऐसे ही चलता रहा तो हमारी नींद तो गायब ही रहेगी।

'मिर्ज़ा ग़ालिब' तो कह ही गए हैं। आज कल के हालात के बारे में ही कह गए हैं। हमारे जैसे लोगों के बारे में ही कह गए हैं:

कोई उम्मीद बर नहीं आती,

कोई सूरत नजर नहीं आती।

मौत का एक दिन मुअय्यन है,

नींद क्यों रात भर नहीं आती।

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
tirchi nazar
Narendra modi
COVID-19
demonetisation
GST
Communalism

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License